देश - दुनिया
मर्द के पेट में पल रहा था 10 किलो का ‘बच्चा’, 4 घंटे की सर्जरी में निकला मांस का लोथड़ा!

आज के समय में लोगों की जीवनशैली में काफी बदलाव आ गया है. इस कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में लेने लगी हैं. लोगों को अहसास भी नहीं हो पाता कि कब वो ऐसी बीमारियों के शिकार बन जाते हैं. भारत के कोलकता में रहने वाले अर्नब के पेट में कई महीनों से दर्द हो रहा था. जब उसने डॉक्टर से कंसल्ट किया तो पता चला कि उसके पेट में करीब 10 किलो का ट्यूमर मौजूद था. ये ट्यूमर सिर्फ 2 महीने में ही इतना बड़ा हो गया था. जब भी अर्नब बाहर निकलता तो लोग उसे प्रेग्नेंट कहते थे. लेकिन उसके फूले पेट की वजह असल में ट्यूमर था.
सर्जरी के बाद खुद अर्नब ने अपने हाल के बारे में लोगों को बताया. उसने कहा कि बीते दो महीने से उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था. उसने पहले भी डॉक्टर्स को कंसल्ट किया था लेकिन उन्हें इसकी वजह पता नहीं चल पाई. दो महीने में ये ट्यूमर चौगुना बढ़ गया और करीब 10 किलो का हो गया. तब जाकर दुबारा अरब ने डॉक्टर्स से मिलने का फैसला किया. अभी ये ट्यूमर पकड़ में आ गया. विक्टोरिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर्स से कंसल्ट करने के बाद उसे लायंस हॉस्पिटल में रेफर किया गया जहां डॉ माखन लाल साहा और उनकी बेटी डॉ प्रियंका ने उसका केस हैंडल किया.
4 घंटे की सर्जरी के बाद शख्स के पेट से मांस का लोथड़ा बाहर निकाला गया
हॉस्पिटल में सर्जरी की तैयारी की गई. करीब चार घंटे चली सर्जरी में डॉ प्रियंका ने उसके पेट से लगभग 10 किलो का ट्यूमर निकाला. अर्नब की सर्जरी 2 अक्टूबर को हुई. डॉ माखन ने बताया कि ये सर्जरी काफ़ी क्रिटिकल थी. पहली बार में ट्यूमर डिटेक्ट नहीं हुआ था. कई टेस्ट के बाद इसका पता चल पाया. सर्जरी में अर्नब की जान जाने का भी खतरा था क्यूंकि ट्यूमर काफी बड़ा हो गया था. लेकिन दोनों सर्जन ने मिलकर उनका कैंसरस ट्यूमर निकाल दिया.
मेडिकल टीम ने बताया कि सर्जरी के बावजूद अभी अर्नब का कैंसर ट्रीटमेंट चलता रहेगा. अर्नब की हालत स्थिर है और उसे हर दो से तीन दिन में लिक्विड डायट दी जा रही है. अब अर्नब का कीमो किया जाएगा और कैंसर के बाकी ट्रीटमेंट चलेंगे. अर्नब को सार्कोमा हो गया है जिसमें कैंसर मांस, हड्डियों, नसों, जोड़ों और ब्लड वेसेल्स में हो जाता है.


देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर मां-बाप सहित 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद, सामने आई ये वजह

कर्नाटक के दावनगरे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। एक लड़की का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। बहरहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। उनके अन्य भाई बहनों के अपेक्षा माता-पिता उनसे कम प्यार करते थे। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलतियों पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्होनें बताया कि पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इन सब बातों को लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी, लिहाजा उन्होने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया।
फारेसिक रिपोर्ट आने के बाद कबूली गुनाह
पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन की मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जहर से मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने दोबारा से लड़की से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश - दुनिया
बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया । बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था । सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं ने कहा, ‘‘ मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग















You must be logged in to post a comment Login