Connect with us

Breaking

CG News: नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या…

Published

on

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है। वह एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने उसे गोली मार दी। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए।

उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरह भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। SDOP अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

पिछले डेढ़ सालों में इतने को मारा

17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत का हत्या की थी।साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जन अदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी योय आरोप लगाया था।
नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जन अदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जन अदालत लगाकर मारा।जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जन अदालत लगा कर मौत की सजा दी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Breaking

चलते ट्रक में लगी अचानक आग,टला बड़ा हादसा..

Published

on

राजस्थान के जयपुर के चौमूं शहर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक में आग लगने के बाद भी ट्रक चालक रुका नहीं, ट्रक को दौड़ता रहा.

ऐसा नजारा देखकर शहर में भी दहशत का माहौल हो गया. ट्रक चालक ने मोरीजा रोड पर लाकर ट्रक को खड़ा कर दिया और कूद कर अपनी जान बचाई.

इधर आग लगने की सूचना दमकल को मिलने के बाद तत्काल दमकल की गाड़ी और पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. तब जाकर लोगों को सांस में सांस आई. जानकारी के मुताबिक ट्रक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है जिसमें ट्रांसपोर्ट का सामान भरा हुआ था.

शहर की तंग गलियों में ट्रक सामान उतारने के लिए गया हुआ था. उसी समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के टच होने के कारण से ट्रक में आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रक गलियों में घूमता रहा.

लेकिन ट्रक चालक की सूझबूझ आखिर काम आई. अपनी सूझबूझ से चालक ट्रक को मेन रोड पर आग लगने के बाद भी ले आया. तब तक दमकल की गाड़ियां भी मेन रोड पर आ चुकी थी. ट्रक चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.b

Continue Reading

Breaking

चर्चित मदनवाड़ा कांड न्‍यायिक जांच के लिए, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में पेश की रिपोर्ट ,आईपीएस मुकेश गुप्ता पर उठाए गंभीर सवाल..

Published

on

छत्‍तीसगढ़ के चर्चित मदनवाड़ा कांड में न्‍यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सरकार आज बुधवार विधानसभा में पेश की गई। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रिपोर्ट पर सरकार की तरफ से की गई कार्यवाही से सदन को अवगत कराया। आयोग की जांच रिपोर्ट में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।आयोग रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएस मुकेश गुप्ता घटना के दौरान अगर बुद्धिमता दिखाई होती तो शायद ही नतीजा कुछ और ही होता। इतना ही नहीं आयोग ने जांच रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि आईपीएस मुकेश गुप्ता ने नक्सलियों से मुकाबला के लिए एसपी विनोद चौबे को आगे भेज दिया और खुद अपनी बुलेटप्रूफ कार में बैठा रहा। उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया जैसा कि उसके पुरस्कार के उद्धरण में लिखा गया है।बता दें कि कांग्रेस ने सत्‍ता में आने के बाद करीब दो वर्ष पहले इस मामले की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्‍मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव को सौंपी गई थी।

एसपी वीके चौबे सहित 29 जवान 2009 में नक्‍सली मुठभेड़ में बलिदान हुए 

राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में तत्‍कालीन एसपी वीके चौबे सहित 29 जवान 2009 में नक्‍सली मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे।मदनवाड़ा कांड की न्‍यायिक जांच रिपोर्ट विधानसभा में पेश, आयोग ने आईपीएस मुकेश गुप्ता की भूमिका पर उठाए सवालचर्चित मदनवाड़ा कांड में न्‍यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सरकार विधानसभा में पेश।

निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की भूमिका पर उठाए गए गंभीर सवाल।मदनवाड़ा कांड की न्‍यायिक जांच रिपोर्ट विधानसभा में पेश, आयोग ने आईपीएस मुकेश गुप्ता की भूमिका पर उठाए सवाल रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चर्चित मदनवाड़ा कांड में न्‍यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सरकार आज बुधवार विधानसभा में पेश की गई।

कार्यवाही से सदन को अवगत कराया : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रिपोर्ट पर सरकार की तरफ से की गई कार्यवाही से सदन को अवगत कराया। आयोग की जांच रिपोर्ट में निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।आयोग रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएस मुकेश गुप्ता घटना के दौरान अगर बुद्धिमता दिखाई होती तो शायद ही नतीजा कुछ और ही होता। इ ना ही नहीं आयोग ने जांच रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि आईपीएस मुकेश गुप्ता ने नक्सलियों से मुकाबला के लिए एसपी विनोद चौबे को आगे भेज दिया और खुद अपनी बुलेटप्रूफ कार में बैठा रहा।उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया जैसा कि उसके पुरस्कार के उद्धरण में लिखा गया है।बता दें कि कांग्रेस ने सत्‍ता में आने के बाद करीब दो वर्ष पहले इस मामले की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए थे।

