छत्तीसगढ़
CG News: रायपुर पहुंचे चेस ओलंपियाड रिले, फुल बरसाकर किया गया स्वागत, रैली भी निकाली गई

पहली बार में भारत में आयोजित हो रही चेस ओलंपियाड की मशाल रिले शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंची है। माना हवाई अड्डे पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने मशाल रिले और चेस संघ के अधिकारियाें का स्वागत किया। वहां से मशाल को पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम लाया गया है। मसाल रिले के दौरान शहर की सड़कों पर गजब का उत्साह देखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशाल लेकर आए ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से के साथ चेस बोर्ड पर कुछ चालें चलीं।
अर्जुन अवार्डी ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने ओलंपियाड की मशाल थाम रखी थी। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने राजकीय गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मशाल को एक विंटेज कार में रखकर रिली निकाली गई। मोटरसाइकिल सवारों का दस्ता तिरंगा उठाए मशाल के साथ-साथ चला। तेलीबांधा तालाब के पास स्कूली बच्चों ने मशाल रिले पर फूल बरसाए। नगर घड़ी चौक पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने मशाल रिले का स्वागत किया।
जयस्तंभ चौक पर कुछ देर के लिए रैली को रोका गया। यहां आम लोगों ने मशाल के साथ फोटो खिंचवाए। जीई रोड पर बढ़ते हुए मशाल रैली साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंची। यहां स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में ग्रेंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने इस मशाल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा। रायपुर से यह मशाल चेन्नई भेजी जाएगी।
28 जुलाई से महाबलीपुरम में होगा यह सबसे बड़ा आयोजन
चेस ओलंपियाड को वैश्विक भागीदारी के मामले में ओलंपिक खेलों के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है। इसमें दुनिया भर के 188 देश भाग लेने वाले हैं। चेस ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच तमिलनाडु के ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम में हो रहा है।
रूस-यूक्रेन जंग की वजह से मिली है मेजबानी
यह प्रतियोगिता पहले रूस की राजधानी मास्को में होने वाली थी। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से आयोजन पर संकट आ गया। उसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने मेजबानी चाही और भारत को यह मेजबानी मिल गई। चेस ओलंपियाड के 95 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

छत्तीसगढ़
यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR ने एक बार फिर यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। SECR ने 20 ट्रेनों को रद्द किया है और 4 अन्य ट्रेने अपने गंतव्य से पहले भी ये सभी ट्रेने 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेंगी। बता दें कि, SECR ने राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच नॉन इंटरलोकिंग वर्क होने के कारण सभी ट्रेनों को रद्द किया है। नॉन इंटरलोकिंग के दौरान खात रेलवे स्टेशन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 25 से 28 जुलाई तक 20 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 4 अन्य ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा।
जराइसे भी पढ़िये :-
सरकार इन महिलाओ को मुफ्त में दे रही सिलाई मशीन, जल्द करे आवेदन ये रहा पूरा प्रोसेस..
क्राइम न्यूज़
CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर कार में गैंगरेप किया है। इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह घटना चैनपुर इलाके की बतायी जा रही है, मामले में मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जनाकारी के मुताबिक पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि 11 जून 2022 को अपने सहेली से रात्रि करीब 11ः30 बजे मिलने गई थी। दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की। फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े लड़के ने पीड़िता का गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी। बताने पर जान से मारने की धमकी दी ।
उसके पश्चात फिर से दिनांक 14.06.2022 को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को लड़के और उसके दो साथी जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गये, जहां उसके साथ बलात्कार किया।
पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363, 366, 376, 376(घ) भा0द0वि0, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और आरोपियों द्वारा घटना को स्वीकार करने पर एवं घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।
छत्तीसगढ़
CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इधर बच्चे की सलामती को लेकर परिजन परेशान हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छावनी पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-1 बैकुंठधाम निवासी यश आनंद पिता रोहित आंनद (6 साल) रविवार 17 जुलाई की शाम से गायब है। शाम 5 बजे के करीब वह अपने बड़े भाई रॉकी के साथ पास की दुकान में मोमोज खाने गया था। वहां से दोनों घर आए। इसके बाद यश अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया। उस समय यश की मां रजनी आनंद काम पर गयी हुई थी। वह जब शाम को घर लौटी तो यश दिखाई नहीं दिया। उसने उसे काफी खोजा और पता किया। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले और अन्य लोगों से पूछताछ की। जब यश कहीं नहीं मिली तो रजनी छावनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई अब 3 दिन बाद भी उसका कहीं कोई पता न चलने से छावनी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि 6 साल का यश नीले रंग की शर्ट पहने हुआ है। बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर छावनी थाने सूचना दें।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात तक भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा कि बच्चा जल्द मिल जाएगा। वहीं यश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह यश की फोटो लेकर सभी जगह उसकी तलाश कर रही है।
मुंगेली के रहने वाले हैं परिजन
यश का पिता रोहित मुंगेली जिले का रहने वाला है। कैंप एरिया में किराये से रहकर वह प्राइवेट नौकरी करता है। जब यह घटना हुई तब रोहित मुंगेली खेत बोवाई करवाने गया था और उसकी मां काम पर गई थी। घर में केवल यश और उसका बड़ा भाई रॉकी थे।
-
जॉब7 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
5 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
4 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया6 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब3 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
व्यापर7 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
6 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…



























You must be logged in to post a comment Login