सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की पहचान अब आईडी नंबर और टैग से होगी

सड़क पर घूमते बेसहारा मवेशी रायपुर नगर निगम के लिए बड़ी मुसीबत बन चुके हैं. जब इनसे पशुपालकों को कोई फायदा नहीं मिलता, तब वे इन्हें ऐसे ही बेसहारा छोड़ देते हैं. इसके बाद ये मवेशी सड़कों पर ही डेरा जमा लेते हैं. इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस परेशानी को दूर करने नगर निगम ने एक नया प्लान तैयार किया है. अब इन मवेशियों के कान में पहचान के लिए आईडी नंबर लगाया जाएगा. राजधानी रायपुर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को भी अब यूनिक आईडी नंबर मिलने वाली है.
टैग से आसान होगी मवेशियों की पहचान
नगर निगम प्रशासन ने ऐसे मवेशियों पर नजर रखने के लिए उनके कान में टैग लगाने का फैसला लिया है, जिसमें मवेशियों का आईडी नंबर होगा. इसमें मालिक का नाम और पता भी दर्ज रहेगा. टैग के बिल्ले में मवेशी के साथ ही उसके मालिक की भी जानकारी रहेगी. ऐसे में निगम प्रशासन मवेशियों के मालिकों के खिलाफ आसानी से कार्रवाई कर सकेंगे. निगम प्रशासन ने पशु पालकों की मौजूदगी में फैसला लिया है कि अगर सड़कों पर मवेशी घूमते पाए गए तो 500 रुपए फाइन वसूली जाएगी. इस मसले पर महापौर प्रमोद दुबे का कहना है कि मवेशी मालिकों को समझाया गया है और उनसे सुझाव भी लिया गया है. मवेशियों की जीयो टैगिंग की जाएगी, इससे उनकी पहचान आसान होगी.
पशुपालकों की नाराजगी
नगर निगम ने आवारा मवेशियों को लेकर अभियान छेड़ रखा है, जिसमें रोजाना उनकी धरपकड़ की जा रही है. सच्चाई यह भी है कि अगर पशु पालकों को महंगे दामों में चारा मिलेगा तो उनके लिए भी मवेशियों को पालना मुश्किल होगा. निगम महापौर और अधिकारियों से हुई बातचीत में जुर्माने को लेकर पशुपालकों ने नाराज़गी जाहिर की है. मवेशी मालिकों का कहना है कि पशुओं का चारा और भूसा महंगा हो गया है. शहर में मवेशियों को खिलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं मिल रहा है. इसलिए भूसे पर सब्सिडी दिलाने की मांग पशु पालक कर रहे है और निगम के रवैये को लेकर भी गहरी नाराज़गी जाहिर की है.


जॉब
CGPSC में चपरासी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन अंतिम तिथि 2 जुलाई, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

CGPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.
एजुकेशन
भारतीय वायु सेना की लिखित परीक्षा होगी कब जाने….
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ स्कीम के तहत वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती कराए जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स को फार्म भरने का मौका दिया जाएगा।
भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ स्कीम के जरिए वायु सैनिकों की भर्ती को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को अग्निवीर की ट्रेनिंग कराई जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आईएएफ द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं। वहीं अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा सरकारी नौकरियों की बेहतर तैयारी के लिए चलाई जार ही करेंट अफेयर्स कोर्स की निशुल्क क्लासेस को दिए गए लिंक FREE Current Affairs – Download Now की मदद से तुरंत ज्वॉइन कर सकते हैं।
क्या है लिखित परीक्षा व पीईटी से जुड़ी जानकारी
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द ही आवेदन करने का मौका मिलने वाला है। इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष कैंडिडेट्स हीदावेदारी कर सकेंगे जिनकी न्यूनतम लंबाई 152.5 सेमी होनी चाहिए। इसके अवाला अभ्यर्थियों के सीने का फुलाव कम से कम पांच सेमी होना अनिवार्य होगा। एयरफोर्स में अग्निवीर बननेके लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाईन एग्जाम देना पड़ेगा। इस लिखित परीक्षा में एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी। परीक्षा संबधी ज्यादा जानकारी के लिएउम्मीदवार वायु सेना द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
























You must be logged in to post a comment Login