हाईकोर्ट के 329 पदों की लिखित परीक्षा दिसंबर माह में होगी

329 पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालय में रिक्त 329 पदों की लिखित परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक पदों की आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर को पूरी हो चुकी है। चयन आयोग अब लिखित परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। आयोग ने रिक्त पदों की विज्ञप्ति के साथ ही परीक्षा तिथि प्रस्तावित की थी।
चयन आयोग की यह पहली लिखित परीक्षा होगी। जिसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। आमतौर पर आवेदन के बाद लिखित परीक्षा कराने में कई माह का समय लग जाता है।
लेकिन चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के बाद आवेदन के बाद लिखित परीक्षा कराने के लिए समय सीमा तय की है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हाईकोर्ट के 329 पदों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। दिसंबर माह में इन पदों की परीक्षा होगी।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: अग्निपथ विरोध को लेकर आज बिहार में चौथा दिन, तारगेना स्टेशन के पास पत्थरबाजी और फायरिंग, आगजनी की बाद मचा बवाल…

केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन का शनिवार को चौथा दिन है। पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्टेशन के पास पत्थरबाजी और फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी स्टेशन में तोड़फोड़ करने लगे। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायर किए हैं। बताया जा रहा है कि मसौढ़ी में सुबह 8 बजे कोचिंग से छुट्टी के बाद छात्र स्टेशन पर जुटने लगे। छात्र तोड़फोड़ करने लगे। स्टेशन मास्टर और बुकिंग काउंटर को फूंक दिया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर 10-15 राउंड फायर किए। बचाव में पुलिस ने 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई हैं। 15 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए प्राइवेट स्कूलों ने भी आज छुट्टी रखी है। जहानाबाद के टेहटा बाजार में प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े 7 बजे पथराव के बाद ट्रक में आगजनी की है। सूचना मिलने पर पुलिस के अफसर पहुंचे, लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी वहां से निकल चुके थे। और ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। इधर मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। तारापुर बीडीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की। अब तक राज्य के अंदर कुल 31 FIR दर्ज हुई और 435 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हुई। मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की गाड़ी को निशाना बनाया। तारापुर के प्रखंड विकास अधिकारी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं, मुंगेर में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिले में NH-80 पर भी आवागमन सुबह से ही जारी है। यात्री वाहन से लेकर स्कूली बस सहित सभी तरह के वाहनों का परिचालन चालू है। जहानाबाद में भी बिहार बंद को लेकर पुलिस प्रशासन हर एक चौक-चौराहों पर चौकस है। खगड़िया में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसरों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन से यात्रियों को हटाया जा रहा है। खगड़िया स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेन को छोड़ सभी ट्रेन के परिचालन पर रोक है। महानन्दा एक्सप्रेस, अवध-आसाम,सीमांचल एक्सप्रेस आज चलेंगी। बंद का यहां भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
पूर्णिया में रेलवे जंक्शन पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी तक बंद का कोई असर नहीं दिख रहा। स्थिति सामान्य है, पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर रेलवे पुलिस और आरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद है। जीआरपी में 12 जवान और आरपीएफ में 12 जवान ही मौजूद है। जीआरपी थानाध्यक्ष लल्लू सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। लेकिन पुलिस बल की कमी से परेशानी हो रही है। गोपालगंज जिले में बिहार बंद को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विभिन्न जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, गोपालगंज रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस कर्मियों के साथ सदर बीडीओ, सीओ और नगर इंस्पेक्टर सुबह से ही तैनात है। यहां देर रात से धारा 144 लागू कर दी गई है। सहरसा में अग्निपथ स्कीम को लेकर आज बंद बुलाया गया है। ऐसे में स्टेशन पर पूरी तरह से सन्नटा छाया हुआ है। सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया है। अभी छात्रों और नेताओं का आंदोलन शुरू नहीं हुआ है। सुरक्षा की बात करें तो सहरसा स्टेशन पर कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। जमुई रेलवे स्टेशन पर बिहार बंद को लेकर अभी तक पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई है। सारी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिले में स्थिति सामान्य है। जमुई मे भी वाहनों का आवागमन सुबह से ही जारी है। बंद का असर फिलहाल अभी सामान्य है। यात्री वाहन से लेकर स्कूली बस सहित सभी तरह के वाहनों का परिचालन चालू है। शेखपुरा में शनिवार की सुबह से सामान्य स्थित बाजारों में देखने को मिल रही है। दुकानें खुलने लगी है।लोग आवश्यक सामानों की खरीददारी करना शुरू कर दिए है। चाय पान की दुकानों पर लोग नजर आ रहे है।
