Connect with us

Tech & Auto

स्कूटर की मांग में आई तेजी से बढ़ोतरी,जानें कौन हैं सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर…

Published

on

Top 3 Scooters में आज जानें उन टॉप 3 स्कूटर की पूरी डिटेल जो आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार माइलेज भी देते हैं।टू व्हीलर सेक्टर में बाइक की तरह स्कूटर की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह है इन स्कूटर में मिलने वाला आरामदायक सफर जिसमें क्लच, ब्रेक और गियर बदलने का झंझट नहीं होता।माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये यामाहा फसीनो 125 स्कूटर 68.75 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।

आरामदायक सफर के बाद भी स्कूटर माइलेज के मामले में बाइक से पीछे रहते हैं जिसे देखते हुए हम आपको उन टॉप 3 स्कूटर की पूरी डिटेल बता रहे हैं जो देते हैं सबसे ज्यादा माइलेज।इन टॉप 3 स्कूटर की माइलेज के साथ आप जानेंगे इनकी कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की हर छोटी बड़ी डिटेल ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।

Hero Pleasure Plus: हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर सेगमेंट का सबसे ज्यादा माइलेज का दावा करने वाला स्कूटर है जिसे कंपनी ने चार वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है।

स्कूटर के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 110.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.1 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर का ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक है।

स्कूटर की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर 69 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। हीरो प्लेजर प्लस की शुरुआती कीमत 63,670 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 72,870 रुपये हो जाती है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

ईमेल चेक करने का सबसे आसान तरीका, जाने easy ट्रिक्स…

Published

on

By

 

Gmail Login: अगर आपको अपने स्मार्टफोन में जीमेल एप डाउनलोड करना है तो आपको एप स्टोर (एंड्रॉयड और एपल दोनों) का रुख करना होगा। वैसे अब अधिकतर स्मार्टफोन्स में जीमेल एप डिफॉल्ट रूप से मिलता है।

Gmail Login: आज के दौर में गूगल का इस्तेमाल करने वाला हर शख्स जीमेल के बारे में भी अच्छी तरह जानता है। ईमेल भेजने और पाने के लिए लोग गूगल की इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। लैपटॉप या कंप्यूटर पर जीमेल चलाना बेहद आसान है, लेकिन मोबाइल पर जीमेल लॉगिन को लेकर काफी लोग परेशान रहते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको स्मार्टफोन में जीमेल लॉगिन करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

ऐसे डाउनलोड करें जीमेल एप
अगर आपको अपने स्मार्टफोन में जीमेल एप डाउनलोड करना है तो आपको एप स्टोर (एंड्रॉयड और एपल दोनों) का रुख करना होगा। वैसे अब अधिकतर स्मार्टफोन्स में जीमेल एप डिफॉल्ट रूप से मिलता है। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में जीमेल एप नहीं है तो आपको  सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां से आप जीमेल एप डाउनलोड या उसे अपडेट कर सकते हैं। जब एप इंस्टॉल हो जाए तो उसमें अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल दीजिए। यहां आपका जीमेल अकाउंट खुल जाएगा, जिससे आप अपने ईमेल आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको नए ईमेल के नोटिफिकेशन भी मिलते रहेंगे। स्मार्टफोन में एक बार जीमेल एप खुलने के बाद आपको बार-बार आईडी-पासवर्ड नहीं डालना पड़ता है।

कंप्यूटर पर ऐसे करें लॉगिन
अगर आप कंप्यूटर में जीमेल अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको कंप्यूटर में जीमेल डॉट कॉम खोलना होगा। यहां आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करके नया पासवर्ड बना सकते हैं। अहम बात यह है कि अगर आपके पास जीमेल के कई अकाउंट हैं तो उन्हें भी एक साथ खोल सकते हैं। इसके बाद सभी अकाउंट में आने वाले ईमेल बेहद आसानी से चेक भी कर सकते हैं और अपने जानकारों को नए ईमेल भी भेज सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।

Continue Reading

Tech & Auto

जल्द बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है SUV के 8 सीटर वाली कार, जाने क्या है इसकी कीमत…

Published

on

 

 

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवरको 31 मई को ग्लोबली लॉन्च करेगी. इस एसयूवी में 2-3-3 सीट कॉन्फ़िगरेशन, नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और एडवांस इंटीग्रेटेड चेसिस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. डिफेंडर एसयूवी का लंबा बॉडी स्टाइल वेरिएंट डिफेंडर 90 और डिफेंडर 110 वर्जन से ऊपर होगा. एसयूवी के लिए बुकिंग मई में शुरू होगी.

