Tech & Auto
बीएसएनएल का काफी सस्ता प्लान! सिर्फ 75 रुपये में मिलती है फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा, यूज़र्स को 50 दिनों की वैलिडिटी
जहां टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, वहीं बीएसएनएल ने अभी भी अपने ग्राहकों को ख्याल रखा है, और ग्राहकों के लिए सस्ता प्लान ऑफर कर रहा है. बीएसएनएल के 75 रुपये वाले प्लान के तहत यूज़र्स को 50 दिनों की वैलेडिटी दी जाती है. जानें प्लान के बाकी बेनिफिट्स।
आजकल लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियां अपनी प्रीपेड प्लान की कीमतें बढ़ा रही हैं, जिसकी वजह से प्रीपेड के प्लान महंगे हो रहे हैं. इसके विपरीत बीएसएनएल के अंतर्गत बहुत से स्पेशल टैरिफ वाउचर हैं जिनकी कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया गया. इन टैरिफ के प्राइस की बात करें तो वो 250 रुपये से भी कम के हैं और ग्राहकों को 90 दिनों तक की वैलिडिटी देते हैं
आपको बता दें कि के ये प्लान 75 रुपये से 209 रुपये तक के हैं. इन प्लान के तहत यूज़र्स वॉयस कॉलिंग, डेटा और पर्याप्त वैधता का लाभ उठा सकते हैं.आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी भी साल 2022 के सितंबर महीने तक अपने 4G को रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है. आइए आपको बताते हैं इन प्लान के बारे में।

Tech & Auto
Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिनों पहले अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया था जिसे 1 दिसंबर से लागू भी कर दिया है. आपको बता दें कि अपने इस फैसले के साथ जियो ने तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है जो लोगों को काफी पसंद थे और कई सारे बेनिफिट्स के साथ आते थे. आइए जानते हैं कि वो कौन से प्रीपेड प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है.
जियो ने बंद किए अपने तीन प्रीपेड प्लान्स :रिलायंस जियो ने जहां एक तरफ अपने कई सारे प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया है वहीं दूसरी ओर तीन प्लान्स को बंद भी कर दिया है. अगर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर देखेंगे तो आपको जियो के 499 रुपये, 666 रुपये और 888 रुपये वाले प्लान नहीं दिखाई देंगे. आपको बता दें कि कंपनी ने इन प्लान्स को बंद करने पर कोई अलग ऐलान नहीं किया है. आइए देखते हैं ये प्लान्स क्या बेनिफिट्स ऑफर करते थे.
जियो का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान :499 रुपये की कीमत वाला जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था और उसमें आपको रोज 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में यूजर को सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता था.
जियो का 666 रुपये वाला प्लान :जियो का यह प्लान यूजर को 56 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, 100 एसएमएस प्रति दिन और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनेफिट्स देता था. इस प्लान में भी जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता था. इस प्लान की कीमत 666 रुपये थी लेकिन अब इस प्लान को बंद किया जा चुका है.
जियो का 888 रुपये वाला प्लान : इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर को 888 रुपये के बदले में हर दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था. आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी.ये वो तीन प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है लेकिन अलग से इसकी सूचना नहीं दी है.अगर आप जियो का कोई रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप जियो की वेबसाइट पर जाकर प्लान्स के ऑप्शन्स चेक कर सकते हैं।

Tech & Auto
RBI के नियमों के बाद Google ने बदला नियम, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की बढ़ सकती है दिक्कत!

