तीन दिन के थाइलैंड दौरे पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तीन दिन के थाइलैंड दौरे पर रवाना हो गए हैं। थाइलैंड में प्रधानमंत्री आसियान देशों से संबंधित आसियान ईस्ट एशिया और आरसीईपी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री थाइलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात करने के अलावा उन्हें संबोधित भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले ही दिन भारतीय समुदाय को संबोधित करने के अलावा गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष तौर से बनाए गए सिक्कों को जारी करेंगे वहीं तमिल कृति तिरुकुरल के थाई भाषा में किए गए ट्रांसलेशन को भी जारी करने वाले हैं।
मंत्रालय ने बताया कि 3 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओ चा के साथ 16वीं आसियान-इंडिया समिट की सह अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव विजय ठाकुर सिंह के अनुसार, आसियान से संबंधित सम्मेलन हमारे कूटनीतिक कैलेंडर का अंतरिम हिस्सा हैं और प्रधानमंत्री मोदी की यह 7वीं आसियान-इंडिया समिट होगी वहीं 6ठी ईस्ट एशिया समिट।
बैठक में भारत और थाइलैंड के बीच संबंधों को मिली गति पर चर्चा होगी। भारत द्वारा इस दिशा में जो कदम उठाए जा रहे हैं उनमें IIT में आसियान छात्रों को 1000 पीएचडी स्कॉलरशिप को लेकर दिल्ली में किए गए कमिटमेंट भी शामिल हैं।
इस दौरे पर प्रधानमंत्री आरसीईपी सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में सदस्य देश बैंकॉक में हो रहे नेगोसिएशन की समीक्षा करेंगे जो अगले कुछ और दिनों तक चलने वाला है। इस सम्मेलनों के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी कईं द्विपक्षीय मुलाकातें भी करने वाले हैं और 4 नवंबर को अपना दौरा खत्म कर प्रधानमंत्री भारत लौट आएंगे।
इस सम्मेलन के पहले थाइलैंड में भारत की एंबेसेडर सुचित्रा दुराई ने एक बयान में कहा कि 3 नवंबर को होने वाली आसियान-इंडिया समिट में हमें दोनों देशों के बीच के रिश्तों की स्थिति की जानकारी देगी वहीं अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी बात होगी।


ज्योतिष
CHANAKYA NITI: चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के ये ऐसे 5 गुण जो उन्हें जीवन में ले जाते है सफलता की ओर…

Chanakya Niti Quotes In Hindi: महान अर्थशास्त्री, विद्वान, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी कारगर और सत्य के करीब हैं। खास बात ये है कि आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति के अंदर मौजूद गुण उसे सफलता की ऊंचाई पर ले जाते हैं, जबकि व्यक्ति के अवगुण उसे जीवन में असफल भी बनाते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है जो यदि व्यक्ति के अंदर मौजूद हों तो उसे सफल इंसान बनने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते मनुष्य के उन गुणों के बारे में…
आत्मविश्वास
चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सफल इंसान बनने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है। यदि आप सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें, क्योंकि आत्मविश्वासी व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
धन संचय
पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है उसे जोड़कर रखना। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो हमेशा सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का कोई भी काम पैसों की वजह से नहीं रूकता है।
मेहनती लोग
कहा जाता है कि मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति भी यही कहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग मेहनती होते हैं, उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है।
ज्ञान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सफलता पाने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं यदि उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा सिर्फ अपने काम ही नहीं बल्कि सभी विषयों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति जीवन में जरूर सफल बनता है।
ठोस रणनीति बना कर चलने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति पूरी रणनीति के साथ काम करता है और आगे बढ़ता है, वो बड़ी आसानी से हर मुश्किल को पार कर लेता है। ऐसे में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले ठोस रणनीति जरूर बनानी चाहिए।
जॉब
IBPS RRB में 8000 पदों पर निकली वेकेंसिया, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की लास्ट डेट आज…
IBPS RRB 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8285 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है।
IBPS RRB 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 27 जून, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द जाकर जमा कर दें। आइए हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..
देश - दुनिया
SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

Free Silai Machine Yojana : देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
-
Tech & Auto7 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर6 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
छत्तीसगढ़7 days agoचपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
































You must be logged in to post a comment Login