सड़कों पर अंधाधुंध स्पीड से बाइक चलाने वाले लोगों को अमेरिकी राडार 1 किलोमीटर के दायरे में ढूंढ लेगा

शहर की सड़कों पर अंधाधुंध स्पीड से बाइक चलाकर लोगों को परेशान करने वालों को अमेरिकी राडार 1 किलोमीटर के दायरे में ढूंढ लेगा। राडार की मदद से पुलिस को ये भी पता चल जाएगा कि वाहन किस रोड पर कितनी स्पीड से आ रहा है। पुलिस उसी समय घेरेबंदी कर बाइकर्स को उसी समय पकड़ लेगी। राडार की स्क्रीन में गाड़ी का नंबर और वाहन मालिक का नाम भी डिस्प्ले होगा। वाहन चालक अगर बचकर निकल भी गए तो पुलिस घर तक पहुंच जाएगी। अमेरिकी स्पीड राडार शहर में तेज रफ्तार वाहन चलाकर लोगों का जीवन खतरे में डालने वालों काे पकड़ने में मददगार होगा।
पुलिस को दो स्पीड राडार मशीन मिली है। मशीन में बेहद हाईटेक कैमरा और लेजर सिस्टम लगा हुआ है। इसी की मदद से राडार करीब एक किलोमीटर के दायरे में हाई स्पीड वाहनों का पता लगाता है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ फाेटो भी खींचने का विकल्प है। जीपीएस भी लगा हुआ है, जो गाड़ियों का लोकेशन भी बताता है। मशीन से ऑटोमेटिक प्रिंट निकलता है।
उसमें गाड़ी की रफ्तार, लोकेशन, नंबर, मालिक का नाम, तारीख और समय तक लिखा होता है। पुलिस मुख्यालय से दो मशीनें मिलने के बाद इसे इंटरसेप्टर व्हीलर में लगाकर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। दस दिन पहले ट्रैफिक जवानों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग भी दे दी गई है। अफसरों का कहना है कि अगले हफ्ते से पुलिस हाई स्पीड राडार से तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई शुरू करेगी।
नाइट विजन कैमरा, हल्की रोशनी में भी बताएगा रफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पीड राडार मशीन में नाइट विजन कैमरा लगा हुआ है, जो रात में हल्की रोशनी में भी गाड़ी की रफ्तार बताती है। इसमें स्पीड निर्धारित कर दिया गया है। ये राडार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार वाले वाहनों पर ही फोकस करेगा। इससे कम रफ्तार वाले कोई भी वाहन राडार के सेंसर में ही नहीं आएंगे। उनकी कोई जानकारी मशीन की स्क्रीन पर डिस्प्ले नहीं होगी। अफसरों ने बताया कि स्पीड राडार मशीन बाइक से लेकर भारी वाहनों की भी रफ्तार की जांच करेगी।
इन इलाकों में हाई स्पीड बाइकर्स पैदा कर रहे हैं खतरा
तेलीबांधा तालाब के सामने वाली रोड के अलावा, शंकर नगर रोड, जल विहार कॉलोनी की सड़क, बैरनबाजार से गुजरने वाली रोड, गौरवपथ में नगर घड़ी चौक से एसआरपी चौक, जीई रोड, केनाल रोड में ऑक्सीजोन के पीछे से शांतिनगर चौक के बीच, समता कॉलोनी और मरीन ड्राइव से कटोरा तालाब के सामने वाली रोड और वहीं से आगे ओवर ब्रिज होते हुए लालपुर तक जाने वाली सड़क पर हाई स्पीड बाइकर्स अपने साथ साथ दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। अफसरों के अनुसार इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में हाईस्पीड बाइकर्स का लोगों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कुछ खास इलाके तय कर लिए हैं। पहले चरण में उन्हीं इलाके में इंरटसेप्टर वाहन तैनात कर हाई स्पीड वाहन चालकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
40 फीसदी हादसे हाईस्पीड के कारण
पुलिस के अनुसार शहर में 40 फीसदी हादसे हाईस्पीड गाड़ियों के कारण हो रहे हैं। लोग तेज रफ्तार वाहन चलाने के चक्कर में अपने गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। गाड़ियों की रफ्तार को काबू कर हादसों को कम किया जा सकता।
हाई स्पीड बाइकर्स पर सख्ती
हाईस्पीड बाइकर्स पर कार्रवाई के लिए सरकार से दो स्पीड राडार मिली है। उससे जल्द ही शहर के भीतर कार्रवाई शुरू की जाएगी। – सतीश ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक

