एजुकेशन
IGNOU ने MBA और MCA कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू, उम्मीदवार 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई सेशन के लिए एमबीए और एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इन प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2022 तक चलेगी।
ऐसे करें आवेदन
इग्नू एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा।
नए आवेदकों को पहले ‘नए पंजीकरण’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदक, जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे अपने पहले से मौजूद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। अब जरूरी पर्सनल डिटेल्स भरें और शैक्षिक योग्यता सही ढंग से जोड़ें। फिर पर्सनल डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान करें। ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और सबमिट किए गए आवेदन पत्र को आगे की जरूरत के लिए संभालकर रखें।
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जाएगा। इसके अनुसार, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश के समय यानी कि पहले सेमेस्टर / वर्ष की फीस के साथ एक गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। हालांकि प्रवेश निरस्त होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राशि वापस की जायेगी।

एजुकेशन
झारखंड में कक्षा दसवीं और बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का परिणाम आज हुए जारी, इन आसान स्टेप्स से करे चेक…

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। इस परिणाम का हर अपडेट हम आपको अपने इस लाइव ब्लॉग की मदद से पहुंचाते रहेंगे। सरकारी नौकरी पाने के लिए इसे जरूर पढ़ें-
Jharkhand Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजें-:
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com and
jharresults.nic.in
Jharkhand Board 10th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
झारखंड बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू कर दिया गया है।
02:33 PM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board Result: 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में
जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से आज केवल कक्षा दसवीं की परीक्षा और 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परिणाम जारी किया जाएगा। 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में होगा।
02:28 PM, 21-JUN-2022
JAC Result 2022: रोल नंबर के साथ तैयार रहें छात्र
छात्र अपने रोल नंबर के साथ में तैयार रहें। अब से कुछ ही देर में परिणाम की घोषणा की जाएगी।
02:10 PM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board 10th Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे परिणाम
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। राज्य के शिक्षामंत्री आज दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं।
01:50 PM, 21-JUN-2022
JAC 10th 12th Result 2020: दो पाली में आयोजित हुई थी परीक्षा
झारखंड बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक 1:45 से शाम 5 बजे तक हुई थी।
01:09 PM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board 10th 12th Result: करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म
झारखंड बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होते ही दसवीं और 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 7 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
12:55 PM, 21-JUN-2022
JAC 10th 12th Result LIVE: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे।
11:53 AM, 21-JUN-2022
JAC Jharkhand Board Result 2022: यहां देख सकेंगे परिणाम
झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
11:15 AM, 21-JUN-2022
JAC 10th 12th Result 2022: दोपहर 2.30 बजे तक आ सकते हैं परिणाम
झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के परिणाम पहर 2.30 बजे तक आ सकते है।
10:42 AM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board 12th Result 2022: बीते साल 12वीं का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड 12वीं के बीते साल के परिणाम को देखें तो साइंस स्ट्रीम में 86.89 फीसदी, कॉमर्स में 90.33 फीसदी और आर्ट्स में 90.71 फीसदी छात्र पास हुए थे।
10:21 AM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board 10th Result: बीते साल क्या रहा था परिणाम
पिछले वर्ष JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। कोरोना के चलते परीक्षाएं रदद् कर दी गईं थीं। ऐसे में ज्यादातार स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए थे।
09:42 AM, 21-JUN-2022
JAC Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया था कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। इसे लेकर पूरी कोशिश की जा रही है।
09:22 AM, 21-JUN-2022
jharkhand board result live: परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी
हालांकि, इससे पहले झारखंड अकादमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर अनिल महतो ने बताया था कि हम परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी कर रहे हैं। हमारे पास कोई फाइनल तारीख नहीं है लेकिन हम इसे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आज मध्यरात्रि तक परिणाम तैयार हो जाते हैं तो हम मंगलवार को ही इसे जारी कर देंगे।
09:09 AM, 21-JUN-2022
Jharkhand Board 10th 12th Result: बीते साल नहीं हुई थी परीक्षा
बीते साल कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण JAC ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया था। छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर पा कर दिया गया था।
Load More
एजुकेशन
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज शाम 4 बजे तक जारी किये जाएँगे, इन आसान तरीको से करे चेक…

