देश - दुनिया
केनरा बैंक की ये खास स्कीम?, 28 रुपये में पाएं 4 लाख रुपये का फायदा

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को कई फायदे दे रहा है. कई ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में पता नहीं होगा. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप हर महीने सिर्फ 28.5 रुपये जमा करके पूरे 4 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बैंक की इस स्कीम के बारे में सब कुछ…
बैंक दे रहा 4 लाख रुपये की ये सुविधा
4 लाख रुपये का बेनिफिट लेने के लिए आपको सरकार की दो योजनाओं में निवेश करना होगा. ये स्कीम हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इन स्कीम में निवेश की रकम बेहद ही कम है. इन दोनों स्कीम में मिलाकर सालाना सिर्फ 342 रुपये जमा करने होते हैं.
PMJJBY सिर्फ 330 रुपये की वार्षिक किस्त पर 2 लाख का फायदा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. इस योजना के तहत व्यक्ति को लाइफ कवर मिलता है. अगर बीमित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं. यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना योजना काफी कम प्रीमियम में जीवन बीमा प्रदान करती है. बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से PMSBY एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत सिर्फ 12 रुपये में खाताधारक को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है.
जनधन खाताधारकों को फ्री में मिलता है 2 लाख का फायदा
आपको बता दें बैंक की ओर से जनधन ग्राहकों को यह सुविधा दी जाती है. बैंक ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर की सुविधा दे रहा है.
अटल पेंशन योजना
केंद्र सरकार ने कम निवेश पर पेंशन गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना शुरू की है. अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 1000 से लेकर 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है. सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है.

देश - दुनिया
3 राज्यों में बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, बिहार में आंधी तूफान और बिजली गिरने से 16 जिलों में 33 लोगों की हुई मौत…

हीटवेव, कुछ हिस्से जहां चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ जगह भारी बारिश से तबाह हैं। बिहार में शुक्रवार को आंधी तूफान और बिजली गिरने से 16 जिलों में 33 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, असम के चार जिलों- नागांव, होजई, कछार और दरांग में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक यहां बाढ़ और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। करीब 500 लोग रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ने से पहले नीचे दिए गए पोल में शामिल होकर अपनी राय जरूर दें..
असम: 29 जिलों के 7.12 लोग बेघर
असम राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से ज्यादा परिवारों ने रेलवे ट्रैक पर अपना अस्थायी आशियाना बना रखा है। अकेले नागांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52709 लोग प्रभावित हुए हैं।
बिहार: 16 जिलों में 33 की मौत
बिहार में शुक्रवार को आंधी तूफान और बिजली गिरने से 16 जिलों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया। राज्य मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह है कि यहां प्री-मानसून गतिविधियां अब सक्रिय हो गई हैं।
कर्नाटक: 9 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
कर्नाटक में प्री-मानसून की दस्तक से हालात बदतर हैं। जलभराव से हुए हादसों के कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। एहतियातन सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की चार टीमें तैनात की गई हैं। बारिश के कारण 23 घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने बेंगलुरु के बारिश प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया।
भूस्खलन का खतरा बढ़ा
कर्नाटक में जारी भारी बारिश के कारण राज्य के तटीय जिलों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य में दो और दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चेतावनी दी है। बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा। आने वाले दिनों में भी बारिश का अलर्ट होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों को और नुकसान पहुंचने का खतरा है।
जम्मू-कश्मीर टनल हादसा: 9 मजदूरों की तलाश अभी भी जारी
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में टनल हादसे को आज तीन दिन हो गए है। अभी भी 9 मजदूर टनल के मलबे में फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने लिए शनिवार सुबह फिर रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को जल्द से जल्द हटाने के लिए मशीनरी और तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है
देश - दुनिया
बड़ी खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में अब 14 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी, जाने अब कितने महीने का मिलेगा एरियर…

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी सरकार ने दी है। एक साथ महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों का 10 महीने से अटका हुआ एरियर भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से रेलवे के लाखों कर्मचरियों को फायदा मिलेगाा।
सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन केंद्रीय कर्मचारियों को 10 महीने का बकाया एरियर दिया जाएगा। साथ ही इनके महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। हालाकि रेलवे बोर्ड ने कथित तौर पर दो भागों में डीए वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत और 1 जनवरी 2022 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए लागू होगा, जो छठे वेतन आयोग के तहत आते हैं।
फिलहाल छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों का डीए 1 जुलाई 2021 से बढ़कर 196 फीसदी के आधार पर ही दिया जाएगा। इसी तरह 1 जनवरी, 2022 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करने पर यह बढ़कर 203 प्रतिशत के आधार पर कर्मचारियों को मिलेगी।
सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी
दो बढ़ोतरी को मिलाकर, कर्मचारियों को उनके मई के वेतन में 10 महीने के बकाया एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा। ऐसे में अगर कर्मचारियों को एक साथ डीए बढ़ोतरी और 10 महीने का बकाया भुगतान किया जाता है तो इनके सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
3 फीसद बढ़ा था डीए
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) में एक जनवरी से प्रभावी 3 फीसद डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों का डीए 31% के बजाया अब 34 फीसद दिया जाता है।
जुलाई में भी बढ़ सकता है डीए
साल में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जुलाई 2022 में भी डीए का भुगतान कर सकता है।
देश - दुनिया
बड़ी खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में अब 14 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी, जाने अब कितने महीने का मिलेगा एरियर…

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी सरकार ने दी है। एक साथ महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों का 10 महीने से अटका हुआ एरियर भी दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से रेलवे के लाखों कर्मचरियों को फायदा मिलेगाा।
सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन केंद्रीय कर्मचारियों को 10 महीने का बकाया एरियर दिया जाएगा। साथ ही इनके महंगाई भत्ते में 14 फीसद की बढ़ोतरी की जाएगी। हालाकि रेलवे बोर्ड ने कथित तौर पर दो भागों में डीए वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रतिशत और 1 जनवरी 2022 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी उन कर्मचारियों के लिए लागू होगा, जो छठे वेतन आयोग के तहत आते हैं।
फिलहाल छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों का डीए 1 जुलाई 2021 से बढ़कर 196 फीसदी के आधार पर ही दिया जाएगा। इसी तरह 1 जनवरी, 2022 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करने पर यह बढ़कर 203 प्रतिशत के आधार पर कर्मचारियों को मिलेगी।सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी
दो बढ़ोतरी को मिलाकर, कर्मचारियों को उनके मई के वेतन में 10 महीने के बकाया एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा। ऐसे में अगर कर्मचारियों को एक साथ डीए बढ़ोतरी और 10 महीने का बकाया भुगतान किया जाता है तो इनके सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
3 फीसद बढ़ा था डीए
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 30 मार्च, 2022 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) में एक जनवरी से प्रभावी 3 फीसद डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों का डीए 31% के बजाया अब 34 फीसद दिया जाता है।
जुलाई में भी बढ़ सकता है डीए
साल में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को डीए का भुगतान किया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जुलाई 2022 में भी डीए का भुगतान कर सकता है।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़7 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
छतीसगढ़7 days agoBanking news: भारत सरकार ने जारी किये बैंक के नये नियम, जाने क्या है वो नये नियम..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…

You must be logged in to post a comment Login