Connect with us

Lifestyle

क्या आप भी स्ट्रेट और शाइनी बालो के शौकीन है तो, उपयोग करे ये Hair Mask..

Published

on

 

 

बालों को स्ट्रेट रखना लड़कियों का ऑल टाइम फेवरेट हेयरस्टाइल होता है। वैसे तो किसी शादी-पार्टी में बालों को स्ट्रेट करने के लिए परमानेंट स्ट्रेटनिंग अच्छा ऑप्शन है। पर कुछ लोग हमेशा के लिए बालों को स्ट्रेट करने के लिए अच्छा खास पैसा खर्च करते हैं। इससे बाल स्ट्रेट तो होते हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा डैमेज हो जाते हैं।

वहीं बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्टाइलिंग टूल्स, केमिकल युक्त प्रोडक्ट के अलावा कई नेचुरल तरीके भी हैं। जिससे बालों को हमेशा के लिए स्ट्रेट बनाया जा सकता है। दरअसल, कई ऐसे घरेलू हेयर मास्क हैं जिन्हें आप बालों पर अप्लाई कर हमेशा के लिए अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आपको बार-बार स्ट्रेटनिंग के लिए पार्लर नहीं जाना पड़ेगा और आपका समय भी बच जाएगा।

एक्सपर्ट कहते हैं कि किसी भी तरह के केमिकल हीटिंग ट्रीटमेंट से बालों को नुकसान हो सकता है। जैसे ही आप बाहर निकलते हैं, सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आने पर बालों में मौजूद केमिकल अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यहां हम आपको 5 घरेलू हेयर मास्क बता रहे हैं, जिनसे आपके बाल हमेशा के लिए स्ट्रेट और शाइनी बने रहेंगे।

​अरंडी और गर्म नारियल तेल का हेयर मास्क-

अरंडी और नारियल तेल के हॉट ऑयल ट्रीटमेंट को तैयार करने के लिए एक कांच के कटोरे में अरंडी और नारियल का तेल मिलाएं। इसे 10 सेकंड के लिए गर्म करें। अब इसे अपने बालों पर लगाकर स्कैल्प और रूट्स की मालिश करें। अपने सिर को 30 मिनट तक गर्म तौलिए से ढंका रखें। अब अपने बालों पर शैंपू लगाकर ठंडे पानी से धो लें। (image credit: pexels)

​नारियल पानी और नींबू का रस

नारियल पानी और नींबू के रस के मिश्रण को तैयार करने के लिए दोनों को रात में मिलाकर रख दें। इसे सुबह बालों की जड़े से सिरे तक लगाएं। 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और ठंडे पानी की मदद से माइल्ड शैंपू से धो लें। अच्छे रिजल्ट्स के लिए सप्ताह में एक बार इस नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। (image credit: pexels)

​अंडे और जैतून के तेल का हेयर मास्क-

अंडे और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क पूरी तरह से नेचुरल है। हेयर मास्क को बनाने के लिए सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर फेंट लें। अब इस मास्क को अपने बालों पर अप्लाई कर कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। बालों से उसे हटाने के लिए खासतौर से क्लींजिंग- जेल बेस्ड शैंपू का उपयोग करना होगा।

​एलोवेरा हेयर मास्क

बालों को स्ट्रेट करने के लिए एक गर्म किए हुए नारियल या जैतून के तेल के साथ एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें और लगभग 40 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। अब बालों को ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को दोबारा धो लें।

​केला और पपीते का हेयर मास्क

केले और पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर मैश कर लें। इसे तब तक मैश करें, जब तक एक चिकना पेस्ट ना मिल जाए। मास्क को अपने बालों पर लगाने के लिए हाथों का इस्तेमाल करें और 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।

अलसी के बीज से बनाएं हेयर जेल और मास्क

केले और पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर मैश कर लें। इसे तब तक मैश करें, जब तक एक चिकना पेस्ट ना मिल जाए। मास्क को अपने बालों पर लगाने के लिए हाथों का इस्तेमाल करें और 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब बालों को माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

इस तरह डार्क सर्कल छुपाती है सिलेब्रिटीज, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बताया जाने सिंपल हैक्स..

