BSF में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती,10वीं पास उम्मीदवार करें अप्लाई, मिलेंगी 69100 तक सैलरी

BSF Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Border Security Force में नौकरी हासिल कर सकते हैं.सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. इसके लिए सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है
जो भी उम्मीदवार इन पदोंपर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट 01 मार्च है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rectt.bsf.gov.in/ के जरिए भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं.साथ ही इस लिंक
https://rectt.bsf.gov.in/static/bsf/pdf/Constable%20(Tradesman)%20BSF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2788 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 15 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 मार्च 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 2788
योग्यता मानदंड
उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से ITI में 1 साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों कीआयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 21,700-69,100 रुपये दिए जाएंगे.

देश
इन मरीज के लिए उम्रभर निशुल्क दवा देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब…
किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज जीवन भर नि:शुल्क जरूरी और जीवन रक्षक दवा पाने का हकदार है या नही, इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने किडनी प्रत्यारोपण के बाद जरूरी दवा का खर्च उठा पाने में असमर्थ दो मरीजों की ओर से दाखिल याचिका पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है।
मरीजों ने प्रत्यारोपण के बाद प्रयोग होने वाली जरूरी दवा निशुल्क मुहैय्या कराने की मांग की है। जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने दिल्ली सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने नोटिस स्वीकार करते हुए कहा कि इस बारे में जवाबी हलफनामा दाखिल करेंगे।हाई कोर्ट ने सुरेंद्र कुमार और राज कुमार सिंह की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है।
साथ ही बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को तय की है।मरीजों की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि उनके एक मुवक्किल का 2016 में और दूसरे का 2017 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। इसके बाद करीब दो साल तक एम्स ने मरीजों को सभी जरूरी दवाई मुहैय्या कराई, लेकिन पिछले करीब एक साल से अधिक समय से यह बंद कर दिया है। अग्रवाल ने कहा कि दोनों मरीज अत्यंत गरीब होने के साथ जीवन बचाने के लिए जरूरी जीवन रक्षक दवा का खर्च उठाने में असमर्थ है।
याचिका में कहा गया है कि एम्स के डॉक्टर ने याचिकाकर्ता राज कुमार सिंह को सेलसेप्ट और सुरेंद्र कुमार को सेलसेप्ट के अलावा टेक्रोग्राफ दवा जीवनभर खाने का सुझाव दिया है। ऐसे में सरकार को निशुल्क दवाइयां मुहैय्या कराने का आदेश दिया जाए। अग्रवाल ने जीवन जीने के अधिकारों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की जीवन की रक्षा करे।
यह है मामला
कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार ने राज कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार के प्रत्यारोपण पर हुए खर्च का भुगतान किया। याचिकाकर्ता ने कहा है कि दवाइयों पर हर माह 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है और उनके मुवक्किल की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे इसका वहन करने में असमर्थ हैं।
छत्तीसगढ़
CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।
खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप
इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।
पंप को बंद कराया गया
घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जॉब
भारतीय डाक विभाग में निकली भर्ती,15 मार्च तक करें आवेदन…
इस पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम दसवीं पास होना जरूरी है।अधिक जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य देख लें।
वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। हांपर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं।
आयुसीमा
डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, जहां अधिकतम उम्र कीसीमा में अन्यपिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष वहीं, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
कितनी दी जाएगी सैलरीभारतीय डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर अंतिम रूप से सफल होने वाले कैंडिडेट्स को 19,000 से लेकर 63,200 रुपए प्रतिमाह का वेतन दिया जाता है। इसके अलावाकेन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों का भी लाभ समय-समय पर मिलता रहता है।
ऐसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।
सफलताद्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहलीबार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है।
आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंतकोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्सका भी लाभ उठा सकते हैं।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoस्टाफ कार ड्राइवर की निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 15 मार्च तक करें अप्लाई…



















You must be logged in to post a comment Login