क्राइम न्यूज़
Crime News: भतीजे का चाची के साथ गलत सम्बध होने के कारण, चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट…

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले के सेरूणा थाना इलाके में एक दलित युवक की पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के शिकार हुये युवक के अपनी चाची से गलत संबंध थे. इसके कारण चाचा ने ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के चाचा डालूराम को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए मोर्चरी पर धरना लगा दिया था. लेकिन बाद में परिजनों और पुलिस में सहमति बनने के कारण शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा लिया गया.
पुलिस के अनुसार सेरूणा थाना इलाके के बेनीसर गांव के पास रविवार को कुशाल मेघवाल मृत अवस्था में मिला था. शव मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. बाद पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार समेत सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका और श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवरान एफएसएल की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. कुशाल मेघवाल के सिर में गहरी चोट थी. वहीं शरीर के संवेदलशील अंगों को पर भी चोटों के निशान थे. पुलिस ने शव को वहां से उठवाकर श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
लखासर गांव का रहने वाला था कुशाल
कुशाल मेघवाल के शव के हालात को देखते हुये परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया है. उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पर धरना दे दिया. बाद में पुलिस के आश्वासन पर वे मान गये. इस पर पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया. कुशाल मेघवाल लखासर गांव का रहने वाला था.
पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक और प्रेम प्रसंग का सामने आया है. पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि कुशाल के अपनी चाची से गलत संबंध थे. इससे उसका चाचा नाराज था. लिहाजा उसने मौका देखकर कुशाल का मार दिया. बाद में शव को बेनीसर गांव के पास लाकर पटक दिया. पुलिस ने आरोपी चाचा डालूराम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी.

क्राइम न्यूज़
शॉपिंग मॉल में हुई फायरिंग, हमले में कई लोग हुए घायल..
डेनमार्क के कोपेनहेगन में फील्ड मॉल में गोलीबारी हो गई है। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि हमलावर अचानक आए और फायरिंग करने लगे। पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए जवाबी फायरिंग कर रही है।
कोपेनहेगन पुलिस ने ट्वीट किया- सिटी सेंटर और हवाई अड्डे के बीच बड़े फील्ड मॉल के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। हम घटनास्थल पर हैं, गोलियां चलाई गईं और कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इधर, अमेरिका के टेक्सास के हॉल्टोम सिटी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में तीन अधिकारियों सहित चार अन्य लोग घायल भी हुए थे।
क्राइम न्यूज़
himachal pradesh: बस खाई में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में 12 लोगों की हुई मौत, एवं तीन घायल…
कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस खाई में गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में करीब 20 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
क्राइम न्यूज़
कॉलेज की बीए की छात्रा ने की आत्महत्या…
हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार छात्रा ने कथित तौर पर शनिवार को सीनियरों द्वारा रैगिंग से परेशान हो कर कॉलेज के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। हॉस्टल की सुपरिटेंडेंट ज्योति रथ ने कहा कि कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जब उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो छात्रों की ओर से दी गई सूचना के बाद दरवाजे को तोड़ा गया। कमरे के अंदर छात्रा मृत अवस्था में मिली।
जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने सुसाईड नोट में लिखा है कि वह काफी समय से उसके तीन सीनियरों द्वारा की जा रही रैगिंग से परेशान थी। वह अपनी परेशानी को अपने परिजनों और साथियों को भी नहीं बता पा रही थी। हालांकि, छात्रा ने किसी का भी नाम नहीं लिया है। मृत छात्रा की मां ने बडगाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर के पुलिस से आरोपियों को तलाशने की गुहार लगाई है। बता दें इससे पहले भी तीन महीने पहले 22 अप्रैल को बोलांगीर जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में हरियाणा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। छात्र एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र था। कथित तौर पर उसे भी सीनियरों द्वारा प्रताड़ित किया गया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की है। मृतक की माता ने आरोप लगाया था कि कॉलेज के सीनियरों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वे छात्रों को देर रात रैगिंग के लिए बुलाते थे। मरने से कुछ ही घंटे पहले छात्र ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर सीनियर्स द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बारे में बताया था।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

























You must be logged in to post a comment Login