जॉब
BECIL Jobs: 8वीं पास के लिए भर्तियां, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी
Uttar Pradesh Sarkari Naukri: बेसिल ने करीब 1500 स्किल्ड और अनस्किल्ड मैनपावर के लिए भर्तियां निकाली हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यह सरकारी नौकरी दी जाएगी। देखें डीटेल…
BECIL Skilled/Unskilled Manpower Vacancy 2020: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने करीब 1500 स्किल्ड और अनस्किल्ड मैनपावर के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में MVVNL, PVVNL और PuVVNL में वैकेंसी के आधार पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नौकरी (Sarkari Naukri) दी जाएगी। कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी।
भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी बेसिल की वेबसाइट beciljobs.com पर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वैकेंसी डीटेल के साथ-साथ नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन लिंक्स आगे दिए जा रहे हैं।
किन पदों पर होंगी भर्तियां
अनस्किल्ड मैनपावर – इलेक्ट्रीशियन, एसएसओ, लाइनमैन, आईटीआई डिप्लोमा, टीजी 2 इलेक्ट्रिकल
स्किल्ड मैनपावर – सहायक लाइनमैन
आवेदन की जानकारी
इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का लिंक आगे दिया जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 05 अक्टूबर 2020
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 20 अक्टूबर 2020
आवेदन शुल्क – जेनरल व ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
क्या चाहिए योग्यता
इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा की मांग की गई है।
जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में दो साल का अनुभव होगा, उन्हें सीधी भर्ती दी जाएगी। जिनके पास अनुभव नहीं होगा, उन्हें कुछ समय ट्रेनिंग देने के बाद नियुक्ति मिलेगी।
कैसे होगा सेलेक्शन
पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रोजेक्ट समन्वयक के मोबाइल नंबर 9899955240 पर व्हॉट्सएप द्वारा अपने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज कर तुरंत संपर्क करें।
नए अभ्यर्थी आवेदन करने के बाद इंटरव्यू/दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उसी मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सएप कर अपना नाम, पोस्ट, मोबाइल नंबर तत्काल भेजें।
डायरेक्ट लिंक्स
BECIL Manpower Job Notification 2020 के लिए यहां क्लिक करें।

जॉब
SBI पदों पर भर्ती,आवेदन का अंतिम तिथि 7 जून…जल्द करें आवेदन
SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी), चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) और सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 18 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.bank.sbi/crpd-rs-2022-23-07/apply पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://sbi.co.in/documents/77530/25386736/17052022_Final के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 18 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07 जून 2022
रिक्ति विवरण
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – 503
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – 130
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (SO-AC) – 8
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
वेतन
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – रु.36,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-चैनल मैनेजर सुपरवाइजर (सीएमएस)।
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क।
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 60 वर्ष होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
मेरिट लिस्ट
जॉब
रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

Railway Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Railway में नौकरी हासिल कर सकते हैं. पश्चिम रेलवे ने विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस के पदों भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrc-wr.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.rrc-wr.com/rrwc/Files/173.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 मई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3612
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए.
जॉब
रोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

अगर आप ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। आप 3 लाख रुपए वार्षिक वेतन की नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र 31 मई को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक उनके द्वारा 31 मई दिन मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में आईटीएम एजुकेशन एकेडमी श्याम प्लाजा पंड्री रायपुर में रिलेशनशिप मैनेजर के 75 पदों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया जाएगा और चयन होने उन्हें जॉइनिंग के लिए ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर चयनित होंगे उन्हें 2-3 लाख रुपए वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को स्नातक होना जरूरी है। इसके लिए फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए उम्र
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सीमा 18-26 साल तय की गई है। 26 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

























You must be logged in to post a comment Login