Connect with us

Tech & Auto

लॉन्च होने जा रही है: BMW की i4 इलेक्ट्रिक सिडान जानिए क्या है इसके बेहतरीन फीचर्स… 

Published

on

नई दिल्ली: बीएमडब्ल्यू धीरे-धीरे भारत में अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो बढ़ा रही है. पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने अपनी फ्लेशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी iX 1.16 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारी. उसके बाद इस साल फरवरी में कंपनी ने 47.20 लाख रुपये में मिनी कूपर एसयूवी भारतीय बाजार में उतारी. अब बीएमडब्ल्यू 26 मई को इलेक्ट्रिक सिडान i4 भारत में पेश करने जा रही है.

इलेक्ट्रिक एसयूवी से पटे भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की सिडान अपनी बॉडी शेप के कारण जरुर अलहदा लगेगी लेकिन यह कार इसके अलावा भी कई मामलों में अलग होगी. बीएमडब्ल्यू i4 को पहले ही भारतीय बाजार में दिखाया जा चुका है और इसका एक्सटीरियर काफी आकर्षक है.

एक्सटीरियर
इसका लुक 4 सीरीज ग्रैन कू की याद दिलाता है लेकिन फ्रंट में इंपोजिग ग्रिल, बड़े एयर डैम और शानदार अलोय इसे एक अलग पहचान देंगे. इसकी लंबाई 4783 मिलीमीटर, चौड़ाई 1852 मिलीमीटर और हाइट 1448 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस 2856 मिलीमीटर का है.

इन्टीरियर
इसका इन्टीरियर काफी सोफेस्टीकेटेड है. केबिन में12.3 इंच का ड्राइवर डिस्पले, कर्व्ड डूअल स्क्रीन सैटअप और 14.9 इंच की इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलती है.

बैटरी और रेंज
बीएमडब्ल्यू i4 में 83.9 किलोवाट का बैटरी पैक है जो रीयर व्हीलस को पावर देता है. मोटर की पावर 335 बीएचपी है और टॉर्क 430 एनएम है. यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर 5.7 सेकेंड में पहुंच जाती है. एक बार फुल चार्ज होने पर ये 521 किलोमीटर तक चल सकती है.

चार्जिंग
कंपनी ने अभी इसके चार्जिंग ऑप्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. खबरों के अनुसार, इसमें बीएमडब्ल्यू वॉलबॉक्स होगा जिसे कार 10-12 घंटे में फुली चार्ज होगी. कार में फास्ट चार्ज ऑप्शन भी हो मिल सकता है जिससे ये टाइम बहुत हद तक कम हो जाएगा.कीमत
इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. हालांकि, कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत में आने वाली कारों की कीमत का अनुमान लगाना काफी मुश्किल होता है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

Mi Smart Band 7 के नॉन NFC वर्जन लॉन्च,मिल रही है 14 दिन की दमदार बैट्री.. 

Published

on

बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा।शाओमी ने अपने बैंड Mi Smart Band 7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। यूरोप में Mi Smart Band 7 के नॉन NFC वर्जन को लॉन्च किया गया है। एमआई के इस बैंड में 1.62 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

Mi Smart Band 7 की कीमत
बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आपको याद दिला दें कि Mi Smart Band 7 को चीन में 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

Mi Smart Band 7 के फीचर्स
Mi Smart Band 7 में कुल 120 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डाटा एनालिसिस भी है। Mi Smart Band 7 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Mi Smart Band 7 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक पिन है। Mi Smart Band 7 पर फोन के सभी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए Mi Smart Band 7 में ब्लूटूथ v5.2 है। यूरोप में बिना NFC सपोर्ट वाले वेरियंट को लॉन्च किया गया है।

Continue Reading

Tech & Auto

MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Published

on

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।

सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।

छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।

यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।

कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।

Continue Reading

Tech & Auto

INVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

Published

on

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है

कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है 
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।

इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़3 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़5 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़6 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto3 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश4 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष4 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • देश3 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…