Connect with us

देश - दुनिया

ये है दुनिया का सबसे रहस्यमय स्मारक, कोई नहीं जानता किसने बनवाया

Published

on

दुनिया में एक से बढ़कर एक ऐसी चीजें या जगहें हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं. इन रहस्यों से आज तक वैज्ञानिक पर्दा नहीं उठा पाए और आने वाले दिनों में भी लगता नहीं है कि इनके बारे में कुछ खास पता चल पाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको आयरलैंड के काउंटी मथ में है.दरअसल, यहां एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.

हम बात कर रहे हैं न्यूग्रेंज के बारे में, जिसे 3200 ईसा पूर्व के आसपास नवपाषाण काल के दौरान बनाया गया था. यह विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है. माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहेंज से लगभग 500 साल पुराना है.

कई पुरातत्वविदों का मानना है कि इस स्मारक का किसी न किसी प्रकार से धार्मिक महत्व था, यहां शायद किसी प्रकार की पूजा होती होगी. हालांकि इस जगह का इस्तेमाल किस काम में किया जाता था और इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है, यानी यह अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है.

इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो केवल शीतकालीन ऋतु में ही सूर्योदय के समय रोशन होता है.यह भी एक रहस्य ही है. इस जगह की खोज तो बहुत पहले ही हो गई थी, जिसके बाद यहां 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला और इसके बारे में जानने की कोशिश की गई.

यह रहस्यमय स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है, जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं.इन कक्षों में इंसानी हड्डियों के अलावा और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं.खुदाई में यहां जली और अधजली मानव अस्थियां मिली हैं, जो ये दर्शाते हैं कि स्मारक के भीतर इंसानी लाशें रखी गई थीं, जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

today weather update: देश के 9 राज्यों में मानसून का इंतजार, केरल में मानसूनी बारिश 60% कम…

Published

on

By

देश के 9 राज्य मानसून का इंतजार कर रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, लद्दाख, पंजाब ऐसे राज्य हैं, जहां मानसून नहीं पहुंचा है। वहीं हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस अवधि में सभी राज्यों में इसकी एंट्री हो जाती थी। देश में मानसून की स्थिति….

केरल में मानसूनी बारिश 60% कम
मानसून भी मनमौजी है। जहां समय से पहले पहुंचा, वहां कई जगह काफी कम बारिश हुई है। जहां अभी पहुंचा ही नहीं, वहां सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जैसे केरल में मानसून समय से पहले पहुंच गया, लेकिन बारिश अब तक औसत से 60% कम हुई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में मानसून पहुंचा ही नहीं है, पर वहां बारिश 119% ज्यादा हो चुकी है। उधर, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है।

UP में मानसून की एंट्री पर बारिश कम
राजस्थान के पश्चिमी जिलों में 23 जून तक औसतन 26.1 मिमी बारिश होती है, जबकि 46 मिमी हो चुकी है। यानी सामान्य से 76% ज्यादा। UP की बात करें तो यहां मानसून प्रवेश कर चुका है, लेकिन बारिश अभी भी 85% कम है। मानसून MP का 90% एरिया कवर कर चुका है।

मानसून की 30 जून तक सभी राज्यों में एंट्री
देश में 1 जून से 23 जून तक औसतन 113 मिमी बारिश होती है। 112 मिमी हो चुकी है, यानी देशभर में 23 जून तक औसत बारिश का 100% कोटा पूरा हो चुका है। मानसून जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह 30 जून तक सभी राज्यों में एंट्री कर लेगा।

बांधों में तेजी से बढ़ रहा पानी
मानसून बेशक धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से बांधों का भरना तेजी से शुरू हो गया है। देश के 143 प्रमुख बांधों में पानी का स्तर 23 जून तक सामान्य से 25% अधिक हो चुका था। दक्षिण भारत के लगभग सभी बांधों में सामान्य से 60% तक ज्यादा पानी भर चुका है। ऐसा ही रहा तो इस बार बांधों में पानी के स्तर के दशकों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। हालांकि, अभी उत्तरी राज्यों में जलाशय निचले स्तर पर हैं।

Continue Reading

देश - दुनिया

AIIMS में दी चेतवानी: MOMOS खाने से हुई मौत, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर….

Published

on

 

आज के समय में मोमोज किसको पसंद नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ये पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन गया है। लोग इसे बड़े ही चाव के साथ खाते है। मोमोज की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानलेवा साबित हो रहा है। इसकी पुष्टि देश के सर्वाेच्च चिकित्सा संस्थान ने की है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों ने दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में इसे वजह बताया है।

एम्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 साल के एक व्यक्ति को मृत अवस्था में दक्षिण दिल्ली से एम्स लाया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि वह एक दुकान में खाना खा रहा था, तभी अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

शख्स की मौत के कारणों का पता करने पर पाया गया है कि यह मौत मोमोज (Momos) के कारण दम घुटने से हुई है। एम्स (AIIMS) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि मोमोजकी सतह फिसलन भरी और मुलायम होती है और इसी वजह से ठीक से चबाए बिना निगलने पर दम घुटने से मौत हुई है।

यह मामला सामने आने के बाद एम्स ने ‘सावधानी के साथ मोमोज को निगलने’ की चेतावनी जारी की। विशेषज्ञों नें कहा है कि मोमोज की फिसलन के कारण उत्पन्न होने वालघुे टन से इस शख्स की मौत हुई है इसलिए मोमोज खाते समय लोगों को इसे अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।

Continue Reading

देश - दुनिया

काम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…

Published

on

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –

आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

कटेगा दोगुना टीडीएस

आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।

एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव

अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।

RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़4 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़6 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़1 week ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश5 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष5 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब4 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…