Published

on

By

 

Dark circle hatane ke upay: How to conceal your dark circle with makeup tips - डार्क सर्कल छिपाने का आसान तरीका, चुटकियों में पाएं फ्लॉलेस ग्लो - Navbharat Times

 

आंखों के नीचे काले घेरे बहुत सारे लोगों की समस्या होती हैं। कुछ लोगों के काले घेरे कभी-कभी हो जाते हैं। जिसमे ज्यादातर कारण नींद की कमी होता है। वहीं कुछ लोगों के काले घेरे हमेशा रहते हैं। जिन्हें घरेलू नुस्खों से लेकर अंडर आई क्रीम की मदद से दूर करने की जरूरत होती है। वैसे तो काले घेरे दूर होने में समय लग सकता है। लेकिन अगर आप मेकअप के जरिए इन्हें दूर करने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बताया ये सिंपल हैक काम आ सकता है।एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने ब्यूटीफुल लुक्स के साथ ही वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती हैं। इनके वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। कि परफेक्ट स्लिम बॉडी के लिए ये कितनी मेहनत करती हैं। वहीं करिश्मा ने रील्स बनाकर इस सिंपल मेकअप हैक्स को फैंस के साथ साझा किया है।

 

जिसमे उन्होंने क्रीम ब्लश से अपने डार्क सर्कल को कवर किया है। इसके लिए सबसे पहले करिश्मा ने आंखों के नीचे गुलाबी रंग का क्रीम ब्लश लगाया है। फिर इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद लिक्विड फाउंडेशन की मदद से इसे कवर किया है। फिर बाकी सारा मेकअप कर लिया। जिससे आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल आसानी से छिप गए।वैसे बता दें कि डार्क सर्कल के रंग पर ही कंसीलर या फिर कुछ और उपाय काम में आता है। अगर आंखों के नीचे काले घेरे ब्लैक या ग्रीन रंग के हैं तो इन पर ऑरेंज कलर का कंसीलर काम करता है। ऐसे में आप पिंक भी लगा सकते हैं। वहीं अगर डार्क सर्कल का रंग हल्का भूरा है तो ऐसे में पीले रंग के कंसीलर की असर करेंगे। यलो कलर के कंसीलर से ही हल्के भूरे रंग के डार्क सर्कल छिप सकते हैं। तो अपने चेहरे पर उभरे डार्क संर्कल के रंग के हिसाब से आप भी कंसीलर या फिर क्रीम ब्लश ट्राई कर सकती हैं।

 

Continue Reading

Lifestyle

क्या आप भी करते है इन चीजो का सेवन तो हो जाइये सावधान, हो सकता है भारी नुकसान…

Published

on

By

 

 

हम किस तरह के आहार का सेवन करते हैं, यह सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि अध्ययनों में विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन हमेशा स्वस्थ-पौष्टिक और ताजा हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषकर गर्मियों के इस मौसम में भोजन से संबंधित बरती गई जरा सी भी लापरवाही फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है। स्वस्थ भोजन के सेवन को बढ़ावा देने और खाद्य जनित जोखिमों को रोकने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि हम में से ज्यादातर लोग अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो स्वाद के लिए तो अच्छे होते हैं, पर इनसे गंभीर बीमारियों के पनपने का जोखिम हो सकता है। इतना ही नहीं कुछ खाद्य पदार्थ तो कैंसर और पेट की गंभीर समस्याओं के खतरे को कई गुना तक बढ़ा देते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को हमेशा स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के सेवन का ही चयन करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि अध्ययनों में किस प्रकार के भोजन को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक पाया गया है? सभी लोगों को इन चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए, परहेज करना ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है।

व्हाइट ब्रेड से होने वाले नुकसान

हम में से ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत नाश्ते में व्हाइट ब्रेड और इससे बनी हुई चीजों से होती है। हालांकि सेहत के लिहाज से इसे विशेषज्ञ हानिकारक मानते हैं। व्हाइट ब्रेड, रिफाइंड गेंहू से बनाई जाती है, जिसमें न सिर्फ पौष्टिकता की कमी होती है, साथ ही इसका अधिक सेवन रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा देता है।

इसके अलावा शोध में पाया गया है कि रिफाइंड ब्रेड का अधिक सेवन करने वाले लोगों में पेट की चर्बी बढ़ने का भी खतरा अधिक होता है। ऐसे में व्हाइट ब्रेड की जगह अनाज युक्त ब्राउन ब्रेड का सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

