क्राइम न्यूज़
CG News: युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या कर.. देर रात शव को फेका खेतो पर इस मामले का पता चलते ही जाँच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आपसी विवाद में हत्या की आशंका है। युवक एक दिन पहले ही अपने घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नवा रायपुर के निमोरा गांव के लोग जब बुधवार सुबह निकले तो खेत में युवक का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त निमोरा के ही कार्तिक मनहरे के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम अपने घर से निकला था।
अभी तक कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक आदतन शराबी था। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ होगा। उसी में किसी ने कार्तिक की हत्या कर दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्राइम न्यूज़
बिजली गिरने से 3 मजदूरों की हुई मौत, एवं 5 मजदूरो की हालत गंभीर…
यह मामला अमरोहा के थाना सैदनगली इलाके के कनेटा गांव का है. यहां लकड़ी काटने गए मजदूर अचानक बारिश शुरू होने पर खेत के बाहर खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे आकर बैठ गए. इसी दौरान ट्रॉली पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वहां बैठे आठों मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
अमरोहा. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. यहं अमरोहा स्थित थाना सैद नगली इलाके के कनेटा गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस घटना में ट्राली में बैठे 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर मेरठ रेफर कर दिया गया है.
यह मामला अमरोहा के थाना सैदनगली इलाके के कनेटा गांव का है. यहां लकड़ी काटने गए मजदूर अचानक बारिश शुरू होने पर खेत के बाहर खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे आकर बैठ गए. इसी दौरान ट्रॉली पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वहां बैठे आठों मजदूर इसकी चपेट में आ गए. आकाशीय बिजली से झुलस कर 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह लकड़ी काटने का काम करते हैं और इन सभी को लेकर लकड़ी काटने ही गए हुए थे. इस बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिस कारण सभी मजदूर ट्राली के नीचे बैठ गए थे. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई.इस घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार हसनपुर सीएचसी पहुंचे. उन्होंने इस घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की. इसके साथ मृतक के परिजनों को 4 रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया.
क्राइम न्यूज़
Crime News: भतीजे का चाची के साथ गलत सम्बध होने के कारण, चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट…

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के सेरूणा थाना इलाके में एक दलित युवक की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के शिकार हुये युवक के अपनी चाची से गलत संबंध थे. इसके कारण चाचा ने ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के चाचा डालूराम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए मोर्चरी पर धरना लगा दिया था. लेकिन बाद में परिजनों और पुलिस में सहमति बनने के कारण शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लिया गया.
पुलिस के अनुसार सेरूणा थाना इलाके के बेनीसर गांव के पास रविवार को कुशाल मेघवाल मृत अवस्था में मिला था. शव मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. बाद पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार समेत सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका और श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवरान एफएसएल की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. कुशाल मेघवाल के सिर में गहरी चोट थी. वहीं शरीर के संवेदलशील अंगों को पर भी चोटों के निशान थे. पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
लखासर गांव का रहने वाला था कुशाल
कुशाल मेघवाल के शव के हालात को देखते हुये परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया है. उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पर धरना दे दिया. बाद में पुलिस के आश्वासन पर वे मान गये. इस पर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया. कुशाल मेघवाल लखासर गांव का रहने वाला था.
पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक और प्रेम प्रसंग का सामने आया है. पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि कुशाल के अपनी चाची से गलत संबंध थे. इससे उसका चाचा नाराज था. लिहाजा उसने मौका देखकर कुशाल का मार दिया. बाद में शव को बेनीसर गांव के पास लाकर पटक दिया. पुलिस ने आरोपी चाचा डालूराम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी.
क्राइम न्यूज़
Crime News: भूतो का डर दिखाकर नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार…

मऊ: जिले में नाबालिग के साथ एक साल पहले हुए गैंगरेप के एक मामले में जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग की मां ने कोर्ट में मामला दर्ज करवाने की अपील की थी जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
महिला ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि मेरी बेटी और मैं 23 अक्टूबर 2021 को दवा लेने के लिए मऊ आए थे. दवा लेने के बाद घोसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उन्हें लड़की की बीमारी ठीक करने के लिए मौलाना हमीदुल हक को दिखाने को कहा. उसने काह कि वे बड़े हकीम हैं और हर बीमारी का इलाज उनके पास है. इसके बाद महिला करीमुद्दीनपुर में मौलान के घर पर चली गई. वहां पर पहले से तीन लोग और मौजूद थे.
महिला ने बताया कि बेटी को एक कमरे में मौलाना ले गए और मुझे बाहर ही बैठा दिया. कुछ देर में बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई लेकिन महिला को कमरे में नहीं जाने दिया गया. कुछ देर बाद दरवाजा खोला और किसी को कुछ न बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर रवाना कर दिया गया. न्यायालय के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने हमीदुल हक, आसिफ पुत्र नेसार, आफताब, शकील आजम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.दो लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है. साथ ही मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे थे और शैतानी ताकतों से मारने की बात कर रहे थे. जिसके बाद से ही वे डर गए थे और मामला दर्ज नहीं करवाया था. बाद में वकील की मदद से कोर्ट की मदद से मुकदमा दर्ज करवाया गया.
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..































You must be logged in to post a comment Login