ज्योतिष
Vastu Tips: धन प्राप्ति के लिए घर में रखें ये चीजें,जीवन में मिलेगी तरक्की… नहीं होगी धन की किल्लत

वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं जिससे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होने लगता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है।
वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद होते रहते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और धन की हानि होती है।
जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पाने के लिए वास्तु से जुड़ी हुई बातों का अगर ध्यान देंगे तो जीवन में तरक्की को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ आसान उपाय जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होगी।
– हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इसके अलावा वास्तु में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
– जीवन में तरक्की के लिए अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण को हमेशा साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ती हैं जिससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
– जल को धन का रूप माना गया है ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है,वहां बरकत नहीं होती है।
– वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि का ग्रह माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से हमें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरू ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए पोंछे के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला दें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होने लगेगी।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
-वास्तु के अनुसार घर में से कांटेदार,दूध निकलने वाले और बोनसाई पौधों को हटा दें। इनकी जगह अपने घर में छोटे हरे पौधे लगाएं इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और धन का आगमन होगा।
– घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है,इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है।
-वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।

ज्योतिष
VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक, यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।
ज्योतिष
Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा में न लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

Horseshoe benefits: अकसर लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इसके लिए वे ना जानें कौन-कौन से उपाय भी करते हैं. लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है. जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है।बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं.
घोड़े की नाल लगाएं ऐसे
आप बाजार से सबसे पहले घोड़े की नाल खरीद कर लाएं. अगर आप चाहें तो लोहार से बनवा भी सकते हैं. अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं. उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं. ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी. अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें
लगाएं घोड़े की नाल इस दिशा में
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.
ज्योतिष
Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoराष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login