पैक्ड फ्रूट जूस

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों और इसके जूस के सेवन की बार-बार सलाह दी जाती है, पर इसके लिए ताजा फलों के रस को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पैक्ड फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज (एक प्रकार की चीनी) हो सकती है। फ्रुक्टोज की अधिकता इंसुलिन प्रतिरोध और लिवर डैमेज जैसी समस्याओं का कारक मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पैक्ड फ्रूट जूस की जगह ताजे फलों के रस के सेवन की सलाह देते हैं।

मीठे खाद्य-पेय

अधिक मात्रा में मीठी चीजों के खाने-पीने की आदत आपकी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है। अधिकांश मीठे खाद्य में रिफाइंड शुगर, मैदा और अतिरिक्त फैट वाली चीजों की अधिकता होती है। ऐसी चीजों के अधिक सेवन से वजन बढ़ने और पेट की तमाम समस्याओं का खतरा भी अधिक हो सकता है। रिफाइंड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण हृदय रोगों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।

जंक-फास्ट फूड्स के नुकसान

फ्रेंच फ्राइज़, बर्गर, चिप्स, पिज्जा जैसे जंक फूड्स लोगों के बीच काफी पसंदीदा हैं, पर विशेषज्ञ इनके अधिक सेवन को काफी हानिकारक मानते हैं। ऐसे खाद्य कैलोरी में अधिक होते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। बच्चों में मोटापे के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक के रूप में जाना जाता है। फास्ट फूड या जंक फूड, मोटापा, हृदय रोग, पाचन की समस्या को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

 

Continue Reading

Lifestyle

क्या आप भी कंधों के दर्द से परेशान रहते है, तो करे ये घरेलु योगासन….

Published

on

By

 

Expert Tips: Yoga Asanas for Frozen Shoulder-Expert Tips: फ्रोजन शोल्डर की समस्या में ये 5 योग करें, तुरंत मिलेगा फायदा

 

गड़बड़ लाइफस्टाइल ने लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा दिया है। इसमें अंगों में होने वाले दर्द और जकड़न की समस्या भी काफी आम देखी जा रही है। फ्रोजन शोल्डर ऐसी ही एक सामान्य दिक्कत है, जिसमें आपके कंधे के जोड़ में अकड़न और दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है। फ्रोजन शोल्डर की स्थिति में कंधों को उठाने तक में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह से यह स्थिति आपके सामान्य जीवन के कामकाज को काफी कठिन बना देती है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए शारीरिक निष्क्रियता को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

फ्रोजन शोल्डर की समस्या से बचाव के लिए दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। योगाभ्यास, शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाने के साथ हड्डियों और मांसपेशियों को आराम देने और उनपर पड़ रहे अनावश्यक दबाव को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान लोगों के लिए कौन-कौन से योगाभ्यास फायदेमंद हो सकते हैं?

भुजंगासन योग का अभ्यास 
भुजंगासन या  कोबरा पोज़, न केवल पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में मददगार है साथ ही पीठ की मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाने, रीढ़ को मजबूत करने और कंधों की मांसपेशियों को अकड़न को कम करने में भी इसके लाभ हैं। फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान लोगों के लिए भुजंगासन का नियमित अभ्यास करना विशेष लाभकारी हो सकता है। कंधों के अलावा यह योग पेट के निचले हिस्से में स्थित विभिन्न अंगों को टोन करने, गर्दन और कंधों से अतिरिक्त तनाव को दूर करने के लिए भी अच्छा है।
हलासन योग

हलासन योग के अभ्यास की आदत पीठ और कंधों के दर्द से राहत दिलाने के साथ शारीरिक निष्क्रियता को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में काफी सहायक है। यह न केवल दिमाग को जीवंत करता है बल्कि शरीर को टोन और मजबूत भी करता है। फ्रोजन शोल्डर और अन्य मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास करें।
धनुषासन योग

धनुषासन योग को कंधों और पीठ की समस्याओं से राहत देने वाला माना जाता है।  छाती, गर्दन और कंधों की स्ट्रचिंग के साथ मांसपेशियों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए इस योग के अभ्यास की आदत मददगार हो सकती है।  यह तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को कम करने में भी बेहद मददगार है। मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कतों से बचे रहने के लिए इस योग का नियमित अभ्यास आपको राहत दे सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 hours ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़3 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़6 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब5 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    यहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…