ऐसे 10 कार जो भारत में बनी, और विदेशो में मचा रहा तबाही, ये है वो बेहतरीन कार…

Made In India Car Export June 2022: भारत कई कार कंपनियों के लिए एक बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब है और यहां बनीं कारों की अन्य देशों, खासकर साउथ एशियाई देशों में काफी सेल होती है. हर महीने कार कंपनियां एक्सपोर्ट डेटा रिलीज करती हैं, जिसमें पता चलता है कि कौन-कौन सी कारें विदेशों में ज्यादा निर्यात की गई हैं. भारत में बनी कारों के एक्सपोर्ट में पिछले महीने, यानी जून में मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक मारुति एस-प्रेसो टॉप पर रही. इसके बाद किआ सेल्टॉस और निसान सनी जैसी कारें भी निर्यात की गईं.
एस-प्रेसो की विदेशों में मांग
जून 2022 कार जून एक्सपोर्ट डेटा देखें तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की सबसे ज्यादा यूनिट्स निर्यात की गई और इस कार की कुल 6,950 यूनिट विदेशों में भेजी गईं. इसके बाद किआ सेल्टॉस का नंबर रहा और इस कार की कुल 4,306 यूनिट विदेश भेजी गईं.
तीसरे नंबर पर निसान सनी रही, जिसकी कुल 4170 यूनिट विदेश भेजी गईं. हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस ने चौथे नंबर पर कब्जा जमाया जिसकी कुल 3976 यूनिट एक्सपोर्ट की गई. 5वें स्थान पर मारुति स्विफ्ट रही और स्विफ्ट की कुल 3754 यूनिट पिछले महीने एक्सपोर्ट की गई.
जून 2022 कार एक्सपोर्ट लिस्ट देखें तो हाल ही में लॉन्च हुई ब्रेजै छठे नंबर पर रही और इसकी कुल 3609 यूनिट विदेश भेजी गईं. इसके बाद हुंडई की लग्जरी सेडान वरना की कुल 3048 यूनिट्स को विदेशी बाजारों में भेजा गया. 8वें नंबर पर रही किआ सॉनेट की कुल 2997 यूनिट एक्सपोर्ट की गई और इसके बाद मारुति डिजायर की कुल 2707 यूनिट एक्सपोर्ट की गई. 10वें नंबर पर ह्यूंदै औरा रही और औरा की कुल 2499 यूनिट एक्सपोर्ट की गई.

जॉब
यहां की सरकार हर परिवार में देगी नौकरी,जानें किसे मिलेगा घर में नौकरी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देगी. उन्होंने रोजगार मेले में यह बात कही. सीएम ने कहा, ‘राज्य में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार मिलेगा या उसे किसी रोजगार से जोड़ा जाएगा. इस उद्देश्य से राज्य सरकार एक कौशल मैपिंग अभियान शुरू करने जा रही है। इसके बाद, आवश्यकता के अनुरूप लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कोई भी परिवार रोजगार से वंचित नहीं रहेगा।
आंकड़े तैयार किए जाएंगे
सीएम योगी ने कहा, ‘कौशल मैपिंग के दौरान, उन परिवारों के आंकड़े तैयार किए जाएंगे जहां किसी भी व्यक्ति के पास रोजगार नहीं है। ऐसे परिवारों के सदस्यों को एक विशेष कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाएगा और कम से कम एक परिजन को रोजगार मिलेगा.’ सीएम ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।जिससे कामगारों के कौशल और संभावना की पहचान हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया और 60 लाख कारीगरों को स्वरोजगार के लिए ऋण मिले।
सरकार का बड़ा दावा
सीएम ने दावा किया, ‘वर्ष 2015-16 में राज्य में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत से अधिक थी. अब यह 16 प्रतिशत से अधिक घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ाया है। जिससे भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री की इच्छा पूरी करने में योगदान मिलेगा। सीएम ने कहा, ‘2016 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठे पायदान पर थी और अब यह दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। पिछले पांच साल के दौरान प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी (सकल घरेलू आय) दोगुनी हो गई है।
इसे भी पढ़िये
Vastu Tips : घर में रखें काले घोड़े के नाल,मिलेगी जीवन में कामयाबी
ज्योतिष
Vastu Tips : घर में रखें काले घोड़े के नाल,मिलेगी जीवन में कामयाबी

Black Ghode ki Naal : घर की अच्छी आर्थिक स्थिति और घर में रहने वाले लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के पीछे वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा हाथ होता है.मनुष्य बड़े शौक से अपने लिए सपनों का घर बनाता है. जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहता है. इसके लिए वह तमाम तरह के उपाय अपनाता है. जिससे लोगों की बुरी नजर से बचा रह सके और लोगों के द्वारा दी जाने वाली बद्दुआएं परिवार को न लगे. घर परिवार में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहे और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत हो. वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में बताए गए टोटकों को अपनाकर वह अपने परिवार को लोगों की बुरी नियत से बचा कर रखता है. वास्तु के अनुसार काले घोड़े की नाल से घर की सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है.
काले घोड़े की नाल का उपाय
जिस घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है. पैसों की कंगाली बनी रहती है. उस घर के मेन गेट पर काले घोड़े के दाहिने पैर की नाल को यू के आकार में बांध देने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है.
अगर आपके व्यापार में आपको घाटा हो रहा हो तो आप अपनी दुकान के मुख्य द्वार चौखट पर घोड़े की नाल को लगा दे. इससे आपकी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति प्रारंभ हो जाएगी.
अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा हो तो उसे काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाहिने हाथ की उंगली में पहनने से शनि का प्रकोप कम हो जाएगा.
अपने घर में सुख संपत्ति और समृद्धि को बढ़ाने के लिए आप तिजोरी में काले घोड़े की नाल रख दें. इससे आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी. अगर आप घोड़े की नाल को अनाज के भंडारण कक्ष में रखते हैं तो आपके घर में अनाज की भी कमी नहीं होगी.
शनि की महादशा के प्रकोप से बचने के लिए आप एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें काले घोड़े की नाल डालकर शमी के वृक्ष के नीचे गाड दें. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़िये :-
हाईकोर्ट में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और योग्यता
जॉब
हाईकोर्ट में निकली क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और योग्यता

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित हुई है. अप्लाई करने के लिए वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा.राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. इस वैकेंसी के माध्यम से 2700 से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी. राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें उम्मीदवारों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है. Rajasthan High Court की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदल प्रक्रिया शुरू होवे के बाद ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं.राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2022 तक का समय मिलेगा. इसमें फीस जमा करने के लिए 23 सितंबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।
अप्लाई
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा.
वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद Rajasthan High Court Junior Judicial Assistant JJA, Junior Assistant, Clerk Grade II Recruitment 2022 Online Form के ऑप्शन पर जाना होगा.
अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा.
अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
इसमें आवेदन पूरा होने का बाद प्रिंट जरूर ले ले.
भर्तियां
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2756 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए 320 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा क्लर्क ग्रेड 2 के लिए 04 पद, जूनियर असिस्टेंट के 18 पद, क्लर्क ग्रेड 2 नॉन टीएसपी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 1985 पदों पर, क्लर्क ग्रेड 2 टीएसपी के 69 पदों पर, जूनियर असिस्टेंट नॉन टीएसपी के 343 और जूनियर असिस्टेंट टीएसपी के 17 पदों पर भर्तियां होंगी.
-
जॉब7 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
6 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
7 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर5 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
ज्योतिष6 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति






























You must be logged in to post a comment Login