देश - दुनिया
मोबाइल पर रम्मी के खेल से चढ़ा 7 लाख रुपए का कर्जा, तो युवक ने ताई को मारकर लूट लिए गहने

अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले में जिले के बागोर थाना इलाके में ऑनलाइन रम्मी के कारण कर्ज में डूबे एक युवक ने रुपयों का जुगाड़ करने के लिये अपनी ताई की हत्या कर उसके गहने लूट लिये. ताई का गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने उसे सूखे कुंए में धकेल दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. युवक पर सात लाख रुपये का कर्जा बताया जा रहा है. मामले का खुलासा होने के बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है.
पुलिस के अनुसार मामला बागोर थाना इलाके के रेवाड़ा गांव से जुड़ा है. यहां एक सप्ताह पहले 20 सितंबर की शाम को एक पुराने और सूखे हुये कुंए में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला था. बाद में शव की पहचान रेवाड़ा निवासी सुखी देवी के रूप में हुई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कि सुखी पत्नी किशनलाल अपने खेत पर पशुओं को लेने गई थी. देर शाम को पशु तो घर लौट आए लेकिन सुखी घर पर लौट कर नहीं आई. इसके बाद परिजनों ने सुखी की तलाश की. इस दौरान गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत के अंदर पुराने कुएं में सुखी का शव मिला. कुएं के बाहर खून के धब्बे थे और सुखी के कान का झुमका भी कुएं के बाहर पड़ा था. ऐसे में परिजनों ने सुखी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का संदेह जाहिर किया था
गला दबाकर मारा था ताई को
पुलिस ने जब इस मामले में अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई तो उसका शक सुखी के देवर श्रवण के 20 वर्षीय बेटे नवीन पर गया. जांच में सामने आया कि नवीन ऑनलाइन सट्टे का आदी है. उस पर करीब 7 लाख रुपए का कर्ज चढ़ा होने की बात सामने आई. इस पर पुलिस ने नवीन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने ताई की हत्या करना स्वीकार कर लिया. पूछताछ में नवीन ने पुलिस को बताया कि उसने बड़ी मां सुखी को खेत पर अकेला देखकर उसे मारने का प्लान बनाया था. उसने पहले उसका गला दबाया. उसके बाद गहने लूट लिए और फिर सुखी के शव को कुएं में धकेल दिया.


देश - दुनिया
covid के बाद बढ़ा मंकीपॉक्स का कहर, यूरोप में मंकीपॉक्स के 3 गुना मामले बढ़े, 67 देशों में इसके 6,157 मरीज मिले..
दुनियाभर में मंकीपॉक्स का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बयान जारी करते हुए कहा कि 15 जून के बाद से यूरोप में मंकीपॉक्स के मामलों में 3 गुना इजाफा हुआ है। 6 मई को ब्रिटेन में इसका पहला केस मिलने के बाद पूरे यूरोप में अब तक लगभग 5,000 से ज्यादा लोगों में इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
मंकीपॉक्स ने लिया महामारी का रूप
हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने मंकीपॉक्स को महामारी घोषित किया है, हालांकि WHO ने फिलहाल इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी कहने से इनकार कर दिया है। Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, अब तक 67 देशों में इसके 6,157 कंफर्म व संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं।
मंकीपॉक्स किसे बना रहा अपना शिकार?
WHO के लिए यूरोप के रीजनल डायरेक्टर डॉ. हांस क्लूग ने बताया कि मंकीपॉक्स वायरस इन तीन तरह के लोगों को अपना शिकार बना रहा है…
इस साल हुए आउटब्रेक के 99% मरीज पुरुष हैं।
ज्यादातर पुरुष वो हैं जो दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं।
अधिकतर मरीजों की उम्र 21 से 40 साल के बीच है।
क्लूग ने बताया कि यूरोप में अब तक केवल एक मरीज को ही इंटेन्सिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती करने के जरूरत पड़ी। साथ ही इस इलाके में मंकीपॉक्स से एक भी इंसान की मौत दर्ज नहीं की गई है। ज्यादातर मरीजों में शरीर पर मवाद से भरे दानों को मुख्य लक्षण के तौर पर पाया गया।
वायरस के DNA में मिले 50 म्यूटेशंस
मंकीपॉक्स के मामलों में इजाफा होता देख पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर है। वैज्ञानिक तरह-तरह की रिसर्च कर बीमारी के तेजी से फैलने की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में वायरस के 2018 के DNA और 2022 के DNA की तुलना की गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि चार साल में DNA में 50 म्यूटेशंस हो चुके हैं। ये संभावित बदलाव से 6-12 गुना ज्यादा है।
बीमारी अब पहले जैसी नहीं रही
लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने लंदन में रहने वाले मंकीपॉक्स के 54 मरीजों की जांच की। ये सभी वे पुरुष हैं जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं। इनमें से केवल 2 मरीजों को अंदाजा नहीं था कि वे किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं।
मरीजों में से एक चौथाई HIV पॉजिटिव और एक चौथाई किसी यौन रोग से संक्रमित थे। सभी मरीजों में मुख्य लक्षण मवाद से भरे दाने थे। 94% लोगों में यह दाने प्राइवेट पार्ट्स में थे। यानी, वायरस सेक्स के दौरान स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट से संक्रमण फैल रहा है। रिसर्चर्स के अनुसार इससे पहले अफ्रीका में हुए आउटब्रेक्स में यह दाने हमेशा हाथ पर होते थे, जिसका मतलब था कि मरीज ने संक्रमित व्यक्ति या जानवर को छुआ है।
देश - दुनिया
E-shram Card KYC: इस दिन आ सकते है आपके के खाते में दूसरी क़िस्त के पैसे, इससे पहले जल्द कराले ये काम…


