Connect with us

छतीसगढ़

गर्मी से हाल-बेहाल, लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2, भीषण गर्मी से पेड़ो मे लगी आग..

Published

on

Weather Update: This March Was India Hottest In 122 Years Ann | Weather Update: मार्च महीने में गर्मी ने ढाया सितम, 122 सालों का टूटा रिकॉर्ड

 

 

देशभर में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में रविवार को चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ। देश के किसी भी शहर के मुकाबले, इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया।हालांकि, दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी दिल्ली और NCR में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी से जल गए पेड़
राजस्थान में भीषण लू का कहर जारी है। झुलसाने वाली गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। हालांकि, ये आग जंगल की वजह से भी हो सकती है। पेड़ों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कई बार इनमें आग लग जाती है। चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम, जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकार्ड
पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में गर्मी ने बीते 8 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। लुधियाना में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है, लेकिन यह राहत अस्थाई है। इसके बाद फिर गर्मी में तेजी आएगी।

भोपाल में गर्मी से हाल-बेहाल
बादल छाने के कारण रविवार को दिन का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक शहर में थोड़ी, थोड़ी देर के लिए बादल छाए। रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की कमी आई। शहर में रविवार शाम 6 बजे तक तपिश बरकरार रही। शाम 6 बजे भी पारा 42 डिग्री पर था।

दुनिया के 15 शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार
भारत में रविवार को एक तरफ तो रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही, वहीं कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश का दौर चला। रविवार को दुनिया के 15 शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसमें 12 शहर भारत और 3 पाकिस्तान के हैं। दूसरी ओर, दुनिया के जिन 15 शहरों में रविवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, उनमें 6 भारत के हैं।

देश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 220 मिमी बारिश केरल के कोच्चि में दर्ज हुई। ये दुनिया में चौथे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 264 मिमी बारिश कनाडा के कारमान शहर में दर्ज हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, असम-मेघालय के जोबाई में 290 मिमी, चेरापूंजी में 220 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन ये स्थान अभी वर्ल्ड लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

देशभर में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में रविवार को चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ। देश के किसी भी शहर के मुकाबले, इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया।हालांकि, दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी दिल्ली और NCR में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छतीसगढ़

today corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..

Published

on

By

 

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। रविवार को मामलों में कमी देखी गई थी लेकिन नए मामले सामने आने के बाद खतरा बढ़ता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कुल 2,022 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए, जबकि 46 मरीजों की मौत हो गई। अभी 14,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।महामारी की शुरुआत से अभी तक देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4.25 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

WHO ने दी चेतावनी
इधर, कोरोना के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया कि निश्चित तौर पर महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने जोखिम पर हमारे बचाव नियमों में कमी करें।’ WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसस ने कहा, ‘नमूनों की जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग में कमी का मतलब है कि हम कोरोना वायरस की मौजूदगी को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं।’

ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की भारत में दस्तक
देश में कोरोना के ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को SARSCOV-2 के BA.4 और BA.5 वेरिएंट के पहले मामलों की पुष्टि की है। तेलंगाना में 80 साल का मरीज BA.5 से संक्रमित पाया गया। इससे पहले हैदराबाद में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट BA.4 का पहला और तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में BA.4 का दूसरा केस मिला था।

खास बात ये है कि ये सभी मरीज पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में 8 नए संक्रमित मिले
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड के 8 नए मामले दर्ज किए गए। अच्छी बात रही कि मौत एक भी नहीं हुई। जिसमें से 6 जम्मू संभाग के, जबकि दो कश्मीर संभाग के थे। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 54 हजार से ज्यादा हो गई है।

वहीं, दिल्ली में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले। रविवार को यहां 365 केस आए, एक मरीज की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अभी तक दिल्ली में 26,201 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 1,972 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा 326 मामले मामले महाराष्ट्र में सामने आए। यहां अब तक 1 लाख 47 हजार 856 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 1903 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

 

Continue Reading

छतीसगढ़

today corona update: देश में 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुए, दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार..

Published

on

By

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,716 नए मामले सामने आए हैं और 3 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,111 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस तरह से देश में कोरोना का इलाज करवा रहे 400 मरीज कम हुए हैं। देश में अभी 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।अगर बुधवार के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को 33 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 1,829 नए मरीज सामने आए थे। एक दिन पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 1,569 मरीज मिले थे और 19 संक्रमितों की मौत हुई थी।

रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुआ
कोरोना के रिकवरी रेट पर नजर डालें तो यह बढ़कर 98.75% पहुंच गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार को देश में पॉजिटिविटी रेट 0.50% दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यह 0.42% था। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18 मई को 13 लाख 71 हजार 603 डोज लगाए गए। देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लग चुकी है।

दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य की बात करें तो दिल्ली में 520 नए केस दर्ज किए गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना के एक्टिव केस 2,377 हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन 316 नए केस मिले और एक भी मरीज की जान नहीं गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अगर टेस्टिंग की बात करें तो यूपी अव्वल रहा, यहां 1 लाख 12 हजार 315 लोगों का टेस्ट किया गया।

 

Continue Reading

छतीसगढ़

गर्मी बढ़ने की आशंका, एवं प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना..

Published

on

By

 

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.7 डिग्रीसे. था, जो बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्‍सियस हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गुरुवार को भी दिन का उच्चतम तापमान इसके आसपास ही बना रहेगा, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश का तापमान दोबारा बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इनमें सतना के रघुराजनगर में, सिवनी के कुरई में और छिंदवाड़ा के सौसर एवं बिछुआ शामिल हैं।

बढने वाला है तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि 20-21 मई को यहां सभी हिस्सों में गर्म पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। धूप भी लगातार पड़ेगी, जिससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। अनुमान तो यह है कि आने वाले दो-तीन दिनों में भोपाल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर वाले क्षेत्रों में तापमान एक बार फिर बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी।

प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना

मौसम विज्ञानी डा ममता यादव बताया कि बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी खबर है। अनुमान है कि 29 मई से एक जून तक यह केरल पहुंच जाएगा और धीरे-धीरे सभी राज्यों में मानसून पहुंच जाएगा। खासतौर पर मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां 15 से 18 जून के आसपास पहुंचेगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़10 hours ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

छत्तीसगढ़11 hours ago

today Weather update: मिलेगी तापमान से राहत, देश की कई जिलो मे बारिश की सम्भावना, एवं बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी आशंका…

प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़1 day ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़1 day ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब4 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब4 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब4 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…