विकास की नई परियोजनाओं के लिए पूर्वोत्तर परिषद के आवंटन में से 30 प्रतिशत आवंटन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निम्नलिखित मंजूरी दी है : –
-
- पूर्वोत्तर राज्यों के वंचित क्षेत्रों, समाज के उपेक्षित वर्गों तथा उभरते प्राथमिक क्षेत्रों के केंद्रित विकास के लिए मौजूदा ‘पूर्वोत्तर परिषद की योजनाएं’ के तहत नई परियोजनाओं के लिए पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के आवंटन के 30 प्रतिशत के आवंटन को मंजूरी। शेष आवंटन को मौजूदा 2 घटकों (राज्य घटक-60 प्रतिशत और केंद्रीय घटक 40 प्रतिशत) में विभाजित किया जाएगा।
- मूल्यांकन एवं स्वीकृति प्रणाली को सरल बनाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर परिषद के मार्ग-निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।
- राज्य घटक के तहत, प्रत्येक राज्य के निर्देशात्मक आवंटन के अधिकतम 25 प्रतिशत धनराशि उन परियोजनाओं के लिए आवंटित करना, जो पूर्वोत्तर परिषद के शासनादेश में शामिल क्षेत्रों में नहीं हैं, किंतु जिन्हें राज्य सरकारों के सुझावों के अनुसार स्थानीय जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
मौजूदा ‘पूर्वोत्तर परिषद की योजनाओं’ के तहत परियोजनाओं से पूर्वोत्तर राज्यों के पिछड़े और उपेक्षित क्षेत्रों के हाशिये वाले तथा कमजोर लोगों को सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलेंगे। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और परियोजनाओं का कार्यान्वयन शीघ्र होगा।


देश - दुनिया
SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

Solar Cooking Stove: आज के समय में अगर हमें खाना बनाना है, तो गैस का बटन ऑन करना है और फिर आप अपना पसंदीदा खाना बनाकर खा सकते हैं। वहीं, बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे- ओवन, इंडक्शन चूल्हा आदि मौजूद हैं। लेकिन लोगों की निर्भरता ज्यादा गैस के चूल्हे पर ही है। हालांकि, उस समय को नहीं भूला जा सकता, जब लोग लकड़ियों के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब गैस के चूल्हे से सब आसान सा हो गया है, लेकिन एक दिक्कत है गैस सिलेंडर को बार-बार भरवाने की। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम भी लोगों को खासा परेशान करते हैं। अगर आप भी इन सब दिक्कतों के कारण परेशान हैं, तो हम आपको सोलर चूल्हे के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस के सिलेंडर को पूरी तरह भूल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
चूल्हे के बारे में जान लीजिए
बात अगर इस सोलर चूल्हे की करें, तो सरकार की तरफ से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने इस सोलर चूल्हे को लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा यानी इसके लिए गैस नहीं बल्कि सूरज की किरणें चाहिए जिससे ये चार्ज होगा।
दरअसल, इस चूल्हे का नाम ‘नूतन चूल्हा’ रखा गया है और सबसे खास बात ये कि ये रिचार्जेबल है। अपने दिल्ली स्थित आवास पर ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने इसे लॉन्च किया था, और इस दौरान इसी चूल्हे पर तीन टाइम का खाना पकाया और परोसा भी गया। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई गई है।
ये है काम करने का तरीका
आपको इस सोलर चूल्हे को अपने किचन में रखना है। ये चूल्हा एक केबल तार के जरिए सोलर प्लेट से जुड़ा हुआ है और ये सोलर प्लेट छत पर रखी जाती है। फिर इस सोलर प्लेट से ऊर्जा पैदा होती है और केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इसके बाद आप इस पर खाना बना सकते हैं।
कीमत कितनी है?
इस सोलर चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। वहीं, इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। हालांकि, सरकार इस पर सब्सिडी देकर इनकी कीमतें कम कर सकती है। जब 2-3 लाख चूल्हें बेचें जाएंगे, तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
Tech & Auto
लॉन्च हुआ Honor X40 का Smart Phone, मिल रहा है 50MP कैमरा साथ जबरदस्त बैटरी बेकअप

Honor ने चीन में Honor X40 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी अपने स्मार्टफोन लाइन का विस्तार भी किया है. नया स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Honor X30i का सक्सेसर है. इस फोन की शुरुआती कीमत 1599 युआन (करीब 18,920 रुपये) है यह पिंक, सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256GB में पेश किया गया और इनकी कीमत क्रमशः 1,599 युआन (लगभग 18,954 रुपये), 1,799 युआन (लगभग 21,319 रुपये), और 1,999 युआन (लगभग 23,700 रुपये) है.
Honor X40i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Honor X40i में 6.7 इंच का फुल HD+ LTPS LCD डिस्प्ले मिलता है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2388 है. यह डिस्प्ले फ्लैट एज के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6% है. स्मार्टफोन डाइमेंशन 700 चिपसेट द्वारा संचालित है. इसमें 8GB/12GB RAM मिलती है. साथ ही फोन में 5GB वर्चुअल रैम भी दी गई है.
4000mAh की बैटरी
फोन में 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ऑनर का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है. अगर बात करें कनेक्टिविटी का, तो इस फोन में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं. स्मार्टफोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह AI फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है.
50MP का प्राइमरी सेंसर
स्मार्टफोन LED फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है और बीच में LED फ्लैश के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी क्लिक करने के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर दिया गया है.
Tech & Auto
Truecaller ने लॉन्च किये ये बेहतरीन एप, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
Truecaller ने अपने एक नए एप को लॉन्च कर दिया है। ट्रूकॉलर के इस एप का नाम Open Doors है जो कि एक रियल टाइम ऑडियो चैट एप है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Truecaller ने अपने एक नए एप को लॉन्च कर दिया है। ट्रूकॉलर के इस एप का नाम Open Doors है जो कि एक रियल टाइम ऑडियो चैट एप है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। Truecaller के यूजर्स इस नए एप को सिर्फ एक क्लिक के बाद इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि उन्हें ओटीपी बताना होगा। स्टॉकहोम और भारत की एक विशेष टीम ने साथ मिलकर कई महीनों की मेहनत के बाद इस एप को तैयार किया है।
ओपन डोर्स कैसे काम करता है
ओपन डोर्स में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया बेहद आसान है। अगर आप पहले से ही ट्रूकॉलर का उपयोग कर रहे हैं, तो आप बस एक टैप से साइन-इन कर सकते हैं। अगर आप ट्रूकॉलर के उपयोगकर्ता नहीं हैं तो केवल मिस्ड कॉल या ओटीपी के जरिए आपके फोन नंबर को वेरिफाई किया जाएगा। इस एप को सिर्फ दो चीजों की अनुमति चाहिए। पहली कॉन्टेक् लिस्ट और दूसरी फोन परमिशन। इस एप के जरिए बात करने वाले लोगों को नंबर नहीं दिखेगा। यह एप अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, लैटिन और फ्रेंच में उपलब्ध है।
इस ऑडियो एप में क्लबहाउस की तरह बात करने के लिए दोस्तों को इनवाइट करना होगा। इनवाइट भेजने के बाद दोस्तों को एक नोटिफिकेशन मिलेगा। इसमें आप एक साथ कई सारे लोगों से जुड़ सकते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इस एप के साथ पूरी प्राइवेसी मिलेगी, क्योंकि इसके डाटा को कभी भी स्टोर नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो Truecaller Open Doors एक नया ऑडियो एप है जिसका सीधा मुकाबला क्लबहाउस एप से है।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
































You must be logged in to post a comment Login