क्राइम न्यूज़
लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हुई…

पांच दिन में पाकिस्तान के दो बड़े शहर लाहौर और कराची में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में तो आज ही आग लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर फार्मेसी गोदाम में आग की वजह से लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हो गईं। अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अस्पताल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम के 40 से ज्यादा मेंबर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर रेस्क्यू के लिए शहर से अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया गया है।
बुधवार को कराची में आग से एक की जान गई थी
इससे पहले बुधवार को कराची में जेल चौरंगी के पास एक डिपार्टमेंटल स्टोर के बेसमेंट में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य बेहोश हो गए। तब फिरोजाबाद के SHO अरशद जंजुआ ने बताया था कि मृतक स्टोर का कर्मचारी था।
यह आग इतनी भयानक थी कि फायर टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फायर कर्मी भी बेहोश हो गया था। जंजुआ ने बताया कि पहले पहल तो आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन शाम होते होते आग एक बार फिर भड़क गई थी।
खत्म होने की कगार पर है पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व
फिलहाल पाकिस्तानी सरकार को एक साथ कई मोर्चों पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। देश का फॉरेन रिजर्व लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। 27 मई को देश फॉरेन रिजर्व में महज 9.72 अरब डॉलर ही रह गए। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, यानी IMF ने अब तक कर्ज की तीसरी किश्त को हरी झंडी नहीं दी है।
दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इमरान अपने समर्थकों के साथ लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं। वो कुछ वक्त पहले ही शाहबाज सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम देकर इस्लामाबाद से लौटे हैं। इमरान चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान करे।

क्राइम न्यूज़
13 वर्षीय नाबालिग से पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म…
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा।
नाबालिग किशोरी से पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो तैयार कर लिए और कई दिन ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देता था।
रविवार को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर जेवर कस्बे निवासी अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
क्राइम न्यूज़
Crime News : शाहजहांपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका

यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की तफ्तीश में जुट गई है।घटना थाना कांट क्षेत्र के नबीपुर गांव के पास की है।
जहां देर रात ओमवती नाम की एक महिला की गला रेतकर हत्या की गई है ।बताया जा रहा है कि सास बहू गांव के पास एक आम के बाग में बनी झोपड़ी में रहकर रखवाली कर रही थी। सास के ना होने पर अज्ञात लोगों ने महिला ओमवती की झोपड़ी के अन्दर बेहरमी से गला काटकर हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की जीत के बाद हत्या की गई है।
वहीं सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने डॉग स्कॉट की मदद से मौके पर जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला की हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता लगाने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्राइम न्यूज़
CRIME NEWS: घर पर युवती को अकेली पाकर मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म…

जयपुर में मकान मालिक के बेटे के विवाहिता से रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सांगानेर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसीपी (सांगानेर) रामनिवास बिश्नोई कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर सांगानेर निवासी 25 साल की विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है। वह अपने पति के साथ यहां किराए पर रहती है। शुक्रवार शाम को वह अपने कमरे में अकेली थी। उसका पति जॉब पर गए हुए थे। आरोप है कि शाम करीब 7 बजे मकान मालिक का बेटा उसके कमरे के बाहर से निकला। उसको कमरे में अकेला पाकर अंदर घुस गया।
मकान मालिक के बेटे उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध कर धक्का देने पर जबरदस्ती उसको पकड़ लिया और रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसको गाली-गलौज की। जाते समय इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के घर आने पर पीड़िता ने मकान मालिक के बेटे की हरकत के बारे में बताया। गुस्साएं दंपती ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoजूनियर इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoखान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,ये रही आवेदन की तिथि…मिलेगा 1 लाख 42000 तक सैलरी
-
जॉब7 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
छत्तीसगढ़7 days agotoday weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…
-
जॉब7 days agoअप्रेंटिस के 3612 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीद्वार जल्द करें आवेदन
-
जॉब6 days ago10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login