ज्योतिष
अप्रैल महीने मे इन राशियो का खुलेगा किस्मत का द्वार… होगा सुख समृद्धि और धन लाभ…

अप्रैल में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें अप्रैल में किन राशि वालों का खुल सकता है किस्मत का ताला-
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभ साबित होगा। अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अभी राहु आपकी राशि में ही विराजमान हैं। राहु के आपकी राशि से जाते ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह- सिंह राशि वालों को अप्रैल माह में कई कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की की स्थिति बनेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। शांति का माहौल बना रहेगा। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी।
वृश्चिक- अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल में केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे। जिसके बाद आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।
धनु- धनु राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनिदेव की ओर से मिल रहे कष्ट कम होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।

ज्योतिष
Vastu Tips: आप भी करे ये छोटा सा उपाए, कभी नही होगी पैसो की कमी, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा….

एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रखें
इसे आप घर के किसी भी एक कोने में रख सकते हैं
इस उपाय को करने से धन की आवक शुरू होगी
कई बार कई कोशिशों के बावजूद घर में बरकत नहीं रहती। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत के बारे में। एक कांच के पात्र में या कटोरी में थोड़ा-सा मोटा नमक लें और उस कटोरी में नमक के साथ चार-पांच लौंग भी रखें। इसे आप घर के किसी भी एक कोने में रख सकते हैं।
इस उपाय को करने से धन की आवक शुरू होगी और घर की चीज़ों में बरकत भी बनी रहेगी। कांच की कटोरी में नमक रखने से जहां एक तरफ घर में धन की कमी दूर होगी तो दूसरी तरफ पूरा घर एक अलग ही सुगंध से महक उठेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा यदि बाथरूम संबंधी कोई वास्तु दोष है तो कटोरी में क्रिस्टल नमक लेकर बाथरूम में ही किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां पर किसी के हाथ उस पर न पड़े और कुछ-कुछ दिनों में कटोरी में से नमक को बदल दें।
ज्योतिष
रोग दोष से मुक्ति पाना चाहते है तो करे हुनमान जी की पुजा…

हनुमान जी महादेव का अवतार हैं. उन्हें कलयुग का साक्षात देवता माना जाता है क्योंकि हनुमान जी आज भी इस धरती पर मौजूद हैं. हनुमान जी को बजरंगबली, संकटमोचन जैसे नामों से जाना जाता है क्योंकि जो भी भक्त हनुमान जी का या उनके आराध्य श्रीराम जी का पूजन पूरी श्रद्धा के साथ करता है, तो वे अपने भक्त की कामना जरूर पूरी करते हैं और उन्हें हर संकट से उबार देते हैं. कहा जाता है कि एक बार कष्ट के समय गोस्वामी तुलसीदास ने भी हनुमान बाबा को याद किया था, भक्तिमय होकर उन्होंने उस समय हनुमान बाहुक (Hanuman Bahuk) नाम से एक रचना की थी. इससे प्रसन्न होकर संकटमोचन ने उनके सारे कष्ट हर लिए थे.
हनुमान बाहुक का पाठ आज भी बेहद शक्तिशाली माना जाता है. मान्यता है कि इसे करने से शारीरिक कष्ट और तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं. इतना ही नहीं, व्यक्ति के धन, संतान, नौकरी आदि जुड़े संकट भी दूर होते हैं. यहां जानिए हनुमान बाहुक की महिमा के बारे में.
इसलिए हुई हनुमान बाहुक की रचना
कहा जाता है कि एक बार गोस्वामी तुलसी दास जी बहुत ज्यादा बीमार हो गए. उनके हाथ में असहनीय पीड़ा हो रही थी. इसे दूर करने के लिए तुलसीदास ने हनुमान बाबा को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ याद करते हुए उनकी स्तुति करना शुरू कर दिया. 44 चरणों की इस स्तुति के हर शब्द में भक्ति की इतनी शक्ति थी कि हनुमान जी को मजबूर होकर तुलसीदास के कष्ट दूर करने के लिए आना पड़ा. बाद में इस स्तुति को तुलसीदास ने हनुमान बाहुक का नाम दिया. मान्यता है कि अगर व्यक्ति असहनीय पीड़ा के समय इस स्तुति को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करे, तो उसके कष्ट जरूर दूर होते हैं.
ऐसे करें हनुमान बाहुक का पाठ
हनुमान बाहुक का पाठ करने के लिए किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से शुभ मुहूर्त का पता कर लें, तभी से इस पाठ को आरंभ करें. किसी विशेष मंशा से करने के लिए ये स्तुति कम से कम 21 या 26 दिनों तक लगातार करें. स्तुति करते समय हनुमान जी के समक्ष एक पात्र में जल भरकर रखें और उसमें तुलसी का एक पत्ता डाल दें. पूजा संपन्न होने के बाद तुलसी के पत्ते को उसी पानी के साथ निगल जाएं. कहा जाता है कि ऐसा करने से गठिया, वात रोग, सिर दर्द, गले में दर्द, जोड़ों के दर्द आदि तमाम तरह के शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है.
भूत और प्रेत जैसी चीजें व्यक्ति को छू भी नहीं पातीं
कहा जाता है कि हनुमान जी के नाम से ही नकारात्मक शक्तियां घबराती हैं. जो लोग हनुमान बाहुक का नियमित पाठ करते हैं, उनके आसपास एक सुरक्षा घेरा बन जाता है. ऐसे में भूत और प्रेत जैसी चीजें व्यक्ति को छू भी नहीं पातीं. हनुमान बाहुक का पाठ करने से व्यक्ति के रुके हुए काम भी बन जाते हैं. परिवार में धन, दौलत, नौकरी आदि से जुड़े सारे संकट दूर हो जाते हैं.
ज्योतिष
सुख समृद्धि और शांति के लिए इस साल चैत्र नवरात्रि में करे उपाए…

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल से हो रही है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा विधि- विधान से की जाती है. मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दौरान आप कुछ वास्तु टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं.
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना ईशान कोण या उत्तर पूर्व कोण की दिशा में करें. इस दिशा में पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से सकारात्मकता का संचार होगा. इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी.
चैत्र नवरात्रि के दौरान घर के मेन गेट पर माता लक्ष्मी के पद चिह्न लगाएं. इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है.
नवरात्रि के दौरान ऑफिस के मेन गेट पर बर्तन में पानी भरकर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें. इसमें लाल और पीले फूल भी डालें. इससे करियर में सफलता मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय की समस्याएं दूर होंगी.
नवरात्रि में ॐ का चिह्न मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में लगा दें. इससे सकारात्मकता का संचार होगा. नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी. घर में सुख-समृद्धि आएगी.
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login