यूपी
उत्तर प्रदेश चुनाव : बसपा 55 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

यूपी
राजधानी लाहौर धमाके से दहल उठी,धमाके में तीन लोगों के मौत;25 से अधिक घायल

पाकिस्तान के पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर आज बम धमाके से दहल उठी। लाहौर के अनारकली बाजार इलाके में हुए धमाके में एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों के मौत की खबर है। इस विस्फोट में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी के एक शीर्ष कमांडर की हत्या की थी।
इसके बाद से ही यह आतंकी संगठन पाकिस्तान में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दुकानों और इमारतों के शीशे टूट गए। घटनास्थल पर खड़ी कई मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा है।अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस धमाके के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा बन गया था।लाहौर का यह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला है। यहां हर दिन लाखों की संख्या में लोग मार्केटिंग करने के लिए आते हैं। घमाके के समय भी पूरे बाजार में काफी लोग मौजूद थे। पुलिस ने घायलों को मेयो अस्पताल में भेजा है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा है कि घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है।
डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। चिकित्सकों ने अन्य घायलों क पाकिस्तान ने जनवरी में ही अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में टीटीपी के शीर्ष आतंकी खालिद बटली उर्फ मोहम्मद खुरासानी को मार गिराया था। माना जा रहा है कि इस हमले का कारण टीटीपी के बदले की कार्रवाई हो सकती है। 50 साल का मोहम्मद खुरासानी टीटीपी का प्रवक्ता भी था। वह पाकिस्तान के लोगों और सुरक्षाबलों पर हुए कई हमलों में भी शामिल था। अधिकारियों ने दावा किया कि तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा करने के बाद वह अक्सर काबुल का दौरा कर रहा था।
यूपी
उत्तर प्रदेश चुनाव : यूपी में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दूसरी लिस्ट में 16 महिला उम्मीदवार
यूपी
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी।
इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज भी कसा और कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार नहीं संभाल पाए हैं।केशव ने कहा कि हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। वह समय-समय पर भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करती रही हैं। केशव कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में हार से इतने भयभीत हैं कि वह लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक नहीं तय कर पा रहे हैं। वो कहते हैं कि विकास किया है।
अगर विकास किया है तो उसी सीट से चुनाव लड़ें, जहां विकास किया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनावी मैदान में थीं। हालांकि, उन्हें हार मिली थी। इसी सीट पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर यह नियम है कि किसी सांसद के बेटे को टिकट नहीं दी जाएगी तो मैं प्रयागराज लोकसभा सीट से इस्तीफा भी देने के लिए तैयार हूं।विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा।
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि वे लखनऊ कैंट से टिकट नहीं मिलने से अखिलेश से नाराज थीं। अपर्णा मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।अपर्णा ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मुझे आपका सहयोग बहुत जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं के स्वावलंबन ओर पार्टी की अन्य योजनाओं से बहुत प्रभावित रही हूं। जो भी कर सकूंगी, पूरी क्षमता से करूंगी।
अपर्णा के भाजपा में आने से पार्टी का कद बढ़ेगा
अपर्णा को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अपर्णा के भाजपा में आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश का विकास हो रहा है। अखिलेश यादव सांसद और मुख्यमंत्री के तौर पर असफल रहे। बार-बार कहते थे कि हर योजना हमने शुरू की है।अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की खबरें पिछले तीन दिनों से चल रही थीं।
तब अपर्णा के करीबियों ने दावा किया कि अब अपर्णा भाजपा में शामिल नहीं होंगी। परिवार में सब-कुछ ठीक है। शिवपाल ने भी अपर्णा को परिवार की पार्टी में रहने की सलाह दी थी। साथ ही अखिलेश ने भी कहा था कि परिवार में सब ठीक है। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि अपर्णा पार्टी भाजपा में शामिल हो गईं।अपर्णा के साथ मुलायम सिंह यादव।
अखिलेश का परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देने से इंकार
अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के पीछे अखिलेश यादव का वो फैसला है, जिसने परिवार में भूचाल ला दिया है। सूत्रों का दावा है कि अखिलेश यादव ने फैसला किया है कि इस बार किसी भी कीमत पर परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नही देंगे। अखिलेश के इस फैसले के बाद ही अपर्णा ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
मुलायम ने भी अखिलेश से मांगी थी अपर्णा के लिए टिकट
मुलायम परिवार के सूत्रों की मानें तो अपर्णा हर कीमत पर इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसको लेकर अपर्णा लगातार मुलायम सिंह यादव पर दबाव डाल रही थींं। सूत्रों का तो यह भी दावा है कि मुलायम सिंह यादव ने अपर्णा के टिकट के लिए अखिलेश से भी बात की थी,लेकिन कोई नतीजा नही निकला।
जब अपर्णा की भाजपा ज्वाइन करने की बात शुरु हुई तो फिर परिवार में कलह मच गई और अपर्णा ने अपना फैसला टाल दिया। कहा गया कि अब अपर्णा परिवार और पार्टी में ही रहेंगी, लेकिन आज अपर्णा आखिरकार भाजपा में शामिल गईं।अपर्णा, मुलायम सिंह यादव के साथ कई जनसभा में जा चुकी हैं
शिवपाल यादव ने भी अपर्णा के लिए अखिलेश से की मुलाकात
भाजपा सूत्रों का दावा है कि अपर्णा से पार्टी में शामिल होने के लिए बातचीत लगातार चल रही थी। इसे बेहद गोपनीय रखा गया। अपर्णा लगातार सीएम योगी के संपर्क में थी। मंगलवार की शाम करीब 3 बजे शिवपाल यादव अखिलेश से मिलने समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। उस दौरान उनकी कार में अपर्णा के छोटे भाई अमन विष्ट भी मौजूद थे। शिवपाल यादव ने परिवार के सदस्यों के टिकट को लेकर भी बात की। खबर है कि उस दौरान अखिलेश ने परिवार के किसी भी सदस्य को भी टिकट देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अपर्णा ने सिग्नल ग्रीन कर दिया।
अपर्णा यादव को मिल सकती है कैंट विधानसभा की सीट
अपर्णा यादव भाजपा से कैंट सीट की दावेदारी भी कर रही है। अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था।उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उनके लिए अखिलेश यादव ने प्रचार भी किया था। जोशी के सांसद चुने जाने के बाद हुए उप चुनाव में भी बीजेपी ने यह सीट जीत ली थी। पार्टी में शामिल होने के बाद अपर्णा को कैंट सीट मिल सकती है।
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति


















You must be logged in to post a comment Login