Tech & Auto
इन 5 राज्यों के 7287 गांवों में मिलेगा 4G नेटवर्क, पीएम मोदी ने दिया 6466 करोड़ का पैकेज,जानिये

अब देश के हर गांव में 4जी नेटवर्क मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 6466 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं के लिए यह पैकेज जारी किया गया है। इससे उन गांवों में 4जी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जहां अभी भी यह दूरसंचार सेवा उपलब्ध नहीं है। इस अभियान के तहत 5 राज्यों के 44 जिलों के 7287 गांवोंको कवर किया जाना है। योजना के मुताबिक, अगले 18-24 महीनों में 4G network सेवा इन गांवों में उपलब्ध हो जाएगी। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गाय था।
4G network in Villages: इन पांच राज्यों के लोगों को होगा फायदा
पैकेज के तहत जिन पांच राज्यों के ग्रामीणों को फायदा होगा, वे हैं – आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंडक, महाराष्ट्र और ओडिशा। इन राज्यों के 44 आकांक्षी जिलों के 7,287 गांव, जो मोबाइल सेवा के दायरे में नहीं हैं, उन गांवों में 4 जी मोबाइल सेवाएं देने की परिकल्पना की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 6,466 करोड़ रुपये है। इस धनराशि में पांच वर्षों का परिचालन व्यय भी शामिल है। इस परियोजना का वित्तपोषण सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि (यूएसओएफ) से किया जायेगा। इस परियोजना को समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद 18 महीने के भीतर, यानी नवंबर 23 तक पूरा कर लिया जाना है।
पांच राज्यों आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के आकांक्षी जिलों के जो दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्र मोबाइल सेवा के दायरे में नहीं हैं, वहां मोबाइल सेवाओं का प्रावधान करने का मौजूदा प्रस्ताव डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ायेगा, जिससे आत्म-निर्भरता, सीखने की सुविधा, सूचना और ज्ञान का प्रसार, कौशल का उन्नयन और विकास, आपदा प्रबंधन, ई-प्रशासन संबंधी पहलें, उद्यमों और ई-वाणिज्य सुविधाओं की स्थापना, ज्ञान तथा रोजगार अवसरों के लिए शैक्षिक संस्थाओं को पर्याप्त सहायता का प्रावधान, स्वदेशी निर्माण और आत्मनिर्भर भारत आदि को प्रोत्साहित करने के सम्बंध में डिजिटल इंडिया का विजन पूरा होगा।


Tech & Auto
Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिनों पहले अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया था जिसे 1 दिसंबर से लागू भी कर दिया है. आपको बता दें कि अपने इस फैसले के साथ जियो ने तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है जो लोगों को काफी पसंद थे और कई सारे बेनिफिट्स के साथ आते थे. आइए जानते हैं कि वो कौन से प्रीपेड प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है.
जियो ने बंद किए अपने तीन प्रीपेड प्लान्स :रिलायंस जियो ने जहां एक तरफ अपने कई सारे प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया है वहीं दूसरी ओर तीन प्लान्स को बंद भी कर दिया है. अगर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर देखेंगे तो आपको जियो के 499 रुपये, 666 रुपये और 888 रुपये वाले प्लान नहीं दिखाई देंगे. आपको बता दें कि कंपनी ने इन प्लान्स को बंद करने पर कोई अलग ऐलान नहीं किया है. आइए देखते हैं ये प्लान्स क्या बेनिफिट्स ऑफर करते थे.
जियो का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान :499 रुपये की कीमत वाला जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था और उसमें आपको रोज 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में यूजर को सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता था.
जियो का 666 रुपये वाला प्लान :जियो का यह प्लान यूजर को 56 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, 100 एसएमएस प्रति दिन और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनेफिट्स देता था. इस प्लान में भी जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता था. इस प्लान की कीमत 666 रुपये थी लेकिन अब इस प्लान को बंद किया जा चुका है.
जियो का 888 रुपये वाला प्लान : इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर को 888 रुपये के बदले में हर दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था. आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी.ये वो तीन प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है लेकिन अलग से इसकी सूचना नहीं दी है.अगर आप जियो का कोई रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप जियो की वेबसाइट पर जाकर प्लान्स के ऑप्शन्स चेक कर सकते हैं।

Tech & Auto
RBI के नियमों के बाद Google ने बदला नियम, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की बढ़ सकती है दिक्कत!

