देश - दुनिया
SBI में नौकरी का बड़ा मौका, नहीं देना होगा एग्जाम, ऑनलाइन करें अप्लाई

SBI में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर हैं। SBI ने स्पेशल कैडर ऑफिसर के तहत फायर इंजीनियर पदों लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2021 है।
इसके अतिरिक्त उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.bank.sbi/crpd-sco-fire-2020-21-32/apply पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लिंक https://sbi.co.in/webfiles/uploads/others/21122020_final%20english%20detailed%20ad%20FIRE.pdf के जरिए आप आधिकारिक
इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 16 पदों को भरा जाना है।
SBI Recruitment 2021 के लिए रिक्ति डिटेल
फायर इंजीनियर – 16 पद
इच्छुक उम्मीदवारों को नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (NFSC), नागपुर से बीई (फायर) या बी.टेक / बी.ई. (सुरक्षा और अग्नि इंजीनियरिंग) या बी.टेक / बी.ई. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) या बी.एससी (फायर) होना चाहिए या UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / एआईसीटीई से अनुमोदित संस्थान या यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से अग्नि सुरक्षा में समकक्ष चार वर्षीय डिग्री या इंस्टीट्यूट ऑफ फायर इंजीनियर्स (भारत / यूके) से स्नातक या नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), नागपुर से डिविजनल ऑफिसर कोर्स पूरा किया हुआ होना चाहिए।
आवेदन शुल्क-
फायर इंजीनियर पदों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750/- रु. का भुगतान करना होगा.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 23700 – 980/7 – 30560 – 1145/2 – 32850 – 1310/7 – 42020 दिया जाएगा।
SBI Recruitment 2021 के लिए चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन योग्यता और इंटरव्यु पर आधारित होगा।


देश - दुनिया
गर्भवती महिला पर हमला, बच्चा पैदा होते ही, पति की ही हुई मौत..

अमेरिका के बाल्टीमोर की एक 7 महीने की गर्भवती मां ने गोली खा कर भी अपने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म के बाद महिला की मौत हो गई। महिला के पेट में गोली लगी थी, लेकिन उसने अपनी अंतिम सांस तक बच्चे को जिंदगी देने के लिए जंग लड़ी।
बहुत बेसब्री से था बच्चे का इंतजार
इस हमले में बच्चे की मां 38 वर्षीय एंजेल मॉर्गन हीथर और पिता यामेल मोंटेग दोनों की मौत हो गई। एंजेल मॉगर्न हीथर और यामेल मोंटेग गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे. दोनों को बेसब्री से अपने इस आने वाले बच्चे का इंतजार था
सड़क पर मारी गई गोली
डेलीमेल की खबर के अनुसार, गुरुवार रात की हुई हिंसा में शहर बाल्टीमोर में जब ये कपल सड़क किनारे खड़े थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने कार से आकर गोलियां चला दी। दोनों पीड़ितों को जॉन्स हॉपकिन्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पुरुष की तुरंत मौत हो गई और महिला ने 7 महीने के गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी इमरजेंसी में हुई है, गोली लगने से वह बच्चा भी घायल है।
कई बार हो चुकी है गोलीबारी
पुलिस प्रवक्ता चकिया फेनॉय के अनुसार, इस महीने अब तक 13 हत्याएं और 27 गैर-घातक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने 2022 में अब तक 125 हत्याओं की सूचना दी है, जबकि पिछले साल इसी समय 114 लोगों ने हत्या की थी। शहर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने कहा, ‘काफी ईमानदार और स्पष्ट रूप से कहूं तो मैं वास्तव में यह नहीं बता सकता कि मामला क्या था. हमारे शहर में गर्भवती महिलाओं पर गोली चलाने वाले लोग नहीं हो सकते।
लूटपाट के लिए की गई हत्या
परिवार के सदस्यों का कहना है कि हमले के दिन क्ले सुबह 5 बजे से ठीक पहले काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी किसी ने उसे गोली मार दी। क्ले के भाई ने बताया कि मेरी बहन का शव मार्शल हाई स्कूल के पास एक गली में मिला। क्ले ने अपने भाई को बताया कि कोई उसे लूटने की कोशिश कर रहा है। क्ले को छह गोलियां लगीं – जिसमें तीन उसके पेट में लगी थीं। क्ले पहली बार मां बनने के लिए काफी खुश थी। उसके पेट में तीन महीने का बच्चा पल रहा था। उसने अपने बच्चे का नाम माइल्स तक सोच लिया था। इस हमले में बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।
देश - दुनिया
महंगाई की मार जनता में हाहाकार: LPG सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुँचा, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए हुआ का इजाफा…

गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की अबढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।
इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है।
1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
देश - दुनिया
Weather Update: इन जिलो में गरज-चमक की साथ हो सकती है जमकर बारिश, मिल सकती है गर्मी से राहत…

दोपहर के बाद शहर में हल्के बादल भी छाए लेकिन राहत नहीं मिल पाई। शहर का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया, इसके कारण रात में भी लोगों को काफी गर्माहट महसूस हुई और लोग परेशान दिखाई दिए।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई सिस्टम नहीं है, लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, इसके कारण गर्मी बढ़ी है। जहां तक बादलों की स्थिति है, आमतौर पर जब तापमान अधिक हो जाता है, तो लोकल सिस्टम के कारण बादलों की स्थिति बनती है। इस समय तापमान अधिक है, बादल भी कम बन रहे हैं हालांकि गरज चमक की स्थिति बन रही है। एक दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवना है। इसके कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
आज इन शहरों में लू का अलर्ट
भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता


















You must be logged in to post a comment Login