Connect with us

Lifestyle

नाश्ते में पोहा खाने से हो सकता है वजन कम जाने कैसे..

Published

on

 

Weight Loss Tips: जिन लोगों को वजन ज्यादा होता है और वह मोटापा कम करना चाहते हैं, तो व्यायाम, योग आदि के अलावा उन्हें अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। एक अच्छी और हेल्दी डाइट जल्द वजन कम करने में सहायक होती है। कई लोगों को लगता है कि चावल, आलू, चीनी आदि का सेवन करने से वजन बढ़ता है। ऐसे में मोटापे को घटाने के लिए अक्सर लोग कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं। केवल कुछ चीजों का सेवन न करने से ही फैट बर्न नहीं होता, बल्कि इसके लिए डाइट में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल भी किया जाता है। भारत के लगभग अधिकतर घरों में नाश्ते में पोहा खाया जाता है। पोहा चावल से ही तैयार होता है लेकिन जहां चावल को वजन बढ़ाने वाला माना जाता है, तो वहीं पोहा मोटापा कम करने में मदद करता है। अगर आप भी पोहा खाना पसंद करते हैं तो इसके फायदे जान लेने चाहिए। पोहा हेल्दी फूड है, लेकिन क्या इसका सेवन सच में वजन कम कर सकता है, जानें।

पोहा नॉर्थ इंडिया का फेमस डिश है, खासकर इंदौर में। पोहा एक पौष्टिक आहार है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक पोहा खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में पोहा शामिल करना चाहिए।

पोहा खाने के फायदे

पोहा वजन कम करने में इसलिए मदद करता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा आयरन, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी पोहा अच्छा स्रोत है। पोहे के सेवन के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है। क्रेविंग्स कम हो जाती है और जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से आप बच जाते हैं। पोहा पाचन को भी सही रखता है। जिन लोगों को खराब पाचन की शिकायत होती है, वह पोहे का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और ग्लूटेन फ्री भी होने के कारण पेट की कई समस्याओं में राहत दिलाता है।

पोहा में पौष्टिकता

पोहा में बहुत कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम पोहा में 1.9 मिलीग्राम विटामिन सी, 67.6 एमसीजी विटामिन-ए, 6.1 मिलीग्राम आयरन और 79.7 मिलीग्राम फास्फोरस पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित रखता है। पोहा बनाने के भी कई तरीके हैं, जिससे आप पोहे के अलग स्वाद का सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग मीठा पोहा बनाते हैं, तो कुछ सब्जियां मिलाकर अधिक पौष्टिक पोहा बना सकते हैं। नमकीन के तौर पर भी पोहा खाया जा सकता है।

पोहा खाने का समय और तरीका

-आहार और पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर आप भी वजन कम करने के उद्देश्य से पोहे का सेवन कर रहे हैं तो जरूरी है कि पोहा को सही मात्रा में खाएं। पोहा की एक क्वार्टर प्लेट उपयुक्त है। इतना पोहा लंबे समय तक भूख नहीं लगते देता और एक्टिव रखता है।

-पोहे का सेवन मात्र नाश्ते में करना जरूरी नहीं, बल्कि क्रेविंग्स महसूस होने पर शाम में भी खाया जा सकता है।

-आप चाहें तो लंच या डिनर में भी पोहा खा सकते हैं। लेकिन शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम न हो इसके लिए सब्जियों को भी पोहा के साथ शामिल करें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

क्या आप भी स्ट्रेट और शाइनी बालो के शौकीन है तो, उपयोग करे ये Hair Mask..

Published

on

By

 

 

बालों को स्ट्रेट रखना लड़कियों का ऑल टाइम फेवरेट हेयरस्टाइल होता है। वैसे तो किसी शादी-पार्टी में बालों को स्ट्रेट करने के लिए परमानेंट स्ट्रेटनिंग अच्छा ऑप्शन है। पर कुछ लोग हमेशा के लिए बालों को स्ट्रेट करने के लिए अच्छा खास पैसा खर्च करते हैं। इससे बाल स्ट्रेट तो होते हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा डैमेज हो जाते हैं।

वहीं बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्टाइलिंग टूल्स, केमिकल युक्त प्रोडक्ट के अलावा कई नेचुरल तरीके भी हैं। जिससे बालों को हमेशा के लिए स्ट्रेट बनाया जा सकता है। दरअसल, कई ऐसे घरेलू हेयर मास्क हैं जिन्हें आप बालों पर अप्लाई कर हमेशा के लिए अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आपको बार-बार स्ट्रेटनिंग के लिए पार्लर नहीं जाना पड़ेगा और आपका समय भी बच जाएगा।

एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी तरह के केमिकल हीटिंग ट्रीटमेंट से बालों को नुकसान हो सकता है। जैसे ही आप बाहर निकलते हैं, सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने पर बालों में मौजूद केमिकल अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको 5 घरेलू हेयर मास्क बता रहे हैं, जिनसे आपके बाल हमेशा के लिए स्ट्रेट और शाइनी बने रहेंगे।

​अरंडी और गर्म नारियल तेल का हेयर मास्क-

अरंडी और नारियल तेल के हॉट ऑयल ट्रीटमेंट को तैयार करने के लिए एक कांच के कटोरे में अरंडी और नारियल का तेल मिलाएं। इसे 10 सेकंड के लिए गर्म करें। अब इसे अपने बालों पर लगाकर स्कैल्प और रूट्स की मालिश करें। अपने सिर को 30 मिनट तक गर्म तौलिए से ढंका रखें। अब अपने बालों पर शैंपू लगाकर ठंडे पानी से धो लें। (image credit: pexels)

​नारियल पानी और नींबू का रस

नारियल पानी और नींबू के रस के मिश्रण को तैयार करने के लिए दोनों को रात में मिलाकर रख दें। इसे सुबह बालों की जड़े से सिरे तक लगाएं। 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और ठंडे पानी की मदद से माइल्ड शैंपू से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए सप्ताह में एक बार इस नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। (image credit: pexels)

​अंडे और जैतून के तेल का हेयर मास्क-

अंडे और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क पूरी तरह से नेचुरल है। हेयर मास्क को बनाने के लिए सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर फेंट लें। अब इस मास्क को अपने बालों पर अप्लाई कर कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। बालों से उसे हटाने के लिए खासतौर से क्लींजिंग- जेल बेस्ड शैंपू का उपयोग करना होगा।

​एलोवेरा हेयर मास्क

बालों को स्ट्रेट करने के लिए एक गर्म किए हुए नारियल या जैतून के तेल के साथ एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें और लगभग 40 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। अब बालों को ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को दोबारा धो लें।

​केला और पपीते का हेयर मास्क

केले और पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर मैश कर लें। इसे तब तक मैश करें, जब तक एक चिकना पेस्ट ना मिल जाए। मास्क को अपने बालों पर लगाने के लिए हाथों का इस्तेमाल करें और 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।

अलसी के बीज से बनाएं हेयर जेल और मास्क

केले और पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर मैश कर लें। इसे तब तक मैश करें, जब तक एक चिकना पेस्ट ना मिल जाए। मास्क को अपने बालों पर लगाने के लिए हाथों का इस्तेमाल करें और 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।

Continue Reading

Lifestyle

इस तरह डार्क सर्कल छुपाती है सिलेब्रिटीज, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बताया जाने सिंपल हैक्स..

Published

on

By

 

Dark circle hatane ke upay: How to conceal your dark circle with makeup tips - डार्क सर्कल छिपाने का आसान तरीका, चुटकियों में पाएं फ्लॉलेस ग्लो - Navbharat Times

 

आंखों के नीचे काले घेरे बहुत सारे लोगों की समस्या होती हैं। कुछ लोगों के काले घेरे कभी-कभी हो जाते हैं। जिसमे ज्यादातर कारण नींद की कमी होता है। वहीं कुछ लोगों के काले घेरे हमेशा रहते हैं। जिन्हें घरेलू नुस्खों से लेकर अंडर आई क्रीम की मदद से दूर करने की जरूरत होती है। वैसे तो काले घेरे दूर होने में समय लग सकता है। लेकिन अगर आप मेकअप के जरिए इन्हें दूर करने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बताया ये सिंपल हैक काम आ सकता है।एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने ब्यूटीफुल लुक्स के साथ ही वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती हैं। इनके वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। कि परफेक्ट स्लिम बॉडी के लिए ये कितनी मेहनत करती हैं। वहीं करिश्मा ने रील्स बनाकर इस सिंपल मेकअप हैक्स को फैंस के साथ साझा किया है।

 

