Connect with us

ज्योतिष

Today Horoscope: आज इन राशि के जातको का खुल सकता है किस्मत का द्वार, मिल सकती है संपति में अपार लाभ… 

Published

on

 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए 11 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यापार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि –संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन राशि – मन में नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि –मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि –आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि –मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी हो सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि –धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि –मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्‍याएं आ सकती हैं।

धनु राशि –अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर राशि –व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसंपर्क हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ राशि –मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि –शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष कार्य से विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

Published

on

 

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक, यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।

ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो।  इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा में न लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

Published

on

Horseshoe benefits: अकसर लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इसके लिए वे ना जानें कौन-कौन से उपाय भी करते हैं. लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है. जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है।बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं.

घोड़े की नाल लगाएं ऐसे                                                       
आप बाजार से सबसे पहले घोड़े की नाल खरीद कर लाएं. अगर आप चाहें तो लोहार से बनवा भी सकते हैं. अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं. उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं. ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी. अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें

लगाएं घोड़े की नाल इस दिशा में 
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

Published

on

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे  का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.

आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स

आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम  और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर… 

      बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है।...

छत्तीसगढ़20 hours ago

तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

  मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा...

छत्तीसगढ़2 days ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़2 days ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है  बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये… 

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…