परिजनों की डांट से नाराज नौवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

हिमाचल के जिला मंडी की बासा पंचायत के दाड़ी गांव में नौवीं के एक छात्र ने परिजनों की डांट से नाराज होकर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अंकित चौहान (13) पुत्र तेजिंद्र चौहान के रूप में हुई है।
एसपी गुरदेव चंद ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि अंकित को किसी बात पर डांट पड़ी थी। इससे नाराज होकर उसने रस्सी उठाई और समीप के शिल्ह जंगल की ओर निकल गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे अंकित ने जंगल में पेड़ से रस्सी बांधी और फंदा लगाकर जान दे दी।
शव लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पंचायत प्रधान कमला शर्मा को घटना की जानकारी दी गई। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।


Tech & Auto
सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ Greta का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

ग्रेटा इलेक्ट्रिक ने आज भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I को 41999 हजार रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर दिया है। स्कूटर को ऑप्शनल बैटरी और चार्जर की एक रेंज के साथ पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन ग्रीन, जेट ब्लैक, ग्लॉसी ग्रे, मैजेस्टिक मैजेंटा, ट्रू ब्लू और कैंडी व्हाइट के साथ बाजार में उतारा गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन राइडिंग मोड्स ईको, सिटी और टर्बो मोड में पेश किया गया है। यह इको मोड में इसकी रेंज एकबार फुल चार्ज करने पर 100km है, हालांकि सिटी और टर्बो मोड में, इसकी रेंज 80 किमी और 70 किमी तक की है।
फीचर्स
इस स्कूटर में डीआरएल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम, एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, फाइंड माई व्हीकल अलार्म, एक यूएसबी पोर्ट (2.0 यूएसबी) जैसे फीचर्स दिए गए है। स्कूटर को 3 साल की वारंटी के साथ पेश किया गया है।
बुकिंग
नए स्कूटर के लिए 2000 रुपये की टोकन राशि से बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग सीक्वेंस के अनुसार स्कूटर की डिलीवरी 45-75 दिनों के अंदर होगी।
ज्योतिष
आज का राशिफल: इन राशि के जातको का खुलने वाला है भाग्य, सेहत में भी आयेगा सुधार.. देखे क्या है अपनी राशि…

कर्क राशिफल
आज का दिन आप धर्म, ध्यान तथा देवदर्शन में व्यतीत करेंगे. किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होंगे. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा.
सिंह राशिफल
आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा. तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है. निषेधात्मक विचार आपको गलत मार्ग पर न ले जाए, इसका ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा. अनैतिक काम से बदनामी होने का योग है. इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार आपका सच्चा मार्गदर्शन करेंगे.
कन्या राशिफल
आपका आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी.
Tech & Auto
लॉन्च होने जा रही है Hyundai Venue की बेहतरीन कार, जाने क्या है इसके फीचर्स…

Facelift: हुंडई की छोटे साइज की मोस्ट पॉपुलर एसयूवी वेन्यू ने भारत में खूब धूम मचाई हुई है. कंपनी अब इसका अपडेट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हुंडई वेन्यू को (2022 Hyundai Venue Facelift) 16 जून को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वेन्यू फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ पेश किया जाएगा. इसमें आपको एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.
नई वेन्यू का फ्रंट लुक हुंडई टुसो से काफी मिलता-जुलता होगा. गाड़ी के फ्रंट में नई ग्रिल देखने को मिलेगी. नए डिजाइन के हेडलैंप के साथ फॉग लैंप और टर्न सिग्नल इंडिकेटर भी देखने को मिलेंगे.
स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स
नई हुंडई वेन्यू के डिजाइन की बात करें तो इसमें बदली हुई ग्रिल मिलेगी. इस कार में आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वन टच डाउन ड्राइवर साइड पावर विंडो जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई वेन्यू में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे. पिछले हिस्से में नए स्प्लिट एलईडी टेललैंप के साथ Ioniq5 जैसे एलिमेंट दिए जा सकते हैं. नई वेन्यू में एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स के साथ पेश की जा सकती है.
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..






























You must be logged in to post a comment Login