जिसमे उन्होंने क्रीम ब्लश से अपने डार्क सर्कल को कवर किया है। इसके लिए सबसे पहले करिश्मा ने आंखों के नीचे गुलाबी रंग का क्रीम ब्लश लगाया है। फिर इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद लिक्विड फाउंडेशन की मदद से इसे कवर किया है। फिर बाकी सारा मेकअप कर लिया। जिससे आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल आसानी से छिप गए।वैसे बता दें कि डार्क सर्कल के रंग पर ही कंसीलर या फिर कुछ और उपाय काम में आता है। अगर आंखों के नीचे काले घेरे ब्लैक या ग्रीन रंग के हैं तो इन पर ऑरेंज कलर का कंसीलर काम करता है। ऐसे में आप पिंक भी लगा सकते हैं। वहीं अगर डार्क सर्कल का रंग हल्का भूरा है तो ऐसे में पीले रंग के कंसीलर की असर करेंगे। यलो कलर के कंसीलर से ही हल्के भूरे रंग के डार्क सर्कल छिप सकते हैं। तो अपने चेहरे पर उभरे डार्क संर्कल के रंग के हिसाब से आप भी कंसीलर या फिर क्रीम ब्लश ट्राई कर सकती हैं।

 

Continue Reading

Lifestyle

क्या आप भी करते है इन चीजो का सेवन तो हो जाइये सावधान, हो सकता है भारी नुकसान…

Published

on

By

 

 

हम किस तरह के आहार का सेवन करते हैं, यह सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि अध्ययनों में विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन हमेशा स्वस्थ-पौष्टिक और ताजा हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषकर गर्मियों के इस मौसम में भोजन से संबंधित बरती गई जरा सी भी लापरवाही फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है। स्वस्थ भोजन के सेवन को बढ़ावा देने और खाद्य जनित जोखिमों को रोकने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि हम में से ज्यादातर लोग अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो स्वाद के लिए तो अच्छे होते हैं, पर इनसे गंभीर बीमारियों के पनपने का जोखिम हो सकता है। इतना ही नहीं कुछ खाद्य पदार्थ तो कैंसर और पेट की गंभीर समस्याओं के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन का ही चयन करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि अध्ययनों में किस प्रकार के भोजन को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक पाया गया है? सभी लोगों को इन चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए, परहेज करना ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है।

व्हाइट ब्रेड से होने वाले नुकसान

हम में से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत नाश्ते में व्हाइट ब्रेड और इससे बनी हुई चीजों से होती है। हालांकि सेहत के लिहाज से इसे विशेषज्ञ हानिकारक मानते हैं। व्हाइट ब्रेड, रिफाइंड गेंहू से बनाई जाती है, जिसमें न सिर्फ पौष्टिकता की कमी होती है, साथ ही इसका अधिक सेवन रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा देता है।

इसके अलावा शोध में पाया गया है कि रिफाइंड ब्रेड का अधिक सेवन करने वाले लोगों में पेट की चर्बी बढ़ने का भी खतरा अधिक होता है। ऐसे में व्हाइट ब्रेड की जगह अनाज युक्त ब्राउन ब्रेड का सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

पैक्ड फ्रूट जूस

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों और इसके जूस के सेवन की बार-बार सलाह दी जाती है, पर इसके लिए ताजा फलों के रस को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पैक्ड फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज (एक प्रकार की चीनी) हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता इंसुलिन प्रतिरोध और लिवर डैमेज जैसी समस्याओं का कारक मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पैक्ड फ्रूट जूस की जगह ताजे फलों के रस के सेवन की सलाह देते हैं।

मीठे खाद्य-पेय

अधिक मात्रा में मीठी चीजों के खाने-पीने की आदत आपकी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है। अधिकांश मीठे खाद्य में रिफाइंड शुगर, मैदा और अतिरिक्त फैट वाली चीजों की अधिकता होती है। ऐसी चीजों के अधिक सेवन से वजन बढ़ने और पेट की तमाम समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है। रिफाइंड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण हृदय रोगों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।

जंक-फास्ट फूड्स के नुकसान

फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, चिप्स, पिज्जा जैसे जंक फूड्स लोगों के बीच काफी पसंदीदा हैं, पर विशेषज्ञ इनके अधिक सेवन को काफी हानिकारक मानते हैं। ऐसे खाद्य कैलोरी में अधिक होते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। बच्चों में मोटापे के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक के रूप में जाना जाता है। फास्ट फूड या जंक फूड, मोटापा, हृदय रोग, पाचन की समस्या को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़1 day ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़4 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…