बिहार में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा मंदिर की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत

बिहार में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. मामला समस्तीपुर के हसनपुर बड़गांव का है. यहां छठ घाट के पास ही एक मंदिर की दीवार गिर गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं. जानकारी के मुताबिक छठ घाट के निकट तालाब के किनारे बने काली मंदिर की दीवार अचानक से वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरी. मंदिर की दीवार गिरने से उसमें कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है.
घटना के बाद अफरा तफरी
इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मलबा को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भी मंगवाई गई है. मृतको की शिनाख्त कर ली गई है. मरने वाली दो महिलाओं में लीला देवी 62 वर्ष और बच्ची देवी 60 वर्ष हैं. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम चल रहा है. घटनास्थल पर रोसड़ा से एसडीओ अमन कुमार भी पहुंचे हैं. फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है.
यहां दो बच्चों की मौत
इससे पहले बिहार के ही औरंगाबाद में भी छठ पर अर्घ्य के बाद बेकाबू हुई भीड़ से दबकर दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में पटना के बिहटा का एक 6 वर्षीय बालक और दूसरा भोजपुर के सहार की एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है. हालांकि इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सुर्यकुंड के पास का है. घटना के बाद पूरे मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तत्काल हालात पर नियंत्रण पा लिया. जिससे अफरातफरी के बाद उत्पन्न हो सका माहौल शांत हो सका.

ज्योतिष
22 जून को इन राशियों का भाग्य चमकेगा, मेष और सिंह राशि वालो को नौकरी मिलने का अवसर, जाने अपना राशिफल…
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि संतान को कुछ पीड़ा हो सकती है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। आज आप सावधानीपूर्वक वही कार्य करें जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपको आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,जहां आपको उच्च पद प्राप्त होगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा किया,तो वह उन्हें समझेंगे और आपको उनका हल भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें कुछ नई नई तकनीक भी प्राप्त होंगी। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है और आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकते हैं। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा। आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप अपने सभी खर्चे पूरे कर पाएंगे। बहुत समय से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। आप अपना कुछ समय परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी और पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और हर किसी काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और यदि आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिलेगा,तो उसमें भी आप पूरे तरीके से जुट जाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में अपने निकटतम सहयोगी व वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा क्योंकि आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा,तभी आप मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। किसी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और माताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा जिसके समय पर पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कड़वा बोल सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और मित्रों की सलाह से आपको कोई भी बनता हुआ काम भी पूरा हो सकता है। आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करने से पहले उसके वैज्ञानिक पहलुओं को अच्छी तरह से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपका कोई अपना आज आपको धोखा दे सकता है और समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों से आपको हर संभव मदद प्राप्त होगी। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी से रुष्ट नजर आएंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आपका कोई कानूनी कार्य भी पूरा हो सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि आपको किसी से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी विशेषज्ञ से करें,जो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। यदि आपके मन में कुछ नए नए आइडिया आए तो आपको उन्हे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। भविष्य में आपको किसी की गई गलती के लिए माफी मांगने पड़ सकती है। आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को अपने बलबूते पर ही हल निकालने में सफल रहेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं,जिससे आपको सावधान रहना होगा। संतान को कहीं बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें नहीं रोकना है। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ फरमाइश कर सकता है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्तता के कारण आपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,यदि ऐसा किया तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारी अपने व्यापार को सही तरीके से संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श करेंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अध्यापकों से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। करियर में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका हल खोजने में सफल रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके यश, धन और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। शत्रु का दमन करके आप प्रबल होने की बात करेंगे। आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की भी सुध लेनी होगी,तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे,जिससे आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर देंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो आज उसे स्थगित कर दें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आपकी कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे,जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और गहरा होगा। धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। घर में आज किसी निर्माण कार्य की योजना बनाई जा सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देकर आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको किसी डील के फाइनल ना होने से निराशा होगी।
ज्योतिष
Vastu Tips : घर की सीढ़ी के नीचे न रखे इन चीजों को, वरना हो सकती है,जीवन भर ये समस्या

