व्यापर
सोना और चाँदी की कीमत में आई गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का दाम..

एक बार फिर से शादी-व्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पिछले कई दिनों की तेजी के बाद इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
आज सोना 239 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर खुला, वहीं चांदी की कीमत में 909 रुपये प्रति किलो की गिरा देखी जा रही है। सोना 52000 और चांदी 68000 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 239 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51653 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला।
वहीं पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना को 51892 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 909 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 67782 रुपये के स्तर पर खुला। चांदी पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार चांदी 68691 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 336 रुपये सस्ता होकर 51540 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 647 रुपये की नरमी के साथ 68189 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 4547 और चांदी 12198 रुपये मिल रहा है सस्ता इस गिरावट के बाद सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4547 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता मिल रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12198 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। 14 से 24 कैरेट Gold Price इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51653 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51446 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47314 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30217 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का ताजा हाल भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
अमेरिका में सोने का कारोबार 19.88 डॉलर की गिरावट के साथ 1937.4 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
आने वाले दिनों में गिर सकते हैं सोने के दाम आपको बात दें कि रूस और युक्रेन के बीच पिछले 33 दिनों से जारी युद्ध की वजह से भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव को दौर जारी है।
बाजार विश्लेष्कों की मानें तो रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध समाप्त होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी। दरअसल रूस के पास भी सोने का बड़ा भंडार है और वह इसे ग्लोबल मार्केट में बेचना चाहता है। अगर यह सोना बाजार में आता है तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price दिल्ली- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 68400 मुंबई- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 68400 कोलकाता- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 68400 चेन्नई- 22ct Gold : Rs. 48260, 24ct Gold : Rs. 52650, Silver Price : Rs. 7300 हैदराबाद- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 73000 बंगलुरु- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 73000 मंगलुरु- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 73000 अहमदाबाद- 22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 68400 सूरत- 22ct Gold : Rs. 49800, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 68400 नागपुर- 22ct Gold : Rs. 47980, 24ct Gold : Rs. 52340, Silver Price : Rs. 68400 पुणे- 22ct Gold : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400, Silver Price : Rs. 68400 भुवनेश्वर- 22ct Gold : Rs. 47950, 24ct Gold : Rs. 52310, Silver Price : Rs. 68400 चंडीगढ़- 22ct Gold : Rs. 48100, 24ct Gold : Rs. 52450, Silver Price : Rs. 68400 जयपुर- 22ct Gold : Rs. 48100, 24ct Gold : Rs. 52450, Silver Price : Rs. 68400 लखनऊ- 22ct Gold : Rs. 48100, 24ct Gold : Rs. 52450, Silver Price : Rs. 68400 पटना- 22ct God : Rs. 48050, 24ct Gold : Rs. 52400 Silver Price : Rs. 68400

व्यापर
रायपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट,जानें 10 ग्राम सोने की कीमत

रायपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 53,070.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 210.0 रुपये गिरा, वहीं चांदी का भाव 70,420.0 रुपये रहा।कल रायपुर 10 ग्राम सोने का भाव 53,070.0 रुपये और चांदी का भाव 70,420.0 रुपये प्रति किलो रहा।सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है।
मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।
हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने पर नकली सोना मिलने का चांस कम रहता है।
हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने पर ज्वेलर्स डिप्रेसिएशन कॉस्ट नहीं काटते हैं।
आप जब भी अपने गहने को बेचने जाएंगे तो हॉलमार्क होने से इसका वाजिब दाम मिल सकेगा।
सावधानी के साथ ख़रीदे
बीआईएस रजिस्टर्ड सेंटर से कराई गई हॉलमार्किंग के तहत गहनों के हर पीस पर 5 तरह के मार्क छापे जाते हैं।
पहला बीआईएस का लोगो, दूसरा फिटनेस नंबर यानी कैरेट का संकेत, तीसरा मार्किंग सेंटर का लोगो, चौथा वर्ष कोड और पांचवां बेचने वाले जूलर का लोगो या ट्रेड मार्क।बीआईएस रजिस्ट्रेशन के बिना ही आधा-अधूरा हॉलमार्किंग कराने वाले 5 मुहर की जगह 3 या 4 ही रखते हैं।
व्यापर
अप्रैल से इन 10 बड़े नियम में आयेंगे बदलाव,सीधा असर पड़ेगा आम आदमी पर
1 अप्रैल 2022 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। अगले महीने बैंक रूल्स से लेकर, टैक्स, जीएसटी, FD समेत तक के नियम बदल जाएंगे। इतना ही नहीं अप्रैल में महंगाई का जोरदार झटका भी लगने वाला है।
आज हम आपको 1 अप्रैल से होने जा रहे ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जो सीधे तौर पर आपको प्रभावित करने वाले हैं।केंद्र सरकार 1 अप्रैल से नए आयकर कानूनों को लागू करने जा रही है।
दरअसल, 1 अप्रैल 2022 से मौजूदा पीएफ अकाउंट को दो भागों में बांटा जा सकता है, जिसपर टैक्स भी लगेगा। नियम के मुताबिक, EPF खाते में 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री योगदान का कैप लगाया जा रहा है। अगर इससे ऊपर योगदान किया तो ब्याज आय पर टैक्स लगेगा। वहीं, सरकारी कर्मचारियों के GPF में टैक्स फ्री योगदान की सीमा 5 लाख रुपये सालाना है।
Post Office की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल 2022 से पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS), सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) और टर्म डिपॉजिट काउंट्स पर ब्याज का पैसा सेविंग खाते में ही मिलेगा। पोस्ट ऑफिस जाकर कैश में ब्याज का पैसा नहीं ले सकते। सेविंग खाते से लिंक कराने पर ब्याज का पैसा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ट्रांसफर हो जाएगा। बता दें कि सरकार ने MIS, एससीएसएस, टाइम डिपॉजिट खातों के मामले में मासिक, त्रैमासिक, वार्षिक ब्याज जमा करने के लिए बचत खाते के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है।
1 अप्रैल से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए भुगतान चेक, बैंक ड्राफ्ट या अन्य किसी भौतिक माध्यम से नहीं कर पाएंगे। दरअसल, म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन एग्रीगेशन पोर्टल एमएफ यूटिलिटीज (एमएफयू) 31 मार्च 2022 से चेक-डीडी आदि के जरिये भुगतान सुविधा बंद करने जा रहा है। बदलाव के तहत 1 अप्रैल, 2022 से म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के लिए आपको सिर्फ यूपीआई अथवा नेटबैंकिंग के जरिये ही भुगतान करना होगा।
1 अप्रैल 2022 से एक्सिस बैंक के सैलरी या सेविंग अकाउंट पर नियम बदलने जा रहे है। बैंक ने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी है। एक्सिक बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने फ्री कैश ट्रांजैक्शन की निर्धारित सीमा को भी बदलकर चार फ्री ट्रांजैक्शन या 1.5 लाख रुपये कर दिया है। वहीं, अप्रैल में पंजाब नेशनल बैंक PPS को लागू कर रहा है। 4 अप्रैल से 10 लाख व उससे अधिक के चेक के लिए वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
व्यापर
1 अप्रैल से बंद हो रही इन बैंकों की बंपर रिटर्न देने वाली स्कीम,समय रहते उठा ले फायदा