UP Board 12th Result 2022: अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। यहां देखें परिणाम का हर अपडेट- UP Board Result 2022
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परिणाम को लेकर बेसब्र हो रहे छात्रों का इंतजार कर रहे 47 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा कल 18 जून, 2022 को दोपहर में कर दी जाएगी। दसवीं के परिणाम दोपहर 2 बजे और 12वीं के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र इस साल यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इतने छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि यूपी बोर्ड दसवी और बारहवीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित की गई थी। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए इन निर्देशों का अनुसरण करें
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
एजुकेशन
बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चे रहते है तनाव में, तो करे ये उपाये…

परीक्षा के परिणाम को लेकर उत्साह और चिंता की मिली जुली भावना को काफी सामान्य माना जाता है। हालांकि यह गंभीर तनाव का रूप न ले ले, छात्रों और माता-पिता दोनों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक दबाव और अधिक नंबर पाने का प्रेशर बच्चों को तनावग्रस्त कर सकता है, इस स्थिति पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डिप्रेशन जैसी समस्या भी हो सकती है। यही कारण है कि मनोचिकित्सक कहते हैं, परीक्षा परिणाण को सिर्फ परिणाम की तरह ही देखें, इससे सीख लेते हुए आगे की तैयारी करें। अगर आपके परिणाम इच्छानुरूप नहीं आए हैं तो इसपर चिंता करने से बेहतर है कि आप आगे इससे सीख लेते हुए और मेहनत के साथ पढ़ाई शुरू कर दें।
इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में परीक्षा दे चुके छात्रों का चिंतत होना स्वाभाविक है। इस समय माता-पिता और परिजनों को बच्चों पर अतिरिक्त प्रेशर डालने से बचना चाहिए। यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए समस्याओं का कारक हो सकता है। इस दौरान कुछ साधारण सी बातों को ध्यान में रखकर चिंता-तनाव को कम किया जा सकता है। ध्यान रहे, चिंता करने से परिणाम बदलेंगे नहीं, बल्कि यह आपकी स्वास्थ्य के लिए ही नुकसानदयाक ही होगा। आइए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जिनका सभी छात्रों को जरूर ध्यान रखना चाहिए।
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
मनोचिकित्सक बताते हैं, छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम का इंतजार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बच्चों पर हमेशा अच्छे नंबर पाने और सपनों को पूरा करने का दबाव होता है। इस वजह से परिणाम को लेकर चिंतित, तनावग्रस्त और उदास होना स्वाभाविक है। हालांकि यह अनावश्यक है, ध्यान रहे तनाव लेने से आपके प्रदर्शन पर ही नकारात्मक असर होता है, यह आपके भावनात्मक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास में भी बाधा डाल सकता है। इसलिए अतिरिक्त तनाव से बचें और बेहतर मेहनत के साथ आगे की तैयारी करें। तनाव कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।
बातचीत करते रहें, लोगों से मिलें
माता-पिता को इस समय बच्चों से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए, उनमें सकारात्मकता का संचार करें। बच्चों पर अधिक नंबर लाने का अतिरिक्त दबाव डालने या फिर दूसरे साथी बच्चों के साथ उनकी तुलना करने से बचें। बच्चों की मनोदशा को समझने की कोशिश करें। संवाद बनाए रखकर बच्चों को चिंता और तनाव से मुक्त रखने में मदद मिल सकती है।
स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त नींद लें
परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे बच्चों को मोबाइल-कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से बचना चाहिए, इसके दुष्प्रभाव आपमें तनाव की स्थिति को बढ़ा सकते हैं। समाचार और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें। इसके अलावा नींद लेना बहुत आवश्यक है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें तनाव-चिंता बढ़ने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
तनाव के लक्षणों की पहचान करें
यदि आपको अनावश्यक रूप से अत्यधिक चिंता हो रही है, शारीरिक लक्षण (जैसे सिरदर्द और पेट में दर्द), अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और बात-बात पर गुस्सा आ रहा है तो ऐसे संकतों को अनदेखा न करें। ये बढ़ते तनाव का संकेतक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तनाव प्रबंधन के उपाय जैसे व्यायाम, मेडिटेशन, स्वस्थ आहार और सकारात्मकता बढ़ाने वाले उपाय करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।
।
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष1 day agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
जॉब7 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया2 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश1 day agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

















You must be logged in to post a comment Login