हम अक्सर अपने घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ ना कुछ सामान रख देते हैं. हमें लगता है कि हमने उस खाली जगह का बेहतर उपयोग कर लिया है, लेकिन वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार यह जानना बेहद ज़रूरी है कि घर की सीढ़ियां किस दिशा में होना चाहिए और उसके नीचे कौन से सामान रखना चाहिए और कौन से नहीं.हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यंत महत्व बताया गया है.अगर घर का वास्तु सही होता है, तो घर में सुख समृद्धि और खुशियां बनी रहती है।
इसके अलावा घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित होकर घर के सदस्यों को लाभ पहुंचाती है.घर में हर सामान वास्तु के अनुसार रखने से जीवन में व्यर्थ की परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती है.आजकल हर व्यक्ति अपने घर को वास्तु शास्त्र के अनुसार बनवाते हैं।
वास्तु के नियमों का पालन करते हुए किस किस दिशा में क्या रखना सही होता है, इन बातों का विशेष ध्यान दिया जाता है. घर की सीढ़ियों को लेकर भी वास्तुशास्त्र में कई नियम हैं. जिसके बारे में हमें बता रहे हैं इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्ण कांत शर्मा ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार।
सीढ़ियां किस दिशा में हों घर की
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख समृद्धि और धन का आगमन बना रहता है. घर के मध्य भाग को भगवान ब्रह्मा का स्थान माना जाता है इसलिए मध्य भाग में सीढ़ियां नहीं होना चाहिए. घर की उत्तर-पूर्व दिशा भी सीढ़ियों के लिए सही नहीं मानी जाती है. इसके अलावा घर के ईशान कोण में भी सीढ़ियां बनाने से बचना चाहिए. ईशान कोण में सीढ़ियां बनाने से घर में परेशानियां बढ़ने लगती है।
क्या रखें और क्या नहीं
सीढ़ियों के नीचे जगह होने के कारण हम वहां पर कई सारे सामान रख देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. सीढ़ियों के नीचे आग से जुड़ा कोई भी सामान रखने से बचना चाहिए. सीढ़ियों के नीचे रसोई घर और पूजा घर भी नहीं बनाना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. सीढ़ियों के नीचे जूते चप्पल और बेकार का सामान रखने से भी बचना चाहिए. इससे बच्चों के स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसके अलावा मकान मालिक के जीवन में भी बहुत सी परेशानियां आती हैं. आप सीढ़ियों के नीचे गमले में पौधे लगा सकते हैं।
सीढ़ियां चौड़ी हों और उन पर पर्याप्त रोशनी
सीढ़ियां हम सभी को आगे बढ़ने का संदेश देती है. इसलिए ध्यान रखें कि सीढ़ियां चौड़ी हों और उन पर पर्याप्त रोशनी आती हो. सीढ़ियों के दोनों तरफ दरवाज़े होने चाहिए।
सीढ़ियां की संख्या विषम होना चाहिए
घर में सीढ़ियां हमेशा विषम संख्या में होनी चाहिए जैसे 7, 9, 11, 15, 17, 19 और 21. यदि घर में 17 सीढ़ियां हो, तो बेहद शुभ मानी जाती है. विषम सीढ़ियां घर में खुशियां लाती है. साथ ही साथ यह घर मालिक के विकास और समृद्धि में सहायक होती हैं।
ज्योतिष
Vastu Tips : इस दिशा में रखें तिजोरी, नहीं रहेगी कभी पैसे की तंगी

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा को धन, संपत्ति आदि को रखने की दिशा मानते हैं. आइए जानते हैं कि तिजोरी कहां पर रखना चाहिए और इससे जुड़े वास्तु उपाय क्या हैं।
हर व्यक्ति अपने धन और संपत्ति की सुरक्षा एवं उसमें वृद्धि चाहता है. घर वास्तु दोष के कारण कई बार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है या फिर आय में वृद्धि नहीं होती है. जो धन अर्जित किया है, उसमें वृद्धि नहीं होती है.अब सवाल यह है कि वास्तुशास्त्र के अनुसार धन और संपत्ति में वृद्धि के लिए क्या करें? इसके लिए आपको अपनी तिजोरी या लॉकर से जुड़े वास्तु की महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना होगा. क्या आपकी तिजोरी या लॉकर वास्तु अनुसार है तिजोरी से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में।
लॉकर से जुड़े ये है वास्तु उपाय
1. वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को धन, संपत्ति आदि को रखने के लिए उत्तम दिशा माना गया है क्योंकि यह दिशा कुबेर से संबंधित है. इस दिशा में रखे धन का हानि नहीं होता है, इसमें वृद्धि होती रहती है.
2. यदि आप उत्तर दिशा वाले घर में तिजोरी या लॉकर को रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर ही खुले.
3. जिस कमरे में तिजोरी या लॉकर को रखा है, वह ईशान या वायव्य कोण में नहीं होना चाहिए.
4. उत्तर दिशा के जिस कमरे में तिजोरी या लॉकर को रखना है, उसमें खिड़की या रोशनदान न हो तो अच्छा है. हालांकि यह कोषागार के लिए होता है.
5. तिजोरी या लॉकर में बार बार उपयोग में आने वाली चीजों को रखना वर्जित माना जाता है.
6. तिजोरी में आप कोई सुगंधित पदार्थ न रखें.
7. यदि आप कोषागार का निर्माण कराना चाहते हैं, तो वह उत्तर दिशा में हो. उसमें तिजोरी दक्षिण दिशा में उत्तर द्वार वाली होनी चाहिए.
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब7 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया7 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoनौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…






























You must be logged in to post a comment Login