Vastu Tips : घर में होगी सुख-शांति बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, बस करना होगा वास्तु का ये छोटा सा उपाये…

सुख-समृद्धि की चाहत किसे नहीं होती। हम सभी अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते रहते है। इसके बाबजूद कई बार ऐसा होता है कि हमारे काम नहीं बनते और हम तनाव में आ जाते है, जिस कारण घर में अशांति पैदा हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें घर में वास्तुदोष भी एक कारण हो सकता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है,जिसके कारण हमारे साथ दुःख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं,जिनको अपनाकर आप सुख-शांति को आकर्षित कर सकते हैं।
1.दक्षिण-पूर्व (अग्नि तत्व)के वास्तु दिशा क्षेत्र में लाल घोड़ों का जोड़ा और उत्तर दिशा क्षेत्र में हरे पौधे रखने से भी अधिक धन आगमन की संभावना बनती है।
2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम बनाने या वहां फालतू चीजें रखने से भी वहां रहने वाले लोगों को गहरे अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। सबसे सही समाधान यह है कि उन सामानों को संबंधित दिशा क्षेत्रों में रखना चाहिए।
3. अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक नियमित जलाएं तथा घंटी भी बजाना चाहिए जिससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार निकलती है। इसी तरह घर में शंख रखने और बजाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है । घर के पूजा-स्थल में देवी-देवताओं पर चढ़ाएं गए पुष्प-हार दूसरे दिन हटा देने चाहिए और भगवान को नए पुष्प-हार अर्पित करने चाहिए। इसी प्रकार पूजा घर में देवताओं के चित्र भूलकर भी आमने-सामने नहीं रखने चाहिए इससे बड़ा दोष उत्पन्न होता है।4. गलत दिशा में रखी गईं धार्मिक पुस्तकें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम की तरफ ही रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में,बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखना शुभ नहीं होता ।5. वास्तुदोष के कारण यदि घर में किसी सदस्य को रात में नींद नहीं आती या स्वभाव चिडचिडा रहता हो, तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके शयन कराएं। इससे उसके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा।
6. घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने दें। यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें।

जॉब
बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, UPPCL ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत शिविर सहायक ग्रेड 3 एवं असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है एवं उम्मीदवार 15 जून 2022 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से 14 जून 2022 तक चलेगी.
योग्यता
शिविर सहायक पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही हिंदी टाइपिंग की योग्यता भी मांगी गई है. वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आयु सीमा
शिविर सहायक पदों के लिए 1 जनवरी 2022 को 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए भी यही आयु सीमा निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी.डायरेक्ट लिंक
शिविर सहायक पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं एवं डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.
वहीं सिविल इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन एवं आवेदन की लिंक नीचे साझा की गई है.
Tech & Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च मिलेगी 110-180 किमी तक रेंज,जानें क़ीमत

देश में लगातार बढ़ते महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ गई है। लोग अब आसपास की दूरी तय करने के लिए इसी का सहारा लेने लगे हैं।इस कड़ी में इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी कोमाकी ने भी अपने अपनी रेंज में विस्तार करते हुए कोमाकी एलवाय और कोमाकी डीटी 3000 ई-स्कूटर्स भारत में लॉन्च लिया हैं।
आपको बताते चलें कि इन दोनों स्कूटर्स की X-शोरूम कीमत क्रमशः 88,000 रुपये और 1.22 लाख रुपये हैं।बता दें कि कोमाकी एलवाय इलेक्ट्रिक स्कूटर देश का पहला ई-स्कूटर बना है जिसमें` एंटी स्किड फंक्शन दिया गया है और इसे बेलेंस्ड राइड के हिसाब से तैयार किया गया है।
इसके साथ 62.9 वोल्ट लिथियम फेरो फास्फेट बैटरी पैक दिया गया है जो इसे सिंगल चार्ज में 70-90 किमी तक रेंज देते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 1,500 वाट मोटर दी गई है। कोमाकी एलवाय के दोनों पहिये में डिस्क ब्रेक्स, अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक और पिछले हिस्से में हाइड्रॉलिक शॉक अबजॉर्बर्स दिए गए हैं।
कोमाकी डीटी 3000 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 3000 वाट बीएलडीसी मोटर दी गई है जो 62वी52एएच लिथियम बैटरी पैक से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 110-180 किमी तक रेंज देता है। 15 एंपियर के चार्जर की मदद से इसे भी फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में समान ही है।
जॉब
रोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

अगर आप ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप 3 लाख रुपए वार्षिक वेतन की नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र 31 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक उनके द्वारा 31 मई दिन मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में आईटीएम एजुकेशन एकेडमी श्याम प्लाजा पंड्री रायपुर में रिलेशनशिप मैनेजर के 75 पदों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया जाएगा और चयन होने उन्हें जॉइनिंग के लिए ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर चयनित होंगे उन्हें 2-3 लाख रुपए वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को स्नातक होना जरूरी है। इसके लिए फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए उम्र
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सीमा 18-26 साल तय की गई है। 26 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoराष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी में नौकरी का सुनहरा अवसर, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…



























You must be logged in to post a comment Login