e-Shram Card Update: हमारे देश में लगभग हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें आर्थिक लाभ देने से लेकर बीमा या अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसे ही देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए भी सरकार की तरफ से एक योजना चलाई गई है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इसमें कामगारों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अभी तक इस योजना की पहली किस्त लाभार्थियों को मिल चुकी है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी दूसरी किस्त के पैसे लेना चाहते हैं, तो आपको एक काम कराना बेहद जरूरी हो जाता है वरना आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
करवा लें ई-केवाईसी
दरअसल, अगर आप चाहते हैं कि आपको दूसरी किस्त का लाभ मिले। तो इसके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी दूसरी किस्त अटक सकती है।
ये है ई-केवाईसी करवाने का तरीका
आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना है। यहां पर आपको अपना आधार और पैन कार्ड बैंक अधिकारी को दिखाना है, और उनसे ई-केवाईसी करवाने को कहना है। फिर बैंक अधिकारी आपकी ई-केवाईसी कर देते हैं।
कब आ सकती है दूसरी किस्त?
बात अगर ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये दने का प्रवाधान है। जो भी पात्र कामगार हैं,
उन्हें ये लाभ दिया जाता है।
अभी इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त मिली है, और अब सभी को दूसरी किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के दूसरे हफ्ते में ये किस्त आ सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
देश - दुनिया
ध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…

July New Rules: आने वाले जुलाई महीने से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। बदले हुए इन नियमों का सीधा असर आपके ऊपर होगा। बदलने जा रहे इन रूल्स के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आधार पैन लिंकिंग से लेकर डीएल बनवाने के तरीकों के नियमों में ये बदलाव 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई के बाद से एटीएम और चेक से होने वाली लेन देन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको दोगुना चार्ज देना होगा। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से –
आधार पैन लिंक चार्ज में बढ़ोवालीत्तरी
अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराते हैं। इस स्थिति में आपको 500 की जगह 1 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सीबीडीटी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।
कटेगा दोगुना टीडीएस
आपको जल्द से जल्द इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको दोगुना टीडीएस भरना पड़ेगा। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वहीं जिन लोगों की टीडीएस की राशि 50 हजार या उससे अधिक है। अगर उन्होंने पिछले दो सालों से आईटीआर नहीं भरा है। इस स्थिति में 1 जुलाई से टीडीएस की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक कटेगी। हालांकि, इससे पहले ये हिस्सेदारी 5 से 10 प्रतिशत थी।
एसबीआई से जुड़े इन नियमों में बदलाव
अगर आपका एसबीआई में बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट है, तो आप केवल एक महीने में चार बार ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं एसबीआई ग्राहक 10 चेक लीव का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आप 10 एक्स्ट्रा चेक लीव का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपको 40 रुपये + जीएसटी देनी होगी।
RTO, TDS से जुड़े नियम, जानें डिटेल्स
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर7 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे
-
Tech & Auto4 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto5 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
जॉब7 days agoCGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई






















You must be logged in to post a comment Login