Breaking
वैज्ञानिक ने दी चेतावनी,कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है ये बड़ा खतरा…

Heatwave Warning: भारत समेत दक्षिण एशिया में समय से पहले ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। भारत और पाकिस्तान में अप्रैल के महीने में ही पारा 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब इस भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक स्कॉट डंकन ने डराने वाली चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक थ्रेड में कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी बढ़ रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अप्रैल के महीने में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने संभावना जताई है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि पाकिस्तान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि यह गर्मी बहुत पहले ही पड़ने लगी थी। मार्च के शुरुआत से ही। आइए जानते हैं आखिर इतनी गर्मी पड़ने की वजह क्या है?
स्कॉट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्च 2022 का एक ग्राफिक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इसमें आप देख सकते हैं कि दुनिया के इस इलाके में मार्च में कितनी खतरनाक गर्मी पड़ रही है।
इतना बढ़ गया तापना
स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 19 वीं शताब्दी के बाद भारत और पाकिस्तान का तापमान बदला है। उन्होंने यह Berkeley Earth के डेटा के हवाले से बताया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे हमारे ग्रह का तापमना बढ़ता है हीटवेव और शक्तिशाली हो जाती है। गर्मी के खतरनाक स्तर को साल के ज्यादातर समय में देखा जा सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में कहा था कि साल 2021 का जो तापमान रिकार्ड किया गया था वह धरती के सात सबसे गर्म सालों में से एक था।
हर साल औसत वैश्विक तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। साल 2020 में महामारी के दौरान वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में गिरावट देखी गई थी, लेकिन उसके बाद इसमें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हुई है।
ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबी दूरी तय करनी होगी। ग्रह के तापमान में कमी लाने के लिए तेजी से डीकार्बोनाइजेशन की जरूरत है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है, क्योंकि अभी ज्यादा देर नहीं हुई है।

Breaking
Breaking News : आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे सहित , 55 पशुओं की मौत

जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे सहित 55 पशुओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर मौजूद है।जानकारी के अनुसार घटना पांडुका थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव की है। कुछ देर पहले हुई बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरी और इसी दौरान सरगी नाला के करीब पेड़ के नीचे खड़ा 22 साल का युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जिसके चलते युवक की मौत हो गई।
साथ ही वहाँ मौजूद चार दर्जन से अधिक बकरा बकरियाँ भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी भी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।
बता दें मौसम विभाग द्वारा लगातार आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली से बचने लोगों को अपील भी की है। भारी बारिश या तूफान होने के दौरान पेड़ के नीचे नही खड़े होने की हिदायत मौसम विभाग द्वारा दी गयी है।
Breaking
Cancelled Train List : भारतीय रेलवे के 700 से अधिक ट्रेनें कैंसिल,यहाँ करें लिस्ट चेक

Cancelled Train List On 19 June 2022 : भारत सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। योजना को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में रेलवे की संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया गया। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के तौर पर 700 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के चलते बिहार में प्रदर्शकारियों ने रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी थी। तो वही कुछ रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ की गई थी। इसके अलावा कई राज्यों में पटरियों को उखाड़ दिया गया था। इसी के चलते भारीतय रेलवे ने करीब 700 ट्रोनों को रद्द करने का फैसला किया है।
यहां से ले ट्रेनों की जानकारी
घर से निकलने से पहले कैंसिल की गई ट्रेनों को आप भारतीय रेलवे की वेबसाईट Enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते है। आप चाहे तो टोल फ्री नंबर 139 पर भी ट्रेनों की जानकारी ले सकते है।
फिर थमे रेल के पहिए
भारतीय रेलवे के पहिए एक बार फिर थमने वाले है। बिहार रेलवे ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन के चलते यह बड़ा फैसला लिया है। रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के चलते यात्री सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। जिसके चलते दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है।
Breaking
Breaking News : सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में आक्रोश, युवायों उतरे सड़कों पर..

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। बिहार से हरियाणा तक आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। कहीं गाड़ियों में आग लगा दी गई तो कहीं ट्रेन की पटरियां उखाड़ दी गईं। ऐसे में सरकार युवाओं को स्कीम के फायदे समझाने की कोशिश कर रही है।
वहीं विपक्ष का कहना है कि इस योजना के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा और इससे सेना की गरिमा भी कम होगी।युवाओं को समझाने के लिए अब सरकार ने अनौपचारिक रूप से एक फैक्ट शीट जारी की है।
इसका टाइटल है, ‘ अग्निपथ, मिथक बनाम तथ्य।’ इस शीट के जरिए सरकार ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। योजना को लेकर जो सवाल उठाए जा र हे हैं उनके जवाब इसमें दिए गए हैं।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर4 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर























You must be logged in to post a comment Login