गूगल के ज़रिये डिजिटल वॉलेट से ऑनलाइन लेनदेन करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नए साल में भुगतान का तरीका बदलने वाला है। गूगल ने यूजर्स को जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2022 से वह मौजूदा फॉर्मेट में कस्टमर कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि Google को पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) और पेमेंट गेटवे (PG) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का पालन करना पड़ता है।
यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि मेंबरशिप आधारित सेवाओं के लिए मासिक भुगतान करने के लिए कई यूजर्स के पास उनके Google अकाउंट या Google Play अकाउंट में एक कार्ड नंबर सहेजा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कार्ड स्टोरेज नियमों के कारण यह बदलाव आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा किसी भी संस्था या व्यापारी को 1 जनवरी, 2022 से कार्ड डिटेल – या कार्ड-ऑन-फाइल (CoF) को स्टोर नहीं करना चाहिए।
RBI ने यह कहा था : RBI ने एक परिपत्र में कहा था, 1 जनवरी, 2022 से, कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा, कार्ड लेनदेन या पेमेंट सीरीज में किसी भी संस्था को वास्तविक कार्ड डेटा स्टोर नहीं करना चाहिए। पहले से स्टोर किए गए इस तरह के किसी भी डेटा को क्लीयर कर दिया जाएगा। नए नियमों का मतलब यह भी है कि कई ग्राहकों ने अपने मंथली पेमेंट को रिजेक्ट होते देखा है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें : जिन यूजर्स के पास Google One सदस्यता या उनके Google क्लाउड कार्य खातों का भुगतान करने के लिए उनके कार्ड की जानकारी सहेजी गई थी, उनके लिए यह नई समस्याएं पैदा कर सकता है। Google का कहना है कि 31 दिसंबर, 2021 के बाद भुगतान करने के लिए उसी वीज़ा या मास्टरकार्ड द्वारा जारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग जारी रखने के लिए, उन्हें अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। अंत से पहले कम से कम एक खरीदारी या मैन्युअल भुगतान करना होगा।
31 दिसंबर के बाद स्टोर नहीं होगी जानकारी : कंपनी ने कहा, “यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका कार्ड आपके खाते में दिखाई नहीं देगा, और आपको इसे फिर से उपयोग करने के लिए अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। इस बीच, RuPay, American Express, Discover, या Diners कार्ड यूजर्स के लिए, कंपनी ने कहा, “हम 31 दिसंबर, 2021 के बाद आपके कार्ड की जानकारी स्टोर नहीं करेंगे, क्योंकि नए नियम के अनुसार कार्ड स्टोरेज इन कार्ड नेटवर्क के लिए सपोर्ट नहीं करता है। 1 जनवरी, 2022 तक, आपको हर बार मैन्युअल भुगतान करने पर कार्ड डिटेल शो करना होगा।
इस बदलाव का यह होगा फायदा : आरबीआई के नए नियम से ग्राहकों को लाभ भी होगा। यह कार्ड नंबर और सीवीवी जैसे कार्ड डिटेल शेयर करने से होने वाली धोखाधड़ी को कम करता है। टोकन का उपयोग पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों और कोड भुगतान पर कार्ड लेनदेन करने के लिए किया जाता है। कुछ हफ्ते पहले, PhonePe ने, RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अपने SafeCard को लॉन्च करने की घोषणा की थी।
यह ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन के लिए एक टोकन है। PhonePe का SafeCard भुगतान प्रदाताओं को टोकन का उपयोग करके कार्ड सहेजने की अनुमति देकर पेमेंट को सुविधाजनक और सुरक्षित बना देगा। यह समाधान मास्टरकार्ड, रुपे और वीज़ा जैसे सभी प्रमुख कार्ड नेटवर्क का समर्थन करता है।

Tech & Auto
44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y76 5G फोन, मिलेगी 8GB RAM! जानें कितनी है कीमत
वीवो Y76 5G लॉन्च हो गया है. ये एक फोन मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है.
न मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है. वीवो Y76 5G दो कलर वेरिएंट- Cosmic Aurora और Midnight Space के साथ आता है. इस फोन को मलेशिया में पेश किया गया है, जिसकी कीमत RM 1,299 रुपये (करीब 24,000 रुपये) है.
ये फोन सिंगर स्टोरेज 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फिलहाल इस फोन की कोई जानकारी नहीं है कि इसे दूसरे बाज़ारों में कब लॉन्च किया जाएगा.
वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्पीड और मल्टी टास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 700 SoC के साख 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है.
पावर के लिए वीवो Y76 5G में 4100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, एफएम रेडियो और डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट मिलेगा।

-
क्राइम न्यूज़6 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब5 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़4 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर3 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया4 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
छत्तीसगढ़5 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
मध्यप्रदेश6 days agoमध्य प्रदेश गृह विभाग ने महिला आरक्षक को दी लिंग परिवर्तन कर पुरुष बनने की अनुमति,महिला आरक्षक को बचपन से जेंडर आइडेंटटी डिसआर्डर की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गई
-
देश6 days agoमहंगाई का जोरदार झटका! दिसंबर में रसोई गैस हुई 100 रुपये से ज्यादा महंगी, चेक करें अपने शहर के रेट्स
-
जॉब2 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता

















You must be logged in to post a comment Login