Tech & Auto
रोज 3GB इन्टरनेट डाटा चाहिए, तो जाने किस कंपनी का प्लान होगा सबसे बढ़िया..

जियो के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ 6 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा। जियो का यह प्लान एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
टेलीकॉम कंपनियों के पास कई अलग-अलग तरह के प्लान हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन, इन तीनों कंपनियों के प्लान काफी हद तक एक ही जैसे हैं, हालांकि कुछ प्लान में अलग फायदे भी मिलते हैं। तीनों कंपनियों के पास हर रोज 1 जीबी डाटा से लेकर 3 जीबी डाटा तक वाले प्लान हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम एयरटेल, जियो और वोडाफोन के हर रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान की बात करेंगे। आइए जानते हैं…
Jio के रोज 3GB डाटा वाले प्लान
Jio के पास रोज 3 जीबी डाटा वाले कई सारे प्लान हैं। एक प्लान 419 रुपये का है। इस प्लान में हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ 6 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा। जियो का यह प्लान एक साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
जियो के दूसरे रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान की कीमत 1,199 रुपये है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें भी सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS मिलेंगे। जियो के पास एक और प्लान 4,119 रुपये का है। इसमें 365 दिनों तक हर रोज 3 जीबी डाटा के साथ हर रोज 100 मिलेंगे।
Airtel के रोज 3GB डाटा वाले प्लान
एयरटेल के हर रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 599 रुपये है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS और Disney+ Hotstar का एक साल के लिए मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। दूसरे प्लान की कीमत 699 रुपये है और इसमें भी हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में भी फ्री कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलेंगे।
Vi का हर रोज 3GB डाटा वाला प्लान
Vi के हर रोज 3 जीबी डाटा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 475 रुपये है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 3 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं। दूसरा प्लान 699 रुपये का है, उसमें भी यही सुविधाएं मिलती है लेकिन इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। वोडाफोन आइडिया के पास एक प्लान 601 रुपये का है जिसमें Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें भी हर रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें 16 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलेगा। रोज 3 जीबी डाटा के साथ वोडाफोन के पास 901 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें 70 दिनों की वैधता मिलती है।

Tech & Auto
बेहतरीन फीचर्स के साथ मिल रहा Realme का ये smartphone जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

रियलमी ने भारत में रियलमी नार्ज़ो 50 प्रो 5जी को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात 90Hz डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और दमदार प्रोसेसर है. कंपनी ने Realme Narzo 50 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB+128GB, और 8GB+128GB में पेश किया है. इसके बेस मॉडल की कीमत 19,999 रुपये, और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को अमेज़न इंडिया, रियलमी.कॉम और रिटेल स्टोर पर 26 मई 2022 से उपलब्ध कराया जाएगा.
खास बात ये है कि रियलमी ने इसपर ऑफर का ऐलान भी किया है. रियलमी ने बताया कि अगर ग्राहक खरीदारी करते समय HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर EMI का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,000 डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी 6+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, और 8जीबी+128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी.
Realme Narzo 50 Pro में 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट, 360Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है. ये MediaTek डाइमेंशन 920 5G प्रोसेसर और आर्म माली-G68 GPU द्वारा संचालित है, जो 8GB तक रैम, 5GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है. ये Android 12-पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर काम करता है.
गेमिंग के दौरान गर्मी अपव्यय के लिए फोन में 5-लेयर कूलिंग सिस्टम है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि कोर एरिया में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी प्रदान करती है. बता दें कि Realme Narzo 50 Pro हाइपर ब्लू और हाइपर ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है.
मिलेगा 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा
कैमरे के तौर पर Realme Narzo 50 Pro ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 4cm का मैक्रो लेंस मिलता है. वहीं फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Tech & Auto
लॉन्च होने जा रही है: BMW की i4 इलेक्ट्रिक सिडान जानिए क्या है इसके बेहतरीन फीचर्स…