लैंड रोवर डिफेंडर 130 4×4 एसयूवी की प्रिव्यू इमेज को रेत के टीलों पर दिखाया है. इसमें सिल्वर रंग के एक्सेंट और फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ व्हाइट पेंट है. जहां SUV की ज़्यादातर प्रोफ़ाइल इमेज में छिपी रही, छत की अतिरिक्त लंबाई और पीछे की ओर की खिड़की स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. डिफेंडर 130 अपने ज्यादा बॉडी पैनल को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर करती है.

ज्यादा लंबी होगी एसयूवी
एसयूवी की पहले की स्पाई इमेज से पता चलता है कि यह एक फैला हुआ व्हीलबेस और एक लंबा रियर ओवरहैंग के साथ आएगा. एसयूवी के 5,100 मिमी लंबी होगी. जो कि पांच-दरवाजे वाले डिफेंडर 110 से 342 मिमी और तीन-दरवाजे वाले डिफेंडर 90 से 777 मिमी अधिक लंबी है. लैंड रोवर डिफेंडर 130 के इंजन लाइनअप को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर किया जाएगा, जिसमें सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी 8 के साथ अधिक शक्तिशाली डिफेंडर वी 8 शामिल है, जो 518 एचपी और 846 एनएम का टार्क जनरेट करता है.डिफेंडर 110 का लॉन्च होगा एनिवर्सरी एडिशन
लैंड रोवर ने इस महीने की शुरुआत में पॉपुलर 1993 लैंड रोवर डिफेंडर 110 की याद में डिफेंडर एसयूवी के सीमित लिमिटे 30वीं एनिवर्सरी वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है. इस वेरिएंट की केवल 500 यूनिट्स बनाई जाएंगी और उत्तरी अमेरिका में चुनिंदा लैंड रोवर रिटेल डीलर पर उपलब्ध होंगी. एनिवर्सरी मॉडल में नई एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल और स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल की तरह देखने को मिलेंगे.

Continue Reading

Tech & Auto

सबसे सस्ते कीमत में मिल रहा ये 6 कैमरे वाला  OPPO का बेहतरीन SMART PHONE जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

Published

on

 

आजकल ज़्यादा कैमरे, ज़्यादा पिक्सल, ज़्यादाल फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ग्राहक फोन खरीदते समय फोन के कैमरे को खूब जांच कर लेते हैं, ताकि वह फोटो, सेल्फी या वीडियो अच्छी बना सकें. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपके लिए अच्छी खबर है. जी हां फ्लिपकार्ट पर 6 कैमरे वाले फोन ओप्पो F17 Pro को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन को 25,990 रुपये के बजाए सिर्फ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,250 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. खास बात ये है कि ये फोन कुल 6 पोर्टेट कैमरे के साथ आता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस….

ओप्पो F17 Pro में 6.43 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 SoC प्रोसेसर दिया गया है.

ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 256 तक बढ़ा भी सकते हैं. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.2 पर काम करता है.  ओप्पो का यह स्मार्टफोन मैट गोल्ड, मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मैटेलिक वाइट इन 4 कलर ऑप्शन में आता है.

मिलेंगे कुल 6 कैमरे
कैमरे के तौर पर इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. यानी कि रियर और सेल्फी कैमरे को मिलाकर इस फोन में ग्राहकों को कुल 6 कैमरे मिलते हैं.

पावर के लिए ओप्पो F17 Pro में 4,015mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30 वॉट के  VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आता है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़27 mins ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

छत्तीसगढ़1 hour ago

महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

  नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और...

छत्तीसगढ़22 hours ago

लोकल ट्रेनें रोकी गयी, जाने क्या है कारण…

  रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन नवी मुंबई व पश्चिमी मुंबई को जोड़ती है। ट्रेनें थमने के कारण...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

छत्तीसगढ़2 days ago

today Weather update: मिलेगी तापमान से राहत, देश की कई जिलो मे बारिश की सम्भावना, एवं बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी आशंका…

प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब5 days ago

    यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..