Lifestyle
सावधान: अंडे के साथ इन चीजों का न करे सेवन… नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

अंडे के साथ करते हैं इन चीजों का सेवन तो हो जाएं सावधान, आ सकती है परेशानियां अंडे के साथ चीनी नहीं खानी चाहिए सोया मिल्क से साथ अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए
प्रोटीन के तौर पर हमेशा एक अच्छा ऑप्शन अंडा रहा है, न सिर्फ प्रोटीन बल्कि अंडे के अंदर कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अंडे का सेवन लोग दिन में कई बार करते हैं। किसी को सुबह में नाश्ते के साथ अंडा खाना पसंद है किसी को दिन के खाने या लंच में एग करी खाना पसंद है। अंडों के साथ कुछ चीजों का खास तौर पर सेवन करना गलत माना जाता है।
गलत फूड का कॉम्बिनेशन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अहम माना गया है। अंडे के साथ भी इसी तरह की चीजें लागू होती हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं अंडो के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल
ख़ुरमा फल
हालांकि सेहत से भरपूर खुरमा फल का सेवन काफी अच्छा माना जाता है लेकिन इसका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस्ट्रिक की समस्याएं होने लगती है।
चीनी और अंडा
चीनी को कभी अंडे के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चीनी और दोनों में अमीनो एसिड हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे शरीर में रक्त के थक्के बनने के आसार हैं।
डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर
अंडा और बेकन
बेकन को लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं लेकिन अंडा और बेकन खाना हमारे शरीर के लिए काफी गलत है। दोनों में प्रोटीन और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिसका असर सीधे सीधे आपकी एनर्जी लेवल पर पड़ता है।
सोया मिल्क और अंडा
सोया मिल्के साथ अंडे का सेवन नहीं करने की हमेशा सलाह दी जाती है। दोनों चीजों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसके कारण सुस्ती और थकान आ सकती है।

Lifestyle
Health Tips: लू से बचना है तो, करे ये बेहतरीन उपाये…
गर्मियों के दस्तक देते ही लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिलने लगता है. डेली रूटीन से लेकर डाइट प्लॉन तक रोजमर्रा के सभी कामकाज गर्मी के मौसम (Summer) को ध्यान में रखकर ही किए जाते है. इसी कड़ी में गर्मियों में लू (Heat stroke) से बचने के लिए भी लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. हालांकि, आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर लू (Loo) से अपना बचाव कर सकते हैं.दरअसल, गर्मियों में लू की समस्या बेहद आम होती है. ऐसे में बिना सावधानी बरते घर से बाहर निकलना सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. लू लगने के कारण अक्सर डिहाइड्रेशन, लूज मोशन, उल्टी आना और शरीर में पानी की कमी जैसी परेशानियां देखने को मिलने लगती है. ऐसे में आप कुछ एहतियात बरतकर और आसान घरेलू नुस्खों की मदद लेकर लू से बचने में कामयाब हो सकते हैं.
सर और स्किन को करें कवर
गर्मी की कड़ी धूप में निकलने से पहले सर को कवर करना न भूलें. वरना आपको सर में दर्द और चक्कर आने जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में आप सर को ढ़कने के लिए छाता या फिर स्कॉर्फ की मदद ले सकते हैं. इसके अलावा स्किन को भी टैनिंग से बचाने के लिए फुल स्लीव कपड़े पहनें.
प्याज होगी असरदार
प्याज लू से बचने का रामबाण उपाय है. धूप में निकलने से पहले अगर आप प्याज घिसकर नाखूनों पर लगा लें तो इससे लू नहीं लगती है. इतना ही नहीं धूप में निकलते समय छिला हुआ प्याज साथ रख कर भी लू से बचाव होता है. इसके साथ ही धूप से आने के बाद प्याज के रस में शहद मिक्स करके चाटने से लू से राहत मिलती है.
हेल्दी ड्रिक्स का करें सेवन
गर्मियों में लू से बचने के लिए नींबू पानी, शिकंजी, शरबत, आम पना, फ्रेश फ्रूट्स और वेजीटेबल्स का जूस जैसी हेल्दी ड्रिक्स तो अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें. इससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और लू लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी.
डाइट पर दें ध्यान
गर्मियों में खाली पेट बाहर जाने से बचना चाहिए. इससे लू लगने का खतरा रहता है. साथ ही गर्मियों में तला भुना खाने के बजाए हल्के भोजन को प्राथमिकता दें. जिससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा. इसके अलावा दही, टमाटर की चटनी और नारियल जैसी ठंडी चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें.
Lifestyle
Health Tips: क्या आप भी बढ़ाना चाहते अपना वजन तो इन चीजों का करे सेवन…

