देश - दुनिया
फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 18 अगस्त 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वह चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 16 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 629 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
रिक्त पदों की संख्या
फायरमैन – 600 पद
सहायक अग्निशमन अधिकारी – 29 पद
शैक्षणिक योग्यता
सहायक अग्निशमन अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं फायरमैन पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास फायरमैन ट्रेनिंग प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. दोनों ही पदों के लिए अभ्यर्थी को देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी में कार्य करने की जानकारी होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के जरिए किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
महत्वपू्र्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2021
परीक्षा की संभावित तिथि – दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – rsmssb.rajasthan.gov.in


देश - दुनिया
अजब गजब दुनिया, पति सजता था पत्नी तरह, बिंदी लगाता था, जाने क्यों..

इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा कि उसका पति औरतों की तरह सजता-संवरता है। लिपस्टिक-बिंदी लगाता है। रात को दूसरे कमरे में सोता है। इस मामले में कोर्ट ने पत्नी को प्रतिमाह 30 हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में अजीब शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका पति महिलाओं की तरह सजता-संवरता है। यह भी कहा कि पति युवकों के साथ रहता है। उनके ग्रुप के सभी लोग लड़कियों की तरह रहते हैं।
जिला कोर्ट में एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे और ईश्वर कुमार प्रजापति ने बताया कि लसूड़िया के महालक्ष्मी नगर निवासी 26 साल की पीड़िता की शादी 29 अप्रैल 2018 को इंदौर के ही 32 साल के इंजीनियर दिलेश्वर निवासी महालक्ष्मी नगर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़िता को पति सहित सास, ननद ताने मारते थे। पीड़िता ने पति, सास और ननद पर महिला थाने में केस दर्ज करवा दिया। पति को जेल भी जाना पड़ा था। पति के बर्ताव को लेकर पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर की। पति पर रात में औरतों जैसा शृंगार करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह संबंध न बनाते हुए अलग कमरे में सो जाता है। पति के खिलाफ सबूत भी दिए। कोर्ट ने गुरुवार को मामले में फैसला सुना दिया। कोर्ट ने पति को निर्देश दिए कि वह अपनी पत्नी को 30 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान करें। कोर्ट ने यह आदेश 5 मार्च 2021 से देने के संबंध में जारी किया है।
दो साल चला अफेयर, फिर की शादी
महिला ने बताया कि शादी से पहले दो साल तक दोनों के बीच अफेयर था। अलग-अलग जाति के थे, इस कारण शुरुआत में परिवारों ने विरोध किया। बाद में शादी करवा दी। शादी के बाद मैं पति के साथ पुणे चली गई। वहां जाने पर पता चला कि पति कुछ युवकों के साथ रहता है। इस ग्रुप के सभी लोग महिलाओं की तरह रहते हैं। पति रोज शाम ढलते ही माथे पर बिंदिया, हेयर बैंड, कान में बाली पहनने के साथ होठों पर लिपस्टिक लगाकर सजता-संवरता है। मुझे छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर अकेला सो जाता है। यह बात परिवार को बताई, तो परिजनों ने इंदौर आने को कहा। पति पुणे में ही रहने की जिद करता रहा। एक दिन शृंगार करने के बाद वे मेरे पास आए और गुप्तांग में चोट पहुंचा दी। पति पुणे में छोटी-मोटी जरूरतों के लिए रुपये की मांग करने लगा। उसने पति-पत्नी की तरह संबंध ही नहीं बनाए। 2020 में वह अपनी पत्नी को बहन की तबीयत खराब होने का हवाला देकर इंदौर छोड़ गया। पत्नी ने वकीलों के माध्यम से कुछ सबूत भी कोर्ट के सामने पेश किए। इसकी जांच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराई गई। यह जांच रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई।
देश - दुनिया
E-SHRAM CARD: दूसरी किस्त के पैसे आ सकते है इस दिन, इस तरह से करे चेक…

e-Shram Card Installment Date: हमारे देश में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की संख्या भी काफी है, जिन्हें मदद की जरूरत होती है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं को चला रही है। समय-समय पर इन योजनाओं में बदलाव किया जाता है और साथ ही नई योजनाओं को भी लाया जाता है। जैसे-ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया। अब तक काफी संख्या में इस योजना से जरूरतमंद लोग जुड़ चुके हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है। वहीं, हर किसी को अब दूसरी किस्त का इंतजार है। ऐसे में अब दूसरी किस्त कब आएगी, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
मिलता है इतना लाभ
ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़ने के बाद कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें हर महीने 500 रुपये का आर्थिक लाभ कार्डधारकों को दिया जाता है। इसके अलावा बीमा कवर जैसी कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।
दूसरी किस्त कब आ सकती है?
जहां पहले ही पहली किस्त आ चुकी थी, तो वहीं अब दूसरी किस्त का इंतजार हर किसी को है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून महीने के आखिरी सप्ताह में कार्डधारकों को दूसरी किस्त जारी की जा सकती है।
ऐसे कर सकते हैं चेक
किस्त जारी होने के बाद आप कई तरीकों से चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में पैसे आए हैं या नहीं। पैसे आने पर आपके पास मैसेज आता है, जहां से आप जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। वहीं, आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। इसके अलावा आप एटीएम मशीन में जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में दूसरी किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
देश - दुनिया
PM AWAS YOJANA: पीएम आवास योजना मे आवेदन करते समय भूलकर न करे इस प्रकार की गलती…

PM Awas Yoaja 2022: अपना घर होना दुनिया के सबसे खूबसूरत सपनों में से एक होता है। हर कोई अपने जीवन में काफी संघर्ष करके अपना खुद का घर बनाने की चाह रखता है। अपना घर होने से आदमी काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, क्योंकि घर ही एक ऐसी जगह होती है, जहां आपके अपने आपके साथ प्यार से रहते हैं। साथ ही आप सुख-दुख के पल एक साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लाखों लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए देश की सरकार आपको आर्थिक मदद मुहैया कराती है, जिससे आप आसानी से अपना घर बना सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आप बहुत ही आराम से अपना घर बना सकते हैं। इस योजना के तहत आपको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे आप को घर बनावाने में आसानी होती है। साथ ही आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करके लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई बार लोग इस योजना के लिए आवेदन करते समय गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये गलतियां न करें, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखें ध्यान:-
किसी को भी आधार कार्ड न शेयर करें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करते समय आप अपना आधार कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि ऐसा करने से आधार कार्ड में निहित सारी गोपनीय जानकारी दूसरे को मिल जाती है, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है।
बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को शेयर करने से बचें इसके अलावा आप जब भी इस योजना के लिए आवेदन करें, तो अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी जानकारियां गोपनीय रखिए। साथ ही अपना बैंक अकाउंट नंबर किसी के साथ साझा न करें
पैसे न दें कई बार लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी करके उनसे अच्छे पैसे वसूल लेते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, कि कहीं कोई आप से पैसे न ले लें। अगर कोई भी व्यक्ति आपको इस योजना के नाम पर पैसा मांगता है, तो आप उससे बचें।
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
अक्सर आप आवेदन करते समय अपनी और अपने परिवार से जुड़ी सारी गोपनीय जानकारी दूसरे लोगों के साथ साझा कर देते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी सारी जानकारियां किसी को न बताएं। अपने एटीएम कार्ड के पिन से लेकर घर के पते और घर वालों से जुड़ी सारी जानकारियां आप हमेशा गोपनीय रखिए, ताकि कोई भी उसका दुर्पयोग ना कर सके
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब6 days agoसड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…





























You must be logged in to post a comment Login