देश - दुनिया
खुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…

नई दिल्ली. मोदी सरकार 9 दिनों के बाद किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी कर सकती है. अप्रैल के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में 2000 रुपये आ सकते हैं. अभी तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त आ चुकी है.सरकार ने बीते साल पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव किया था. इसके तहत 11वीं किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC पूरी करनी होगी. ये काम किसानों को 31 मार्च 2022 से पहले पूरा करना होगा. इसे आप मोबाइल से भी कर सकते हैं. इसके बिना आपकी किस्त अटक जाएगी.सरकार देती है 6000 रुपये मोदी सरकार देश के किसानों के खाते में सीधे 6000 रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. ये पैसे सरकार किसानों को तीन किस्तों में जारी करती है. हर एक किस्त में किसानों को 2000 रुपये दिए जाते हैं.
ऐसे कर सकते हैं e-KYC
-इसके लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
-यहां आपको फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले e-KYC का लिंक दिखेगा.
-इस पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा.
-आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें.
-इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.
-इसके बाद OTP डालें. इसके बाद आपका e-KYC पूरा हो जाएगा.
-अगर e-KYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.ऐसे चेक करें स्टेटस
-पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
-यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा.
-यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें. नया पेज खुल जाएगा.
-नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें. इन तीन नंबरों के जरिये आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं.
-आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें.
-यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी.
-अगर आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है.

देश - दुनिया
बड़ी खबर: अब फोन पर नही सुनाई देगी covid-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून, जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर….

अब नहीं सुनाई देगी कोविड-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी जानकारी हालात सामान्य होने की वजह से लिया गया फैसला
नई दिल्ली: कोरोना काल में जब भी लोग किसी को कॉल करते थे तो कोविड-19 की गाइडलाइंस से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देती थी। कई बार सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि अब कॉल करने पर कोविड 19 से जुड़ी कॉलर ट्यून नहीं आएगी।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितनी तारीख से कोविड 19 की गाइडलाइंस वाली कॉलर ट्यून बंद होगी, लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। देश में कोरोना की वजह से जो हालात बिगड़े थे, वह अब सामान्य हो चले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीते 2 सालों में इस कॉलर ट्यून ने जनता को काफी जागरुक किया है और अब हालात सामान्य होने पर इसकी जरूरत नहीं है।
बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 1567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,20,723 हैं और सक्रिय मामले 15,859 हैं। इस दौरान कुल रिकवरी केस 4,24,83,829 हैं और कुल 5,21,035 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज है और अब तक 1,83,26,35,673 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
वहीं इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 1421 नए मामले सामने आए थे और 149 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,32,389 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं कुल टेस्टिंग 78,73,55,354 हुई हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है।
देश - दुनिया
बड़ी खबर: 6वीं बार फिर से बढ़ा पट्रोल और डीजल के दाम, पढ़े पूरी खबर…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 90.77 रुपए पहुंचा
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 30 और 35 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए पहुंच गया है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) पहुंची है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 मार्च से अब तक बढ़ोतरी जारी है। इस बीच केवल 24 मार्च को कीमतें नहीं बढ़ीं।
इससे पहले 27 मार्च को ईंधन की कीमतों में 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई थी और 26 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। 22 मार्च को भी कीमतों में 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे और 25 मार्च को 80 पैसे बढ़े।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। अनुराग ने ये बयान दुबई में दिया है।
देश - दुनिया
Btech की छात्रा ने नौकरी न मिल पाने से परेशान होकर.. की आत्महत्या…

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद
उत्तर प्रदेश: नोएडा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक छात्रा ने सेक्टर 56 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 62 में रहने वाली एक लड़की बी-टेक अंतिम वर्ष पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज प्लेसमेंट में कई बार शामिल होने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 58 थाने के तहत आने वाले घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने परिजनों से क्षमा मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है- ‘वह प्लेसमेंट नहीं होने के कारण परेशान है, और इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।’ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी खथित रूप से यह मामला सुसाइड है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…
-
4 days agoखुशखबरी: राशन कार्ड धारको के लिए अच्छी खबर अब सस्ते में मिलेगा अनाज…






























You must be logged in to post a comment Login