मेडिकल साइंस ने की तरक्की, मेडिकल साइंस ने खोज निकाली कैंसर की दवा, 6 महीने में ठीक होकर घर आये मरीज…
मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि: खोज निकाली कैंसर की दवा, 6 महीने में ठीक होकर घर पहुंचे मरीज
Cancer Drug Trial Successful: दुनियाभर में पिछले कुछ सालों से कैंसर रोग के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी आई है। भारत में हालात चिंताजनक हैं। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जिस तरह से हर साल कैंसर के मामलों में इजाफा हो रहा है, आशंका है कि साल 2025 का भारत में कैंसर के मामले 1. 39 मिलियन से बढ़कर 1.57 मिलियन से अधिक हो सकता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैंसर की बढ़ोतरी का कारण जागरूकता की कमी और इलाज की अनुपलब्धता बताई। लेकिन मेडिकल साइंस ने कैंसर के क्षेत्र में भी आखिरकार चमत्कार कर दिया है। कैंसर के इलाज को लेकर हाल ही में एक दवा का ट्रायल किया गया, जिसका परिणाम सफल साबित हुआ है। रेक्टल कैंसर यानी मलाशय के कैंसर के इलाज के लिए हुए दवा की शुरुआती ट्रायल में हर मरीज को कैंसर से छुटकारा मिल गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सभी तरह के कैंसर का इलाज जल्द मिल सकता है और बढ़ते कैंसर के मामलों में कमी आ सकती है। चलिए जानते हैं कैंसर की दवा से जुड़ी जरूरी बातें।
कैंसर की जांच और इलाज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी तक कैंसर के लक्षणों का संदेह होने पर डॉक्टर पहले बायोप्सी, इमेजिंग या फिर फिजिकल टेस्ट के माध्यम से मरीज में कैंसर का पता लगाते हैं। कैंसर की पुष्टि होने के बाद रोग के स्टेज के आधार पर इलाज की प्रक्रियाओं को प्रयोग में लाया जाता है। भले ही कैंसर का कोई कारगार इलाज न हो, लेकिन कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और सर्जरी को प्रयोग में लाकर मरीज को बीमारी में राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है लेकिन इलाज के इन तरीकों से आंत, मूत्र और यौन रोग भी हो सकते हैं। हालांकि अब कैंसर के इलाज की दवा का ट्रायल सफल हुआ है।
कैंसर की दवा का नाम
प्रयोगशाला में कैंसर की दवा का एक छोटा सा क्लीनिकल ट्रायल हुआ है। जिसमें 18 रोगियों को लगभग 6 महीने तक दवा दी गई और अंत में उनमें से हर मरीज का ट्यूमर गायब हो गया। कैंसर की दवा का नाम ‘डॉस्टरलिमेब’ है। डॉस्टरलिमेब दवा लैब में तैयार अणुओं की दवा है, जो सब्सीट्यूट एंटीबॉडी के तौर पर काम करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉस्टरलिमेब एक मोनोक्लोनल दवा है। मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैंसर कोशिकाओं की सतह पर पीडी-1 नामक विशेष प्रोटीन के साथ मिलकर काम करती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं की पहचान करके उन्हें नष्ट करने में प्रभावी है।
6 महीने में ठीक हुआ कैंसर
18 मरीजों को कैंसर की एक ही दवा दी गई। बाद में उनकी जांच की गई, जिसमें एंडोस्कोपी, पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी या पीईटी स्कैन या एमआरआई स्कैन शामिल था। सभी जांच में उनके शरीर से कैंसर खत्म पाया गया। इस दवा को लेकर न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर के डॉक्टर लुईस ए डियाज ने जानकारी दी कि रोगियों को 6 महीने में हर तीन सप्ताह पर दवा के डोज दिए गए। हालांकि सभी रोगियों को कैंसर मलाशय में था और शरीर के अन्य अंगों तक नहीं पहुंचा था।
कैंसर के इलाज के साइड इफेक्ट
खास बात यह है कि कैंसर रोगियों के इलाज के लिए अभी तक होने वाले कठिन उपचारों और उसके साइड इफेक्ट से ये दवा राहत दिलाएगी। मलाशय के कैंसर के मामले में अब न तो कीमोथेरेपी और न रेडिएशन व कोलोस्टोन बैग की जरूरत पड़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दवा से अब रोगियों को परीक्षण दवा के दौरान महत्वपूर्ण जटिलताओं का सामना नहीं करना पड़ा। यह भी दवा किया जा रहा है कि दवा के कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखे हैं। बता दें कि जिन मरीजों पर कैंसर की दवा का ट्रायल हुआ उनका कैंसर सामान स्टेज पर था और परीक्षण में शामिल किसी भी मरीज की कीमोरेडियोथेरेपी या सर्जरी नहीं हुई थी।
कैंसर की दवा की कीमत
शुरुआती ट्रायल के सफल होने के बाद अब इस बात की जांच की जाएगी कि क्या बड़े पैमाने पर परीक्षण की जरूरत पड़ेगी।मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर और रिसर्च पेपर के सह-लेखक एवं पेशे से ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. एंड्रिया सेर्सेक ने बताया कि यह पता लगाएगा कि क्या यह दवा अधिक मरीजों के लिए काम आएगी और क्या कैंसर वास्तव में पूरी तरह से खत्म हो सकेगा। दवा की कीमत अलग अलग देशों में अलग अलग है। डॉस्टरलिमेब दवा की 500 एमबी खुराक की कीमत अमेरिका में लगभग आठ लाख रुपये (11,000 डॉलर) है, वहीं ब्रिटेन में खुराक 5,887 पाउंड में खरीद सकते हैं।

