Connect with us

व्यापर

डीजीसीए ने व‍िस्‍तारा एयरलाइन पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना,पढ़िए पूरी ख़बर…

Published

on

DGCA Fines : एयरलाइन रेग्‍युलेटर डीजीसीए ने व‍िस्‍तारा एयरलाइन पर न‍ियमों की अनदेखी को लेकर बड़ा जुर्माना लगाया है. डीजीसीए अध‍िकारी की तरफ से कहा गया क‍ि न‍ियमों के उल्लंघन से विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था.एव‍िएशन रेग्‍युलेटर डीजीसीए ने व‍िस्‍तारा एयरलाइन के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की है. डीजीसीए ने एयरलाइन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. व‍िस्‍तारा के ख‍िलाफ यह कार्रवाई इंदौर एयरपोर्ट पर पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं किए गए पायलट को प्‍लेन लैंड कराने की परम‍िशन देने के लिए की गई है.

न‍ियमों का एक बड़ा उल्लंघन
अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि इस उड़ान के पहले अधिकारी के रूप में तैनात पायलट ने एक सिम्युलेटर में अपेक्षित प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना विमान को इंदौर हवाईअड्डे पर उतारा था. अधिकारी ने कहा, ‘यह न‍ियमों का एक बड़ा उल्लंघन था, जिससे विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था.’

10 लाख का जुर्माना
नागर विमानन महिनिदेशालय ने इस मामले में विस्तारा एयरलाइन को दोषी मानते हुए उस पर 10 लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. हालांकि, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है क‍ि इस विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और यह घटना कब घटी थी. किसी उड़ान के पहले अधिकारी के रूप में तैनात पायलट को पहले एक सिम्युलेटर में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.

उसके बाद ही वह यात्रियों के साथ विमान को उतारने के ल‍िए परफेक्‍ट माना जाता है. इसके अलावा विमान के कैप्टन को भी सिम्युलेटर में ट्रेन‍िंग लेनी जरूरी होती है. अधिकारियों ने कहा कि कप्तान के अलावा विस्तारा की इंदौर उड़ान के प्रथम अधिकारी ने भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण नहीं लिया था. इसके बावजूद एयरलाइन ने प्रथम अधिकारी को हवाईअड्डे पर विमान उतारने की अनुमति दी थी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

पोस्ट ऑफिस का ये स्कीम,मार्केट मे मचाएगा खलबली,जानें कैसे…

Published

on

हर कोई अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा जमा करना चाहता है लेकिन जानकारी के अभाव और फालतू के खर्चों के कारण ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं। अगर आप भी अपने खर्च में थोड़ी कटौती करके बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।इसमें रिस्क फैक्टर भी कम है और रिटर्न भी बढ़िया मिलता है। ऐस पोस्ट ऑफिस RD में करें निवेश पोस्ट ऑफिस आरडी (RD) डिपॉजिट अकाउंट बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्तों जमा करने की एक सरकार की गारंटी योजना है।

इसके तरह आप महज 100 रुपये के छोटे से रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम लिमिट नहीं है, आप जितना चाहें इसमें पैसा जमा कर सकते हैं।हर तिमाही पर खाते में जुड़ता है ब्याज इस योजना के तहत कम से कम पांच साल के लिए खाता खोला जाता है। हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं।

इसमें जमा पैसों पर ब्याज कैलकुलेश हर तिमाही पर होता है और इसे हर तिमाही के अंत में खाता धारक की जमा राशि में जोड़ दिया जाता है। RD पर इतना मिलता है ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। भारत सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।

10 हजार हर महीने डालने पर मिलेंगे 16 लाख अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 फीसदी की ब्याज दर से 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलता है।

Continue Reading

व्यापर

सोने-चाँदी की कीमत में एक बार फिर आई गिरावट,जानें 10 सोने के दाम…

Published

on

Gold Price Today: अगर आप सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी और अच्छी खबर है। देश में सोने के भाव में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। शादियों का सीजन होने के कारण सर्राफा बाजार में सोने की मांग बहुत तेजी से बनी हुई है। दाम गिरने के कारण ग्राहकों में भारी सोने की खरीद को लेकर काफी उत्सुकता भी देखने को मिल रही है।इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी पीली धातुओं की कीमत में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

आज सोना 262 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 924 रुपये प्रति किलो की नरमी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद सोना एकबार फिर 51000 और चांदी 62000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रही है। इसके साथ ही सोना अब अपने ऑल टाइम हाई से करीब 5300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 262 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50850 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला।

जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 343 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51112 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।वहीं आज चांदी 924 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 61668 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 196 रुपये सस्ता होकर 62592 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ऑलटाइम हाई से सोना 5300 और चांदी 18300 रुपये मिल रहा है सस्ता

इसके बावजूद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5350 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18312 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 50850 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 50646 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46579 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38138 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29747 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

Continue Reading

व्यापर

सुकन्या समृद्धि योजना में हुई ये 5 बदलाव,निवेश से पहले जानें बदलाव

Published

on

Sukanya Samriddhi Yojana : नए नियमों में तहत खाते में गलत ब्‍याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा खाते का सालाना ब्‍याज हर वित्‍त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा. पहले न‍ियम था क‍ि बेटी 10 साल में ही खाते को ऑपरेट कर सकती थी.अगर आप भी बेटी के पिता हैं और चाहतें हैं कि आपकी लाडली का भविष्य आर्थिक रूप से सम्पन्न हो।
उसे कभी पैसों की को दिक्कत न आए तो आप भी सरकार की इस शानदार निवेश शुरू कर सकते हैं. इस खास स्कीम में निवेश किया तो आपकी बेटी 21 साल में ही लखपति बन जाएगी।
इस स्कीम में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रोजाना 416 रुपये इस खास योजना के लिए बचाना है. ये 416 रुपये रोजाना की बचत आगे चलकर आपकी बिटिया के लिए 65 लाख रुपये की मोटी रकम बन जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi Yojana एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती. इस योजना में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. नए नियमों में तहत खाते में गलत ब्‍याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा खाते का सालाना ब्‍याज हर वित्‍त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा. पहले न‍ियम था क‍ि बेटी 10 साल में ही खाते को ऑपरेट कर सकती थी. लेकिन नए नियमों के तहत 18 साल की उम्र से पहले बेटी को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी. उससे पहले अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करते रहेंगे.

नहीं बदलेगी ब्‍याज दर

खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है. इस राश‍ि के जमा नहीं होने पर अकाउंट को ड‍िफॉल्‍ट मान ल‍िया जाता है. लेकिन नए न‍ियमों के तहत अगर खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता है तो मैच्‍योर होने तक खाते में जमा राश‍ि पर लागू दर से ब्‍याज मिलता रहेगा. पहले डिफॉल्‍ट खातों पर पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट के लिए लागू दर से ब्‍याज मिलता था.

खोल सकेंगे खाता

पहले इस योजना में दो बेट‍ियों के खाते पर ही 80सी के तहत टैक्‍स छूट का लाभ म‍िलता था. तीसरी बेटी पर यह फायदा नहीं म‍िलता था. नए न‍ियम के तहत एक बेटी के बाद यद‍ि दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है.

बंद कर सकते हैं अकाउंट

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते को पहले दो परिस्थियों में बंद किया जा सकता था. पहला बेटी की मौत हो जाए तो और दूसरा यद‍ि बेटी के रहने का पता बदल जाए तब. लेकिन नए बदलाव के बाद खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल कर लिया गया है. अभिभावक की मौत होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद क‍िया जा सकता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़16 hours ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़4 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़7 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब7 days ago

    यहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…