चीन में कोरोना वायरस से अब तक 259 लोगो को मौत, संक्रमित लोगों की संख्या करीब 12,000 पहुंची

बीजिंग, एक फरवरी (भाषा) चीन में घातक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है और इसके संक्रमण के कुल 11,791 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई दूसरे देश अपने नागरिकों को हुबेई प्रांत से बाहर निकालने के लिए विमान भेज रहे हैं।
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या 259 हो चुकी है और इसके संक्रमण के कुल 11,791 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी नियमित रिपोर्ट में शनिवार को बताया कि 1,795 मरीज नाजुक स्थिति में हैं। वहीं कुल 17,988 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है।
कुल 243 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शुक्रवार को 2,102 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
भारत समेत कई अन्य देशों में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के 124 मामलों की पुष्टि हुई है। यहां केरल में पहला मामला सामने आया है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 1,36,987 ऐसे लोगों का पता लगाया गया है जो कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें से 6,509 को चिकित्सीय निगरानी के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।


ज्योतिष
आज का राशिफल: इन राशि के जातको का खुलने वाला है भाग्य, सेहत में भी आयेगा सुधार.. देखे क्या है अपनी राशि…

कर्क राशिफल
आज का दिन आप धर्म, ध्यान तथा देवदर्शन में व्यतीत करेंगे. किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होंगे. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा.
सिंह राशिफल
आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा. तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है. निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, इसका ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. अनैतिक काम से बदनामी होने का योग है. इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे.
कन्या राशिफल
आपका आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी.
Tech & Auto
लॉन्च होने जा रही है Hyundai Venue की बेहतरीन कार, जाने क्या है इसके फीचर्स…

Facelift: हुंडई की छोटे साइज की मोस्ट पॉपुलर एसयूवी वेन्यू ने भारत में खूब धूम मचाई हुई है. कंपनी अब इसका अपडेट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हुंडई वेन्यू को (2022 Hyundai Venue Facelift) 16 जून को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वेन्यू फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ पेश किया जाएगा. इसमें आपको एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.
नई वेन्यू का फ्रंट लुक हुंडई टुसो से काफी मिलता-जुलता होगा. गाड़ी के फ्रंट में नई ग्रिल देखने को मिलेगी. नए डिजाइन के हेडलैंप के साथ फॉग लैंप और टर्न सिग्नल इंडिकेटर भी देखने को मिलेंगे.
स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स
नई हुंडई वेन्यू के डिजाइन की बात करें तो इसमें बदली हुई ग्रिल मिलेगी. इस कार में आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वन टच डाउन ड्राइवर साइड पावर विंडो जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई वेन्यू में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे. पिछले हिस्से में नए स्प्लिट एलईडी टेललैंप के साथ Ioniq5 जैसे एलिमेंट दिए जा सकते हैं. नई वेन्यू में एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स के साथ पेश की जा सकती है.
ज्योतिष
VASTU TIPS: वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपनाये ये छोटा सा उपाये…

आज के समय की बेहद व्यस्त जीवनशैली और काम के तनाव के कारण कई बार हम अपने जीवनसाथी को अपना समय नहीं दे पाते हैं. पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण हमारी लव लाइफ में तनाव बढ़ जाता है और वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आनी शुरू हो जाती हैं. इससे कई बार अलगाव की नौबत तक आ जाती है, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपकी इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं और आपके वैवाहिक रिश्ते को खुशनुमा और बेहतर बना सकते हैं. इंदौर के रहने वाले पंडित कृष्णकांत शर्मा ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार, इस आर्टिकल की मदद से वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके लव और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने में आपकी मदद करेंगे.
घर में कबाड़ एकत्रित ना होने दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कचरा और पुराना टूटा-फूटा सामान खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे बंद घड़ियां, पुराने टूटे-फूटे मोबाइल रखने से नकारात्मकता पैदा होने लगती है, जिसका सीधा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ता है. यदि आपके घर में भी इस प्रकार की वस्तुएं हैं, तो इन्हें आज ही साफ कर दें. ये आपकी लाइफ में तनाव कम करेगा और इससे जीवन में खुशहाली आएगी.
बेडरूम में करें हल्के रंगों का प्रयोग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शयनकक्ष में डार्क रंगों के उपयोग से जीवन साथी के साथ रिश्तों में दूरी बढ़ती है. शयनकक्ष में हमेशा गुलाबी या हल्के लाल रंग का प्रयोग करें. यह रंग प्रेम का रंग माना जाता है. गुलाबी रंग जीवनसाथी के साथ प्यार को बढ़ाने में मददगार होता है. साथ ही अगर आपके शयनकक्ष में लाल रंग का लैम्प है तो इसे आज ही बदल दें और लैम्प में लाल रंग की जगह हल्के नीले रंग का उपयोग करें.
घर में कैक्टस या कांटे वाले पौधों को लगाने से बचें
यदि आपने भी अपने घर में कैक्टस या इसी तरह कांटे वाले पौधे लगा रखे हैं, तो आज ही इनको घर से बाहर किसी बगीचे में लगा दीजिए. इस तरह के कांटे वाले पौधे घर में होने से आपकी लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं. कोशिश करें इस तरह के पौधों को घर में नहीं लगाएं.शयनकक्ष में रखें लव बर्ड
यदि आपकी भी अपने पार्टनर से नहीं बन रही है और रोजाना आपके बीच झगड़े हो रहे हैं तो लव बर्ड या मैंडेरेन डक घर ले आएं और इन्हें अपने शयनकक्ष में रखें. ऐसा करने से आपकी लव लाइफ में आने वाली टेंशन कम होगी और दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..






























You must be logged in to post a comment Login