जॉब
RESERVE BANK OF INDIA में निकली आर्किटेक्ट, क्यूरेटर सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB) ने भर्तियां निकाली हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 23 मई 2022 से शुरू हो जाएगी. यह भर्तियां आर्किटेक्ट, क्यूरेटर और फायर ऑफिसर के पदों के लिए है. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2022 तक जारी रहेगी. ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के द्वारा सभी पदों पर 1 – 1 नियुक्ति की जानी है.
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई की इस भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हों वे आवेदन योग्यता व आयु सीमा के लिए रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं. आरबीआई फायर ऑफिसर ग्रेड ए पद के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी.
पदों का विवरण
क्यूरेटर – 1 पद
आर्किटेक्ट – 1 पद
फायर ऑफिसर – 1 पद
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जबकि 35 नंबर का इंटरव्यू होगा.
प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग होगी.
अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा किया जाएगा.
अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा.
इसके बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.
जॉब
KIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

KIOCL Recruitment 2022 : सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्न कंपनी कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड (KIOCL) ने चीफ जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है. जो उम्मीदवार कर्नाटक के बेंगलुरु में नौकरी चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://kioclltd.in/ पर विजिट करें. आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून है. केआईओसीएल भर्ती 2022 का भर्ती विज्ञापन 4 जून से 8 जून के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. अधिक जानकारी के लिए केआईओसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- 1 पद
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- 1 पद
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)-1 पद
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)-1 पद
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- किसी मान्यता प्राप्त विवि/प्रबंधन संस्थान से फुल टाइम एमबीए/MSW या HR/IR स्पेशलाइजेशन के समकक्ष ग्रेजुएट.
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- ग्रेजुएशन और लगातार अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ भारत के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान/भारत के कास्ट लेखाकार संस्थान का सदस्य होना जरूरी है.
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)-किसी भी विषय में बीई/बीटेक या समकक्ष सहित मार्केटिंग मैनेजमेंट में पीजी एमबीए/दो साल का पीजी डिप्लोमा.
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)-1 बीई या बीटेक किया होना चाहिए या समकक्ष सामग्री प्रबंधन में अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड सहित डिप्लोमा या डिग्री.
कितनी मिलेगी सैलरी
चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)- E 8, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (फाइनेंस)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (कॉमर्स)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
जनरल मैनेजर (मैटेरियल)- E 7, 120000-3%-280000 रुपये प्रति माह
Lifestyle
नाश्ते में पोहा खाने से हो सकता है वजन कम जाने कैसे..

पोहा नॉर्थ इंडिया का फेमस डिश है, खासकर इंदौर में। पोहा एक पौष्टिक आहार है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक पोहा खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में पोहा शामिल करना चाहिए।
पोहा खाने के फायदे
पोहा वजन कम करने में इसलिए मदद करता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा आयरन, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी पोहा अच्छा स्रोत है। पोहे के सेवन के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। क्रेविंग्स कम हो जाती है और जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से आप बच जाते हैं। पोहा पाचन को भी सही रखता है। जिन लोगों को खराब पाचन की शिकायत होती है, वह पोहे का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और ग्लूटेन फ्री भी होने के कारण पेट की कई समस्याओं में राहत दिलाता है।
पोहा में पौष्टिकता
पोहा में बहुत कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम पोहा में 1.9 मिलीग्राम विटामिन सी, 67.6 एमसीजी विटामिन-ए, 6.1 मिलीग्राम आयरन और 79.7 मिलीग्राम फास्फोरस पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित रखता है। पोहा बनाने के भी कई तरीके हैं, जिससे आप पोहे के अलग स्वाद का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग मीठा पोहा बनाते हैं, तो कुछ सब्जियां मिलाकर अधिक पौष्टिक पोहा बना सकते हैं। नमकीन के तौर पर भी पोहा खाया जा सकता है।
पोहा खाने का समय और तरीका
-आहार और पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर आप भी वजन कम करने के उद्देश्य से पोहे का सेवन कर रहे हैं तो जरूरी है कि पोहा को सही मात्रा में खाएं। पोहा की एक क्वार्टर प्लेट उपयुक्त है। इतना पोहा लंबे समय तक भूख नहीं लगते देता और एक्टिव रखता है।
-पोहे का सेवन मात्र नाश्ते में करना जरूरी नहीं, बल्कि क्रेविंग्स महसूस होने पर शाम में भी खाया जा सकता है।
-आप चाहें तो लंच या डिनर में भी पोहा खा सकते हैं। लेकिन शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम न हो इसके लिए सब्जियों को भी पोहा के साथ शामिल करें।
-
जॉब6 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

















You must be logged in to post a comment Login