Lifestyle
क्या आप भी करते है इन चीजो का सेवन तो हो जाइये सावधान, हो सकता है भारी नुकसान…

हम किस तरह के आहार का सेवन करते हैं, यह सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि अध्ययनों में विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन हमेशा स्वस्थ-पौष्टिक और ताजा हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषकर गर्मियों के इस मौसम में भोजन से संबंधित बरती गई जरा सी भी लापरवाही फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है। स्वस्थ भोजन के सेवन को बढ़ावा देने और खाद्य जनित जोखिमों को रोकने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि हम में से ज्यादातर लोग अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो स्वाद के लिए तो अच्छे होते हैं, पर इनसे गंभीर बीमारियों के पनपने का जोखिम हो सकता है। इतना ही नहीं कुछ खाद्य पदार्थ तो कैंसर और पेट की गंभीर समस्याओं के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन का ही चयन करना चाहिए।
आइए जानते हैं कि अध्ययनों में किस प्रकार के भोजन को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक पाया गया है? सभी लोगों को इन चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए, परहेज करना ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है।
व्हाइट ब्रेड से होने वाले नुकसान
हम में से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत नाश्ते में व्हाइट ब्रेड और इससे बनी हुई चीजों से होती है। हालांकि सेहत के लिहाज से इसे विशेषज्ञ हानिकारक मानते हैं। व्हाइट ब्रेड, रिफाइंड गेंहू से बनाई जाती है, जिसमें न सिर्फ पौष्टिकता की कमी होती है, साथ ही इसका अधिक सेवन रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा देता है।
इसके अलावा शोध में पाया गया है कि रिफाइंड ब्रेड का अधिक सेवन करने वाले लोगों में पेट की चर्बी बढ़ने का भी खतरा अधिक होता है। ऐसे में व्हाइट ब्रेड की जगह अनाज युक्त ब्राउन ब्रेड का सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।
पैक्ड फ्रूट जूस
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों और इसके जूस के सेवन की बार-बार सलाह दी जाती है, पर इसके लिए ताजा फलों के रस को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पैक्ड फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज (एक प्रकार की चीनी) हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता इंसुलिन प्रतिरोध और लिवर डैमेज जैसी समस्याओं का कारक मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पैक्ड फ्रूट जूस की जगह ताजे फलों के रस के सेवन की सलाह देते हैं।
मीठे खाद्य-पेय
अधिक मात्रा में मीठी चीजों के खाने-पीने की आदत आपकी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है। अधिकांश मीठे खाद्य में रिफाइंड शुगर, मैदा और अतिरिक्त फैट वाली चीजों की अधिकता होती है। ऐसी चीजों के अधिक सेवन से वजन बढ़ने और पेट की तमाम समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है। रिफाइंड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण हृदय रोगों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।
जंक-फास्ट फूड्स के नुकसान
फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, चिप्स, पिज्जा जैसे जंक फूड्स लोगों के बीच काफी पसंदीदा हैं, पर विशेषज्ञ इनके अधिक सेवन को काफी हानिकारक मानते हैं। ऐसे खाद्य कैलोरी में अधिक होते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। बच्चों में मोटापे के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक के रूप में जाना जाता है। फास्ट फूड या जंक फूड, मोटापा, हृदय रोग, पाचन की समस्या को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

Lifestyle
क्या आप भी कंधों के दर्द से परेशान रहते है, तो करे ये घरेलु योगासन….