वजन बढ़ाने के लिए आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना चाहिए और अपने आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सही डाइट प्लान और एक्सरसाइज खास तौर पर वेट गेन एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इस तरह आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।यदि आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाते हैं तो आपकी बॉडी नैचुरली रोगों से आपको बचाती है। वेट गेन करने के लिए खास तौर पर खान पर ध्यान देने के साथ-साथ उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की आवश्यकता है जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए। वेट के गेन के लिए अश्वगंधा का सेवन करने की खास सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं अश्वगंधा का सेवन कर हम कैसे वेट गेन कर सकते हैं।
पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल
वजन बढ़ाने के लिए आपको दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं आयुर्वेद में अश्वगंधा चूर्ण का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। रोजाना दूध और अश्वगंधा का सेवन वजन बढ़ाने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर
वेट गेन के लिए करें रेगुलर एक्सरसाइज
वेट गेन करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यह मांसपेशियों को बढ़ाता है।
एक्सरसाइज करने से शरीर को मजबूत बनाता है और बॉडी टोन होती है।
एक्सरसाइज भूख बढ़ाता है तनाव दूर करने, मेटाबोलिक एक्टिविटी में सुधार करता है और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
हेल्दी तौर पर वेट गेन करने के लिए जंक फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए।
Lifestyle
Health Tips: अगर आप भी पेट में गैस की समस्या से है परेशान तो करे ये उपाए…

ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा खाने को देखकर उसे खाने से खुद को रोक नहीं पाते. हम बात कर रहे हैं स्वादिष्ट व्यंजनों की, जो टेस्ट में लाजवाब होते हैं, लेकिन इनका बुरा असर पेट में देखने को मिलता है.
इस सिचुएशन में एसिडिटी के अलावा पेट में गैस बनने लगती है. पेट में गैस की समस्या होने पर गैस के अलावा खराब सांस, दर्द और अन्य लक्षण नजर आने लगते हैं. दरअसल, पेट में गैस की समस्या पाचन तंत्र के कमजोर होने की वजह से होती है और समय रहते इसका इलाज किया जाना बहुत जरूरी है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट की गैस्ट्रिक ग्रंथियों के अत्याधिक एसिड स्रावित करने के चलते गैस व अन्य समस्याएं बनने लगती है. डॉक्टर से इलाज के अलावा आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी इससे राहत पा सकते हैं. हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जो पेट में गैस को खत्म कर सकती है.
अजवाइन और काला नमक
अगर आपको गलत खानपान की वजह से सीने में जलन या फिर पेट में गैस की समस्या हो रही है, तो इसे हल्के में न लें. कभी-कभी ये गैस सिर में दर्द का कारण भी बन जाती है. ऐसे में अजवाइन और काले नमक का सेवन किया जा सकता है. ये दोनों ही चीजें किचन में आसानी से मिल जाएगी और इनका पानी बनाना भी बहुत आसान है. गैस पर एक गिलास पानी चढ़ाएं और इसमें दो चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर उबाल दें. अब इस गर्म पानी को गुनगुना हो जाने पर सिप-सिप कर पिएं.
दही
इसमें मौजूद गुण पेट में गैस ही नहीं दूसरी कई समस्याओं से हमें दूर रख सकता है. डॉक्टर भी पेट को हेल्दी रखने के लिए दही का सेवन करने की सलाह देते हैं. आप अक्सर पेट में गैस की प्रॉब्लम को फेस करते हैं तो आपको दही जरूर खाना चाहिए. आप दही को दो तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. एक तो आप इसकी छाछ बनाकर रोजाना दोपहर में पी सकते हैं या फिर दही में काला नमक डालकर खाया जा सकता है.
जीरा
पेट में गैस को खत्म करने में जीरा भी बहुत कारगर माना जाता है. इतना ही नहीं ये पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार होता है. पेट में गैस की समस्या बनी रहती है, तो रोजाना आधे चम्मच जीरे का सेवन करें. खाने के बाद, भुने हुए जीरे को हल्का क्रश करके एक गिलास पानी में घोलें, या एक कप उबलते पानी में एक चम्मच जीरा डालकर पी सकते हैं.
दालचीनी
ये मसाला एक प्राकृतिक एंटासिड के रूप में काम करता है. ये पाचन में सुधार करके आपके पेट को शांत करने में मदद कर सकता है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए दालचीनी की चाय का सेवन करें. दालचीनी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले गुणों का पोषक तत्व पावरहाउस है.
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…






















You must be logged in to post a comment Login