देश
महंगाई का जोरदार झटका! दिसंबर में रसोई गैस हुई 100 रुपये से ज्यादा महंगी, चेक करें अपने शहर के रेट्स

दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है. यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है.
हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है.
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम
दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं.. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है.
19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी.मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई. पहले कीमत 1,950 रुपये थी. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2234 रुपये हो गया. पहले कीमत 2,133 रुपये थी.
ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.
आ गया नया फाइबर ग्लास वाला कम्पोजिट सिलेंडर
इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर पेश किया है. इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर है. इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है. अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा. अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है. सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है.कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है. इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं. कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है. देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा.


देश
बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 3 लाख से अधिक नए मरीज़,356 से अधिक लोगों की मौत
देश
देश में कोरोना का कहर जारी बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 82000 से ज्यादा नए मामले ,पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 15.13 फीसदी
देश
बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मरीज़ 2 लाख 38 हजार , देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे
-
जॉब7 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाइ
-
देश7 days agoओमिक्रॉन वेरिएंट का नये लक्षण , वेरिएंट श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
देश5 days agoभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 68 हजार 833 नए केस,पॉजिटिविटी रेट 14.70% फीसदी से बढ़कर अब 16.66 फीसदी
-
व्यापर4 days agoSBI ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी : FD पर ब्याज दरों में इजाफा
-
जॉब3 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब3 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
छत्तीसगढ़6 days agoबीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ कोरोना के 6,015 नये केस , SI सहित 20 पुलिसकर्मी पाजिटिव

















You must be logged in to post a comment Login