घटना को लेकर हुआ था काफी विवाद 

जांच की जिम्‍मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव को सौंपी गई थी।राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में तत्‍कालीन एसपी वीके चौबे सहित 29 जवान 2009 में नक्‍सली मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे।जांच आयोग ने पिछले महीने फरवरी 2022 में ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। अब इसे विधानसभा में पेश किया जा रहा है।

नक्‍सलियों ने घात लगाकर पूरी टीम पर हमला कर दिया

बता दें कि राजनांदगांव के नक्‍सल प्रभावित मदनवाड़ा स्थित पुलिस के कैंप के दो जवानों की नक्‍सलियों ने गोली मार कर हत्‍या कर दी थी। घटना 12 जुलाई 2009 की है।इस घटना के बाद तत्‍कालीन एसपी वीके चौबे फोर्स के साथ घटनास्‍थल के लिए रवाना हुए तो नक्‍सलियों ने घात लगाकर पूरी टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में एएपी सहित करीब 29 जवान बलिदान हो गए थे। इस घटना को लेकर काफी विवाद हुआ।

मामले की न्‍यायिक जांच कराने का फैसला

पुलिस के ही आला अफसरों पर आरोप लगे, लेकिन मामला शांत हो गया, लेकिन 2018 में सत्‍ता में आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले की न्‍यायिक जांच कराने का फैसला किया।इस घटना के बाद तत्‍कालीन एसपी वीके चौबे फोर्स के साथ घटनास्‍थल के लिए रवाना हुए तो नक्‍सलियों ने घात लगाकर पूरी टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में एएपी सहित करीब 29 जवान बलिदान हो गए थे। इस घटना को लेकर काफी विवाद हुआ। पुलिस के ही आला अफसरों पर आरोप लगे, लेकिन मामला शांत हो गया, लेकिन 2018 में सत्‍ता में आने के बाद कांग्रेस ने इस मामले की न्‍यायिक जांच कराने का फैसला किया।

Continue Reading

Breaking

नलगोंडा जिले में हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश,ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की मौत…

Published

on

तेलंगाना (Telangana) के नलगोंडा जिले में शनिवार को हेलिकॉप्टर क्रैश (Chopper Crash) हो गया, ज‍िसमें ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की मौत हो गई है. दुर्घटना कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर बांध के करीब पेद्दावुरा ब्लॉक के तुंगतुर्थी गांव में हुई. जोरदार धमाका सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. इस समय पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है.

माना जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था. विमान हैदराबाद (Hyderabad) की एक निजी विमानन अकादमी का था. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है.

इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.इसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से काफी धुआं निकल रहा था. वीडियो में कुछ ग्रामीणों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में से पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. यह हेल‍िकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर था.

पुल‍िस को किसानों से मिली दुर्घटना की सूचना
प्रारंभिक जांच में नलगोंडा पुलिस ने कहा कि उन्हें पेद्दावुरा मंडल के तुंगतुर्थी गांव में कृषि भूमि पर काम करने वाले किसानों से सूचना मिली थी कि उन्होंने देखा कि एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और भयंकर धुआं निकल रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और एक महिला पायलट की मौत हो गई है.

हेल‍िकॉप्‍टर के ब‍िजली के तारों में टकराने की आशंका
पुलिस को संदेह है कि हेलिकॉप्टर कृषि भूमि पर उच्च तनाव बिजली के तारों के संपर्क में आया और दुर्घटना का कारण बना. हेलिकॉप्टर हैदराबाद स्थित फ्लाईटेक एविएशन एकेडमी का है. नलगोंडा की सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नागार्जुनसागर में इसका एक संचालन संस्थान भी है, जहां से हेल‍िकॉप्‍टर ने उड़ान भरी थी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

छत्तीसगढ़21 hours ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

  जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

  गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गर्मी की शुरुआत में ही प्रदेश में बढ़ी बिजली की मांग, पिछले 21-22 सालों में एक दिन में आई सबसे अधिक मांग…

छत्तीसगढ़ में गर्मी की शुरुआत में ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। बिजली कंपनी ने पांच अप्रैल को...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    मार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    WhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक

  • देश - दुनिया5 days ago

    income Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…

  • Lifestyle5 days ago

    हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज 

  • Tech & Auto4 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • देश6 days ago

    स्‍कीम : सुकन्‍या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज

  • देश - दुनिया3 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश3 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी 

  • रायपुर छत्तीसगढ़5 days ago

    बिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार

  • जॉब7 days ago

    NTPC में इन पदो पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार बिना परीक्षा पा सकते है नौकरी… जाने क्या है आवेदन की तिथि…