जॉब
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 1411 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन चालान 30 जुलाई तक जमा होंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और उसका शुल्क जमा करने के लिए दो अगस्त को वेबसाइट खुलेगी। दोनों वैकेंसी की परीक्षा अक्टूबर में होगी।
पदों की संख्या
कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पद हैं जिनमें से 141 पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 08 जुलाई, 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 30 जुलाई, 2022
चालान से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
कंप्यूटर आधारित रिटन एग्जाम की तारीख : अक्टूबर, 2022
योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर
योग्यता : 12वीं पास। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।
आयु सीमा : आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग को अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)
योग्यता : साइंस व मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है।
आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों में सिलेक्शन के लिए रिटन एग्जाम पास करने के बाद दौड़ और फिजिकल टेस्ट की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं
मनोरंजन
bollywood update : रेसलर संग्राम सिंह और फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी आज लेंगे सात फेरे, होटल जेपी पैलेस में विवाह समारोह
रेसलर संग्राम सिंह और फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी आज ताजनगरी में शादी करने जा रहे हैं। होटल जेपी पैलेस में विवाह समारोह है। शनिवार दोपहर से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं। शाम को बरात चढ़ेगी। इससे पूर्व शुक्रवार को पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने शमसाबाद मार्ग स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की खूबसूरत यात्रा की नई शुरुआत है। छह जुलाई को हुई मेहंदी रस्म में परिवार और खास मित्रों ने हॉलीवुड, पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर धमाल मचाया था। पायल और संग्राम सिंह के अनुसार, उन्होंने ताजनगरी में शादी का निर्णय पहले ही ले लिया था। ताज के साए में जीवन का यह सुनहरा सफर दोनों के लिए यादगार रहेगा।
पायल रोहतगी ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा है, “हमारे जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत ! आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।
राजेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान पायल रोहतगी महरून रंग का लहंगा पहनी थीं तो संग्राम क्रीम कुर्ते में थे। पायल ने सोशल मीडिया पर मेहंदी रस्म की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
शादी में 50 अतिथियों के आने की बात कही जा रही है। होटल जेपी पैलेस के वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशन) हरी सुकुमार ने बताया कि होटल में 20 कमरे परिवार और खास मित्रों के लिए बुक कराए गए हैं।
होटल जेपी पैलेस में ही हल्दी और संगीत की रस्म होगी। संग्राम सिंह की बरात में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की झांकी होगी। आगरा का मशहूर सुधीर बैंड बरात में धुन बजाएगा।
क्राइम न्यूज़
शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल तक दुष्कर्म,आरोपी ने कराया गर्भपात

यूपी के कानपुर में एक सिपाही शादी का वादा कर लड़की के साथ 2 साल तक रेप करता रहा। इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया। बाद में शादी से मुकर गया। उसके खिलाफ कानपुर में केस दर्ज हाे गया है।कानपुर में एक सिपाही के काले कारनामों का खुलासा एक लड़की ने किया है। पिछले 2 साल से सिपाही शादी का झांसा देकर इस दलित लडकी के साथ रेप कर रहा था। यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का गर्भपात भी कराया।लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। लड़की ने अब पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कमिश्नर ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।कैंट निवासी युवती ने बताया कि वह सन 2020 में 16 साल की थी और एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उस दौरान जब वह स्कूल जाती थी तो कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकता था। कई बार युवती ने अनदेखा किया। युवती के अनुसार आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हो गई। तब खाने की वस्तु में एक गोली मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
आरोप है कि जनवरी 2022 में उसने पीड़िता से कहा कि वह सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा। अप्रैल 2022 में वह सिपाही बन गया मगर उसके बाद युवती को गालियां और धमकी देकर किनारे कर दिया।सिपाही द्वारा की गई घटना संज्ञान में है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto3 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto6 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन4 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब6 days agoसरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..






























You must be logged in to post a comment Login