Connect with us

एजुकेशन

बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चे रहते है तनाव में, तो करे ये उपाये…

Published

on

 

 

परीक्षा के परिणाम को लेकर उत्साह और चिंता की मिली जुली भावना को काफी सामान्य माना जाता है। हालांकि यह गंभीर तनाव का रूप न ले ले, छात्रों और माता-पिता दोनों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक दबाव और अधिक नंबर पाने का प्रेशर बच्चों को तनावग्रस्त कर सकता है, इस स्थिति पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डिप्रेशन जैसी समस्या भी हो सकती है। यही कारण है कि मनोचिकित्सक कहते हैं, परीक्षा परिणाण को सिर्फ परिणाम की तरह ही देखें, इससे सीख लेते हुए आगे की तैयारी करें। अगर आपके परिणाम इच्छानुरूप नहीं आए हैं तो इसपर चिंता करने से बेहतर है कि आप आगे इससे सीख लेते हुए और मेहनत के साथ पढ़ाई शुरू कर दें।

इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में परीक्षा दे चुके छात्रों का चिंतत होना स्वाभाविक है। इस समय माता-पिता और परिजनों को बच्चों पर अतिरिक्त प्रेशर डालने से बचना चाहिए। यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए समस्याओं का कारक हो सकता है। इस दौरान कुछ साधारण सी बातों को ध्यान में रखकर चिंता-तनाव को कम किया जा सकता है। ध्यान रहे, चिंता करने से परिणाम बदलेंगे नहीं, बल्कि यह आपकी स्वास्थ्य के लिए ही नुकसानदयाक ही होगा। आइए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जिनका सभी छात्रों को जरूर ध्यान रखना चाहिए।

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

मनोचिकित्सक बताते हैं, छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम का इंतजार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बच्चों पर हमेशा अच्छे नंबर पाने और सपनों को पूरा करने का दबाव होता है। इस वजह से परिणाम को लेकर चिंतित, तनावग्रस्त और उदास होना स्वाभाविक है। हालांकि यह अनावश्यक है, ध्यान रहे तनाव लेने से आपके प्रदर्शन पर ही नकारात्मक असर होता है, यह आपके भावनात्मक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास में भी बाधा डाल सकता है। इसलिए अतिरिक्त तनाव से बचें और बेहतर मेहनत के साथ आगे की तैयारी करें। तनाव कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।

बातचीत करते रहें, लोगों से मिलें

माता-पिता को इस समय बच्चों से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए, उनमें सकारात्मकता का संचार करें। बच्चों पर अधिक नंबर लाने का अतिरिक्त दबाव डालने या फिर दूसरे साथी बच्चों के साथ उनकी तुलना करने से बचें।  बच्चों की मनोदशा को समझने की कोशिश करें। संवाद बनाए रखकर बच्चों को चिंता और तनाव से मुक्त रखने में मदद मिल सकती है।
स्क्रीन टाइम कम करें और पर्याप्त नींद लें

परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे बच्चों को मोबाइल-कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने से बचना चाहिए, इसके दुष्प्रभाव आपमें तनाव की स्थिति को बढ़ा सकते हैं। समाचार और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें। इसके अलावा नींद लेना बहुत आवश्यक है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें तनाव-चिंता बढ़ने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

तनाव के लक्षणों की पहचान करें

यदि आपको अनावश्यक रूप से अत्यधिक चिंता हो रही है, शारीरिक लक्षण (जैसे सिरदर्द और पेट में दर्द), अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और बात-बात पर गुस्सा आ रहा है तो ऐसे संकतों को अनदेखा न करें। ये बढ़ते तनाव का संकेतक हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तनाव प्रबंधन के उपाय जैसे व्यायाम, मेडिटेशन, स्वस्थ आहार और सकारात्मकता बढ़ाने वाले उपाय करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

 

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

एजुकेशन

IGNOU ने MBA और MCA कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू, उम्मीदवार 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

Published

on

 

 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई सेशन के लिए एमबीए और एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इन प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2022 तक चलेगी।

