Connect with us

छतीसगढ़

today corona update: 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,835 नए केस, देश में कोरोना के 3,205 केस, वहीं एक्टिव केस भी कम हुए..

Published

on

देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 5,921 नए मामले, 11 हजार से ज्यादा हुए ठीक, जानें कितने लोगों की गई जान | TV9 Bharatvarsh

 

 

देश में कोरोना मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,835 नए केस सामने आए हैं जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 3,205 केस और सोमवार को देश में कोरोना के 2,568 केस मिले। वहीं, एक्टिव केस भी कम हुए हैं।

खबर को आगे पढ़ने से पहले नीचे दिए गए पोल में शामिल होकर अपनी राय दें…

बीते दिन 18,368 एक्टिव केस दर्ज किए गए, मंगलवार को एक्टिव मामलों की संख्या 19,509 थी। जबकि सोमवार को यह 13,137 हो गए थे। बता दें कि महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देश में पॉजटिविटी रेट 1.22% है।

दिल्ली में कोरोना से राहत नहीं
अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से यहां लगातार हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन दिल्ली में 1354 नए केस सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। दिल्ली ऐसा राज्य हैं जहां हर रोज देश में सबसे अधिक कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल यहां 5,853 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

कोरोना टेस्टिंग में यूपी अव्वल
बीते दिन दिल्ली के बाद सबसे अधिक कोरोना केस हरियाणा में सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक यहां 8,703 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, इनमें से 571 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई।

 

टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश अव्वल रहा। यहां 90,117 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 198 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गनीमत यह है कि यहां किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यूपी में एक्टिव केस 1641 हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में 20,168 टेस्ट किए गए, इनमें से 188 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं 166 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए।

अभी 12 साल से कम आयु के बच्चों को वैक्सीन देना जरूरी नहीं
देश में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना का टीका देना चाहिए या नहीं, इस पर अभी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एनटागी) में चर्चा जारी है। देश के बड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस उम्र के बच्चों को वैक्सीन की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि अभी कोई आपात स्थिति नहीं है।

 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कोरोना संक्रमित
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण है। रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल वे घर से ही अपना सारा काम कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छतीसगढ़

today corona update: देश में 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुए, दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार..

Published

on

By

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,716 नए मामले सामने आए हैं और 3 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,111 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस तरह से देश में कोरोना का इलाज करवा रहे 400 मरीज कम हुए हैं। देश में अभी 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।अगर बुधवार के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को 33 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 1,829 नए मरीज सामने आए थे। एक दिन पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 1,569 मरीज मिले थे और 19 संक्रमितों की मौत हुई थी।

रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुआ
कोरोना के रिकवरी रेट पर नजर डालें तो यह बढ़कर 98.75% पहुंच गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार को देश में पॉजिटिविटी रेट 0.50% दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यह 0.42% था। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18 मई को 13 लाख 71 हजार 603 डोज लगाए गए। देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लग चुकी है।

दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य की बात करें तो दिल्ली में 520 नए केस दर्ज किए गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना के एक्टिव केस 2,377 हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन 316 नए केस मिले और एक भी मरीज की जान नहीं गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अगर टेस्टिंग की बात करें तो यूपी अव्वल रहा, यहां 1 लाख 12 हजार 315 लोगों का टेस्ट किया गया।

 

Continue Reading

छतीसगढ़

गर्मी बढ़ने की आशंका, एवं प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना..

Published

on

By

 

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.7 डिग्रीसे. था, जो बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्‍सियस हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गुरुवार को भी दिन का उच्चतम तापमान इसके आसपास ही बना रहेगा, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश का तापमान दोबारा बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इनमें सतना के रघुराजनगर में, सिवनी के कुरई में और छिंदवाड़ा के सौसर एवं बिछुआ शामिल हैं।

बढने वाला है तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि 20-21 मई को यहां सभी हिस्सों में गर्म पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। धूप भी लगातार पड़ेगी, जिससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। अनुमान तो यह है कि आने वाले दो-तीन दिनों में भोपाल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर वाले क्षेत्रों में तापमान एक बार फिर बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी।

प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना

मौसम विज्ञानी डा ममता यादव बताया कि बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी खबर है। अनुमान है कि 29 मई से एक जून तक यह केरल पहुंच जाएगा और धीरे-धीरे सभी राज्यों में मानसून पहुंच जाएगा। खासतौर पर मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां 15 से 18 जून के आसपास पहुंचेगा।

Continue Reading

छतीसगढ़

today Weather Update: कर्नाटक मे भारी बारिश की सम्भावना, असम में 9 लोगों की मौत, एवं 27 जिलों में बाढ़ का कहर..

Published

on

By

 

 

भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

असम में 9 लोगों की मौत हुई, 27 जिलों में बाढ़ का कहर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों की मानें तो असम में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। जबकि कछार में 1.19 लोग, होजई में 1.07 लाख, दरांग में 60 हजार 562, बिश्वनाथ में 27 हजार 282, उदलगुरी जिले में 19 हजार 755 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है।

स्टेशन में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करना पड़ा

असम में बाढ़ का कदर है कि कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भर दिखा। डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फंस गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

कर्नाटक में 22 मई तक भारी बारिश
कर्नाटक में भी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बेंगलुरु समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते 2 मजदूरों की मौत भी हो गई। कर्नाटक मौसम विभाग प्रमुख डॉ. गीता अग्निहोत्री ने बताया, 19 से 22 मई तक तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़11 hours ago

महंगाई से मिलेगी राहत, खाद्य तेलों के आयात से खाद्य पदार्थों में छूट..

Palm Oil Import इंडोनेशिया से पाम आयल का आयात फिर से शुरू होने से खाद्य तेल के साथ साबुन शैंपू...

छत्तीसगढ़15 hours ago

CG Monsoon Update: बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश, जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों मे तेज आंधी चलने की संभावना…

  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों में...

छत्तीसगढ़16 hours ago

CG News: चलती बाइक में फन फैलाये बैठा सांप ,युवक ने आनन-फानन में बाइक से कूदकर बचाई जान… 

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बाइक में नाग सांप छिपकर बैठा हुआ था। जब बाइक सड़क पर चलने...

छत्तीसगढ़2 days ago

अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

      रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर...

छत्तीसगढ़2 days ago

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

  देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • देश5 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…