कई बड़े बैंकों की स्कीम बंद होने वाली है. इस स्कीम को पहले भी कई बार आगे बढ़ाया गया था, लेकिन अब इसके बढ़ाए जाने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में तुरंत उठाएं फायदा.सीनियर सिटिजन्स के लिए कई बड़े बैंक की तरफ से चलाई जा रही शानदार स्कीम अब बंद होने वाली है. दरअसल, SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) स्पेशल FD स्कीम चलाते हैं. ये स्कीम 1 अप्रैल 2022 से बंद हो जाएगी. बैंकों की ओर से सीनियर सिटिजन्स के लिए इस स्कीम को मई 2020 में लॉन्च किया गया था. इससे पहले की बैंक ये स्कीम बंद कर दे आप समय रहते इसका फायदा उठाया लें.
क्या है स्पेशल FD स्कीम
इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है. गौरतलब है कि अधिकतर बैंक सीनियर सिटीजन को ज्यादा इंट्रेस्ट रेट ऑफर करते हैं, लेकिन, स्पेशल एफडी में उस ब्याज दर पर एडिशनल इंट्रेस्ट रेट का फायदा दिया जा रहा है. सेलेक्टेड मैच्योरिटी पीरियड वाली एफडी में सीनियर सिटीजन्स को लागू ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी तक के एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है, यानी रेगुलर कस्टमर को मिलने वाले ब्याज से 1 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलता है.
स्कीम को कई बार बढ़ाया गया
इस स्कीम को बैंकों ने कई बार बढ़ाया है. इस स्कीम को पहले 30 सितंबर 2020 तक बढ़ाया गया, फिर 31 दिसंबर, फिर 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया, मार्च के बाद इसे 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया था फिर इसे 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाया गया . उसके बाद इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया. ऐय जानते हैं कि कौन सा बैंक इस स्पेशल एफडी स्कीम के जरिए क्या ऑफर कर रहा है.
SBI वीकेयर डिपॉजिट स्पेशल FD स्कीम
सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बनिक SBI ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मई 2020 में एसबीआई वीकेयर (SBI WECARE) सीनियर सिटीजन्स टर्म डिपॉजिट स्कीम की घोषणा की थी.इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी पर 0.80 फीसदी ज्यादा दर से ब्याज मिलेगा.
Bank of Baroda विशेष FD योजना
BoB ‘स्पेशल सीनियर सिटीजंस एफडी स्कीम’ के तहत सिनियर सिटीजन्स को 100 बेसिस प्वाइंट यानी 1% अधिक ब्याज दे रहा है.
ICICI बैंक विशेष FD योजना
ICICI बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ICICI Bank Golden Years’ नाम की स्कीम चलाती है. इसके तहत FD कराने वाले बुजुर्गों को आम लोगों से 80 बेसिस प्वाइंट अधिक Interest देती है.
HDFC बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी
HDFC बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए ‘सीनियर सिटीजन केयर एफडी’ के नाम से एक स्कीम शुरू की थी. इसके तहत बैंक FD पर 0.25 फीसदी अतिरिक्त प्रीमियम ऑफर कर रहा है.
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login