नई दिल्ली: बीएमडब्ल्यू धीरे-धीरे भारत में अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो बढ़ा रही है. पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने अपनी फ्लेशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी iX 1.16 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारी. उसके बाद इस साल फरवरी में कंपनी ने 47.20 लाख रुपये में मिनी कूपर एसयूवी भारतीय बाजार में उतारी. अब बीएमडब्ल्यू 26 मई को इलेक्ट्रिक सिडान i4 भारत में पेश करने जा रही है.
इलेक्ट्रिक एसयूवी से पटे भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की सिडान अपनी बॉडी शेप के कारण जरुर अलहदा लगेगी लेकिन यह कार इसके अलावा भी कई मामलों में अलग होगी. बीएमडब्ल्यू i4 को पहले ही भारतीय बाजार में दिखाया जा चुका है और इसका एक्सटीरियर काफी आकर्षक है.
एक्सटीरियर
इसका लुक 4 सीरीज ग्रैन कू की याद दिलाता है लेकिन फ्रंट में इंपोजिग ग्रिल, बड़े एयर डैम और शानदार अलोय इसे एक अलग पहचान देंगे. इसकी लंबाई 4783 मिलीमीटर, चौड़ाई 1852 मिलीमीटर और हाइट 1448 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस 2856 मिलीमीटर का है.
इन्टीरियर
इसका इन्टीरियर काफी सोफेस्टीकेटेड है. केबिन में12.3 इंच का ड्राइवर डिस्पले, कर्व्ड डूअल स्क्रीन सैटअप और 14.9 इंच की इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलती है.
बैटरी और रेंज
बीएमडब्ल्यू i4 में 83.9 किलोवाट का बैटरी पैक है जो रीयर व्हीलस को पावर देता है. मोटर की पावर 335 बीएचपी है और टॉर्क 430 एनएम है. यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर 5.7 सेकेंड में पहुंच जाती है. एक बार फुल चार्ज होने पर ये 521 किलोमीटर तक चल सकती है.
चार्जिंग
कंपनी ने अभी इसके चार्जिंग ऑप्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. खबरों के अनुसार, इसमें बीएमडब्ल्यू वॉलबॉक्स होगा जिसे कार 10-12 घंटे में फुली चार्ज होगी. कार में फास्ट चार्ज ऑप्शन भी हो मिल सकता है जिससे ये टाइम बहुत हद तक कम हो जाएगा.कीमत
इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. हालांकि, कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत में आने वाली कारों की कीमत का अनुमान लगाना काफी मुश्किल होता है.
Tech & Auto
इलेक्ट्रिक स्कटूर: सबसे सस्ते दामो में लॉन्च होने जा रही है यह TVS SCOOTER जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

नई दिल्ली: टीवीएस मोटर आज अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कटूर iQube का एक नया वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आने वाले स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, कंपनी ने इससे पहले नए स्टकूर का टीजर जारी किया था. उम्मीद है कि नया स्कूटर iQube का नया 2022 मॉडल ईयर अपडेट होगा. नए स्कूटर में लंबी रेंज के साथ-साथ कई एडवांस फीचर्स अपडेट मिल सकते हैं.
TVS iQube के मौजूदा मॉडल में फुल-एलईडी लाइटिंग और TVS SmartXonnect फ़ंक्शन के साथ पूरी तरह से डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है. उम्मीद है कि आने वाले मॉडल में भी नए फीचर्स की एक लंबी लिस्ट होगी. मौजूदा मॉडल की कीमत 90 हजार रुपये से शुरू होती है.
123 किमी हो सकती है नए स्कूटर की रेंज
स्कूटर के नए टीज़र में #TheStoryOf123 टैग का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर की रेंज (123 किमी) को दिखाता है. गौर करने वाली बात यह है कि स्कूटर के मौजूदा मॉडल में सिंगल चार्ज में 75 किमी की रेंज मिलती है, जो कि इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में काफी कम है. वर्तमान में भारतीय बाजार में मौजूद कई स्कूटरों में 200 किमी की रेंज मिल जाती है.
78 किमी प्रति घंटा है टॉप स्पीड
नए iQube को एक हाई पावर मोटर के साथ भी अपडेट किया जा सकता है, जो मौजूदा 4.4kW हब-माउंटेड BLDC मोटर पर अपडेट हो सकता है. यह मोटर वर्तमान में मौजूदा स्कूटर में फ्लोर पैनल के नीचे रखी गई तीन लिथियम-आयन बैटरियों से चलती है. यह मोटर ईको मोड में 48 किमी प्रति घंटे और स्पोर्ट मोड में 78 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ 140 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करती है.
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़5 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


















You must be logged in to post a comment Login