ऐसे करें आवेदन

इग्नू एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा।
नए आवेदकों को पहले ‘नए पंजीकरण’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आवेदक, जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, वे अपने पहले से मौजूद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। अब जरूरी पर्सनल डिटेल्स भरें और शैक्षिक योग्यता सही ढंग से जोड़ें। फिर पर्सनल डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान करें। ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और सबमिट किए गए आवेदन पत्र को आगे की जरूरत के लिए संभालकर रखें।

ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जाएगा। इसके अनुसार, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश के समय यानी कि पहले सेमेस्टर / वर्ष की फीस के साथ एक गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। हालांकि प्रवेश निरस्त होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राशि वापस की जायेगी।

Continue Reading

एजुकेशन

उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के मिली राहत, इस तारीख को जारी हो सकता है 12वीं का परिणाम जाने…

Published

on

By

 

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म! तो इस दिन जारी हो सकता है 12वीं का परिणाम, पढ़ें अपडेट - उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2022 Class 12 Result : उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। परिषद की ओर से रिजल्ट जारी करने को लेकर संभावित तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, जानकारी मिली है कि रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह में कर दी जाएगी। सूत्रों ने परिणाम के एलान की संभावित तारीख भी बता दी है।

यूपीएमएसपी (UPMSP) के कार्यालय में पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (UP Board Inter) यानी कक्षा 12वीं का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह में यानी नौ जून से 11 जून के मध्य जारी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी।

UP Board Exam : 51.92 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन, 48 लाख ने दी परीक्षा
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।

UP Board Exam Result : ठप हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट 
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थितिं में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

UP Board Exam रिजल्ट जारी होने के बाद जरूर करें यह काम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अगली कक्षाओं में दाखिले के लिए अपनी अंकतालिका और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त कर लें। अन्यथा बाद में देरी के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाने वाली है।
यूपी इंटरमीडिएट परिणाम कहां देखें?
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट – results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।

यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए।

Continue Reading

एजुकेशन

DU ADMISSION 2022: DU एडमिशन का ECA कोटा एक बार फिर से हुआ लागू, जानिए क्या है ये और इसका इस प्रकार से मिलेगा फायदा…

Published

on

 

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का ईसीए कोटा (ECA Quota DU) यूनिवर्सिटी में दो साल बाद लागू होने जा रहा है। अगर आप डीयू में एडमिशन लेना चाहते हैं और इस कोटे के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो आपको इसका फायदा मिल सकता है।

ईसीए कोटा क्या है?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में ईसीए के तहत कुछ सीटें आरक्षित होती हैं। ईसीए यानी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज। ऐसे छात्र जिन्होंने स्कूल में म्यूजिक, डांस, डिबेट, एनसीसी, थिएटर, क्रिएटिव राइटिंग या अन्य किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल स्तर पर कुछ हासिल किया है तो वे ईसीए कोटा के तहत डीयू में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जानें क्या है योग्यता

वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक, इंडियन फोक म्यूजिक, वेस्टर्न म्यूजिक, इंडियन म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, वेस्टर्न म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, हिन्दी क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश क्रिएटिव राइटिंग, आर्ट (पेंटिंग, स्कल्पचर या स्केचिंग), हिन्दी डिबेट, इंग्लिश डिबेट, थिएटर आर्ट्स, क्विज, स्टिल फोटोग्राफी, एनिमेशन, फिल्म मेकिंग, एनसीसी, एनएसएस, इंडियन क्लासिकल डांस, वेस्टर्न डांस, इंडियन फोक डांस, कोरियोग्राफी डांस, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक।

CUET 2022 को सिर्फ 25% वेटेज

जो छात्र ईसीए कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे, उनके 25 फीसदी मार्क्स ही टोटल में जोड़ा जाएग। बाकी का 75% वेटेज उनके एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी सर्टिफिकेट्स, ट्रायल और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। ये ट्रायल कब होंगे, इसकी जानकारी जल्द डीयू की वेबसाइट du.ac.in और admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी।

कोविड-19 के चलते बीते दो साल से इस पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से इसे शुरू किया जा रहा है। डीयू में सुपर न्यूमररी सीट्स के तहत ईसीए रिजर्वेशन दिया जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़6 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब7 days ago

    अप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन

  • जॉब6 days ago

    10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… 

  • व्यापर7 days ago

    सोने-चाँदी की कीमत में एक बार फिर आई गिरावट,जानें 10 सोने के दाम…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए