Connect with us

देश - दुनिया

Hero, Bajaj, Honda, और Tvs की 65 हजार रुपये में आने वाली टॉप 5 बाइक, जो माइलेज में हैं सुपरस्टार

Published

on

ट्रांसपोर्टेशन के लिए बाइक सबसे सस्ता और बेहतरीन ऑप्शन हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों में बाइक निर्माता कंपनी Hero, Bajaj, Honda, और Tvs ने रॉ मैटेरियल की बढ़ती कीमतों की वजह से अपनी बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत भी तेजी से बढ़ रही है और देश में कई जगह 100 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है. ऐसे में सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. आइए जानते है इन बाइक्स के बारे में…

Bajaj CT 100 – बजाज ऑटो हमेशा से ही कस्टमर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपने व्हीकल का निर्माण करती है. जिसमें Bajaj CT 100 बाइक प्रमुख है. CT 100 बाइक को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें आपको 102cc का सिंगल सिलेंडर इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलता है. ये इंजन 7.9 ps की पावर और 8.34Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस बाइक को kickstart और electric start वेरिएंट में पेश किया है जिसकी कीमत 47,654 और 51,802 रुपये हैं.

Hero HF Deluxe – हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को कई वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें आपको kick start, spoke wheels, alloy wheels, Self Start और i3s वेरिएंट में लॉन्च किया है. इस बाइक में आपको 97.2cc का सिंगल पॉट मोटर इंजन और 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगी. इस बाइक की कीमत 50,200 से शुरू होकर 61,225 रुपये है.
Bajaj Platina 100 – बजाज की इस बाइक को माइलेज का स्टार कहा जाता है. कंपनी ने इस बाइक को 3 वेरिएंट में पेश किया है. जिसमें आपको kick start, electric start और electric start विद डिस्क ब्रेक मिलेगी. इस बाइक में बजाज ऑटो ने 102cc सिंगल सिलेंडर इंजन और 4 स्पीड गियर बॉक्स मिलेगा. इस बाइक की कीमत 52,166 से शुरू होकर 63,578 रुपये के बीच है.

TVS Sport – टीवीएस की ये बाइक दो वेरिएंट kick start और electric start वेरिएंट में उपलब्ध है. इस बाइक में आपको 109.7 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन और 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. इस बाइक की कीमत 56,100 रुपये से शुरू होगी 62,950 रुपये के बीच हैं.

Honda CD 110 Dream – होंडा की ये सबसे अफोर्डेबल बाइक है. जो दो वेरिएंट Standard और Deluxe में पेश की है. इस बाइक में आपको 109.51cc का सिंगल सिलेंडर इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलेगा. इसकी कीमत 64,508 से शुरू होकर 65,508 रुपये के बीच हैं.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

जहरीली मशरूम खाने से 3 महिलाओं की मौत,मरने वालों की संख्या पहुची सात..

Published

on

Assam Mushroom Poison News: अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.असम के चराईदेव जिले में मशरूम के कारण हुई भोजन में जहर से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई.

छह अप्रैल को जिले के लालतीपाथर गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद महिला चाय बागान मजदूर और उनके बच्चों समेत कुल आठ लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है.अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.

इससे पहले दो महिलाओं और दो बच्चों की सोमवार को ही मौत हो गयी थी.मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्मकार, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्मकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्मकार के तौर पर की गई थी.

जिले के अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था.

उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराईदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया.

Continue Reading

देश - दुनिया

पाकिस्तान के 5 ऐसे विचित्र कानून, जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

Published

on

By

 

 

दुनिया के हर देश में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अभी कुछ महीने पहले ही एक कानून को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई थी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह विधेयक पड़ोसी देश के साथ ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसके अलावा इस कानून को नहीं मानने वालों को सजा का भी प्रावधान है। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में।बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन

पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स

पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई

अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।यहां जाने पर है रोक

पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।

Continue Reading

देश - दुनिया

 देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ा भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ो ने किया लोगो का जीना मुश्किल…

Published

on

By

 

दिल्ली वालों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि आसमान आग उगल रहा है और लोगों का घर से बाहग निकलना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 महीने के अंदर तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।बारिश ना होने के कारण गर्मी दिल्ली वालों को और ज्यादा सता रही है, अब दिल्ली का तापमान लगभग 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है और इसका मुख्य कारण है बारिश ना होना।मौसम विभाग की मानें तो 72 सालों में यह तीसरी बार है, जब मार्च का महीना इतना गर्म हो। दिन के वक्त लू के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं, जिसके कारण फील्डवर्क करने वाले और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को इस गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।लोग घरों में मई और जून में एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस साल भीषण गर्मी के कारण लोग मार्च-अप्रैल के महीने में ही एसी कर रहे हैं।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • देश - दुनिया6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • देश5 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश5 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • देश - दुनिया6 days ago

    अब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब3 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…