गूगल के ज़रिये डिजिटल वॉलेट से ऑनलाइन लेनदेन करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नए साल में भुगतान का तरीका बदलने वाला है। गूगल ने यूजर्स को जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2022 से वह मौजूदा फॉर्मेट में कस्टमर कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि Google को पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) और पेमेंट गेटवे (PG) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का पालन करना पड़ता है।
यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि मेंबरशिप आधारित सेवाओं के लिए मासिक भुगतान करने के लिए कई यूजर्स के पास उनके Google अकाउंट या Google Play अकाउंट में एक कार्ड नंबर सहेजा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कार्ड स्टोरेज नियमों के कारण यह बदलाव आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा किसी भी संस्था या व्यापारी को 1 जनवरी, 2022 से कार्ड डिटेल – या कार्ड-ऑन-फाइल (CoF) को स्टोर नहीं करना चाहिए।
RBI ने यह कहा था : RBI ने एक परिपत्र में कहा था, 1 जनवरी, 2022 से, कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा, कार्ड लेनदेन या पेमेंट सीरीज में किसी भी संस्था को वास्तविक कार्ड डेटा स्टोर नहीं करना चाहिए। पहले से स्टोर किए गए इस तरह के किसी भी डेटा को क्लीयर कर दिया जाएगा। नए नियमों का मतलब यह भी है कि कई ग्राहकों ने अपने मंथली पेमेंट को रिजेक्ट होते देखा है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें : जिन यूजर्स के पास Google One सदस्यता या उनके Google क्लाउड कार्य खातों का भुगतान करने के लिए उनके कार्ड की जानकारी सहेजी गई थी, उनके लिए यह नई समस्याएं पैदा कर सकता है। Google का कहना है कि 31 दिसंबर, 2021 के बाद भुगतान करने के लिए उसी वीज़ा या मास्टरकार्ड द्वारा जारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग जारी रखने के लिए, उन्हें अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। अंत से पहले कम से कम एक खरीदारी या मैन्युअल भुगतान करना होगा।
31 दिसंबर के बाद स्टोर नहीं होगी जानकारी : कंपनी ने कहा, “यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका कार्ड आपके खाते में दिखाई नहीं देगा, और आपको इसे फिर से उपयोग करने के लिए अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। इस बीच, RuPay, American Express, Discover, या Diners कार्ड यूजर्स के लिए, कंपनी ने कहा, “हम 31 दिसंबर, 2021 के बाद आपके कार्ड की जानकारी स्टोर नहीं करेंगे, क्योंकि नए नियम के अनुसार कार्ड स्टोरेज इन कार्ड नेटवर्क के लिए सपोर्ट नहीं करता है। 1 जनवरी, 2022 तक, आपको हर बार मैन्युअल भुगतान करने पर कार्ड डिटेल शो करना होगा।
इस बदलाव का यह होगा फायदा : आरबीआई के नए नियम से ग्राहकों को लाभ भी होगा। यह कार्ड नंबर और सीवीवी जैसे कार्ड डिटेल शेयर करने से होने वाली धोखाधड़ी को कम करता है। टोकन का उपयोग पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों और कोड भुगतान पर कार्ड लेनदेन करने के लिए किया जाता है। कुछ हफ्ते पहले, PhonePe ने, RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अपने SafeCard को लॉन्च करने की घोषणा की थी।
यह ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन के लिए एक टोकन है। PhonePe का SafeCard भुगतान प्रदाताओं को टोकन का उपयोग करके कार्ड सहेजने की अनुमति देकर पेमेंट को सुविधाजनक और सुरक्षित बना देगा। यह समाधान मास्टरकार्ड, रुपे और वीज़ा जैसे सभी प्रमुख कार्ड नेटवर्क का समर्थन करता है।

Tech & Auto
44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y76 5G फोन, मिलेगी 8GB RAM! जानें कितनी है कीमत
वीवो Y76 5G लॉन्च हो गया है. ये एक फोन मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है.
न मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है. वीवो Y76 5G दो कलर वेरिएंट- Cosmic Aurora और Midnight Space के साथ आता है. इस फोन को मलेशिया में पेश किया गया है, जिसकी कीमत RM 1,299 रुपये (करीब 24,000 रुपये) है.
ये फोन सिंगर स्टोरेज 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फिलहाल इस फोन की कोई जानकारी नहीं है कि इसे दूसरे बाज़ारों में कब लॉन्च किया जाएगा.
वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्पीड और मल्टी टास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 700 SoC के साख 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है.
पावर के लिए वीवो Y76 5G में 4100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, एफएम रेडियो और डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट मिलेगा।

-
क्राइम न्यूज़7 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
जॉब5 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
व्यापर6 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.
-
जॉब5 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …
-
खेल7 days agoमयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक, लड़खड़ाती पारी को संभाला अग्रवाल ने
-
खेल4 days agoस्टेनो-टाइपिस्ट, नर्स सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 5वीं और 10वीं पास लोगों के लिए आई नौकरी, 10 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
-
धर्म6 days agoसूर्य ग्रहण का इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा बेहद अशुभ प्रभाव, बचने के लिए पहले जान लें ये खास उपाय



















You must be logged in to post a comment Login