शेखपुरा के चांदनी चौक की तस्वीर।
सीवान जिले के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला प्रशासन ने साफ तौर पर प्रदर्शनकारियों को यह हिदायत दी है कि बिना अनुमति के सीवान के किसी भी हिस्से में धरना प्रदर्शन जुलूस नहीं निकाल सकते।
प्रशासन ने कहीं भी सार्वजनिक जगह पर 5 या 5 से अधिक लोगों को एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दिया है। सीवान डीएम अमित कुमार पांडे ने बताया कि प्रशासन से बिना अनुमति के किसी भी प्रोटेस्ट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीवान जिले के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है कटिहार में बंद को देखते हुए रेलवे जंक्शन पर भी धारा 144 के तहत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर के बाहर पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में दंगा से निपटने के लिए दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी सोनू भगत के साथ दंगा निरोधक दस्ता पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। वहीं स्टेशन परिसर में दंगा निरोधक दस्ता के साथ रेलवे के हेडक्वार्टर डीएसपी कुमार देवेंद्र बल के साथ सुबह 4:00 बजे से ही मौजूद है। कटिहार में बंद को देखते हुए रेलवे जंक्शन पर भी धारा 144 के तहत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मधुबनी में अग्निपथ योजना को लेकर लगातार छात्र द्वारा किए जा रहे सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन को देखते हुए आज बिहार बंद किया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर और मधुबनी रेलवे स्टेशन पर पुलिस की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों के द्वारा दोबारा किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा दोबारा किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बता दें कि तीन दिनों से प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव किया। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। राज्य में बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए देर शाम सरकार ने कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा और सारण में सोशल नेटवर्किंग साइट और मैसेजिंग सर्विस को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
ऐसे लोगों को भविष्य में नहीं मिलेगा कोई बेनिफिट्स
शुक्रवार को ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को हुए हिंसक उपद्रव और सरकारी संपत्तियों को पहुंचाए गए मामले में राज्य के अंदर कुल 31 FIR दर्ज हुई और 435 गिरफ्तारी हुई।इसमें गुरुवार के उपद्रव पर 24 FIR व 125 गिरफ्तारी की गई। इनके अनुसार आज हुए उपद्रव के मामले में भी कानूनी कार्रवाई होगी। वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर पहचान कर उपद्रव करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पूरी कोशिश होगी भविष्य में ऐसे लोगों को कोई बेनिफिट्स नहीं मिले।
लखीसराय में एक की मौत
इससे पहले लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
डिप्टी सीएम और भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला
बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी CM रेणु देवी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया। सासाराम और मधेपुरा में भाजपा दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया। एक दिन पहले नवादा में भाजपा कार्यालय को जला दिया गया था। दो विधायकों पर हमले हुए थे।
व्यापर
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नई रेट जारी,यहाँ देखे अपने शहर की कीमत

Petrol Diesel Price Today : महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबरें आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार 18 जून (18 June) के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 28वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी का दौर बरकरार है और ब्रेट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां बिक रहा सस्ता तेल
देश में इस समय सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। वहां पेट्रोल का भाव 84.10 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
क्या है आज का भाव
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।
देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
जानें पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।a
जॉब
यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।
विषय के अनुसार ये हैं पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।
वैकेंसी विवरण
महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762
एजुकेशन क्वालिफकेशन
उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoसड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…




























You must be logged in to post a comment Login