गड़बड़ लाइफस्टाइल ने लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा दिया है। इसमें अंगों में होने वाले दर्द और जकड़न की समस्या भी काफी आम देखी जा रही है। फ्रोजन शोल्डर ऐसी ही एक सामान्य दिक्कत है, जिसमें आपके कंधे के जोड़ में अकड़न और दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है। फ्रोजन शोल्डर की स्थिति में कंधों को उठाने तक में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह से यह स्थिति आपके सामान्य जीवन के कामकाज को काफी कठिन बना देती है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए शारीरिक निष्क्रियता को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
फ्रोजन शोल्डर की समस्या से बचाव के लिए दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योगाभ्यास, शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाने के साथ हड्डियों और मांसपेशियों को आराम देने और उनपर पड़ रहे अनावश्यक दबाव को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान लोगों के लिए कौन-कौन से योगाभ्यास फायदेमंद हो सकते हैं?
धनुषासन योग को कंधों और पीठ की समस्याओं से राहत देने वाला माना जाता है। छाती, गर्दन और कंधों की स्ट्रचिंग के साथ मांसपेशियों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए इस योग के अभ्यास की आदत मददगार हो सकती है। यह तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को कम करने में भी बेहद मददगार है। मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कतों से बचे रहने के लिए इस योग का नियमित अभ्यास आपको राहत दे सकता है।
Lifestyle
HEALTH CARE TIPS: पुरुषो के लिए काफी लाभदायक होते है ये अंडे, रोजाना एक अंडे का सेवन से पुरुषो को मिलते है ये गजब के फायदे…

Eggs Benefits for Men: ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’ ये तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोटीन से भरे अंडे खासकर पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अंडे खाने से जहां शरीर को ताकत मिलती है, वहीं इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके अलावा अंडे खाने से पुरुषों का शरीर मजबूत होता है और दिमाग तेज होता है। जिन लोगों को फिट और टोन्ड बॉडी की चाह होती है, उन्हें रोज अंडे का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अंडे खाने से पुरुषों को होने वाले फायदों के बारे में, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये फायदे-
पुरुषों के लिए अंडे के फायदे
फर्टिलिटी बढ़ाए
रोज अंडे के सेवन से पुरुषों की पौरुष शक्ति में वृद्धि होती है। ऐसे में पुरुषों को रोज सुबह एक अंडा जरूर खाना चाहिए। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है।
प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत
जिन लोगों को मजबूत और फिट बॉडी बनानी होती है, इसके लिए वो जिम में बेतहाशा पसीना भी बहाते हैं। ऐसे लोगों को एनर्जी और प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जो बॉडी को मजबूत बनाने में कारगर है।
इम्यूनिटी बनाए मजबूत
रोजाना अंडे के सेवन से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है। दरअसल, अंडे में सेलेनियम नाम का एक पोषक तत्व होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में कारगर होता है। ऐसे में जो लोग जल्दी ही किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं, उन्हें रोजाना अंडा खाने की सलाह दी जाती है।दिमाग को करे तेज
अंडे में कॉलिन, ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए रोज अंडे के सेवन से दिमाग तेज और मजबूत बनता है।
Lifestyle
Lifestyle: क्या आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान है तो अपनाये ये घरेलु आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां का सेवन…

आयुर्वेद चिकित्सा का एक प्राचीन रूप है जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी। यह अच्छे स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए पोषक तत्वों, व्यायाम और ध्यान का एक साथ उपयोग करता है। अगर आपको जोड़ों का दर्द है तो कुछ पोषक तत्वों और अन्य सप्लीमेंट्स को आधुनिक दवाओं के साथ मिलाना फायदेमंद हो सकता है। नीलगिरी का उपयोग जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल के रूप में किया जाता है। नीलगिरी के पौधे का तेल सूजन को कम करने में मदद करता है। (पिक्साबे)दशमूला दस पौधों की जड़ों से बना एक पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।
निर्गुंडी गठिया और जोड़ों के दर्द के प्रबंधन में उपयोग की जाने वाली सबसे लोकप्रिय और सहायक जड़ी-बूटियों में से एक है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन, हार्डनेस और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।शल्लाकी एक जड़ी-बूटी है जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करने में मदद करती है। यह जोड़ों को मजबूत करने और चलने-फिरने में सुधार करने में मदद करता है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…



















You must be logged in to post a comment Login