देश में लॉन्च हुआ कम कीमत में Moto G22 का स्मार्टफोन, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
मोटोरोला ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Moto G22 लॉन्च कर दिया है। यह फोन होल पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरों सहित सुविधाओं के साथ आता है। इसमें 90Hz डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी भी शामिल है। जो एक बार चार्ज करने पर 37.8 घंटे का बैकअप देगी। Moto G22 का मुकाबला Redmi 10, Realme C25Y और Samsung Galaxy M12 से है।
Moto G22 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स
भारत में Moto G22 के 4GB+64GB स्टेोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। इस फोन को 13 अप्रैल से फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑर्डर किया जा सकेगा। यह फोन कॉस्मिक ब्लैक, आइसबर्ग ब्लू और मिंट ग्रीन कलर में आता है। Moto G22 के लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपए बैंक छूट मिलेगी। वह ग्राहकों के पास नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी होगा।
Moto G22 स्पेसिफिकेशन्स
Moto G22 एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन 6.5 इंच के एचडी+ मैक्स विजन डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 SoC है, जो IMG PowerVR GE8320 GPU और 4जीबी रैम के साथ है। क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है।
Moto G22 64जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्रेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Moto G22 में 5000mAh की दमदार बैटरी है। इसके फोन का वजन 185 ग्राम है

दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
KCR और टिकैत एक साथ हुए शामिल
तेलंगाना सरकार की ओर से दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना
Tech & Auto
लॉन्च होने वाली है मारुति सुजुकी अर्टिगा, जल्द करे प्रीबुकिंग 11000 रुपए से शुरू…

मारुति सुजुकी ने अपडेटेड अर्टिगा मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। इस शॉर्ट प्रोमो वीडियो में टीजर रिपोर्ट के मुताबिक 2022 मारुति अर्टिगा 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस कार की पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने के ग्राहक 11000 रुपए की टोकन अमाउंट का भुगतान कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग MPV का एक टीजर जारी किया है जिसमें कार के बारे में कई अहम जानकारियां पता चलती हैं।
कार का लुक
डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट में एक तराशा हुआ हुड, क्रोम ग्रिल, चौड़ा ब्लैक-आउट एयर वेंट, बम्पर पर फॉग लैंप और एक पावर एंटीना दिया जायेगा। इसके किनारों पर ब्लैक-आउट ड्यूल ऐरो कट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक विंडो वाइपर और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स मिलेंगे जो कार को बेहद आकर्षक बनाते हैं। डाइमेंशन के हिसाब से इसका व्हीलबेस 2,740mm और लंबाई 4,395mm होगा।
इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
मारुति की आने वाली अर्टिगा कार में 1.5-लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115bhp की पावर जनरेट करेगा जो K15B यूनिट से 10bhp ज्यादा है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। वहीं, 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के बजाय इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे CNG वैरिएंट में भी लॉन्च करने वाली है। भारत में इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है।
अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन मिलेगा
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन दिया जाएगा, जिसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, की-लेस एंट्री और एक फ्लैट-बॉटम पावर स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है।
इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट कंसोल भी मिल सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, क्रैश सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपए तक हो सकती है
भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट की कीमत कार के मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी। वर्तमान में कार के बेस LXI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 7.96 लाख रुपए और रेंज-टॉपिंग ZXI AT ट्रिम की कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Accident
झारखंड केबल कार हादसे में 2 की मौत 48 अब भी फंसे हुए
झारखंड केबल कार हादसा
2 की मौत, 48 लोग अब भी फंसे हुए हैं
एयरफोर्स बचावकार्य में जुटी
देवघर के त्रिकूट रोपवे पर रविवार से फँसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ़ के जवानों के अलावा सेना के जवान और हेलिकॉप्टर भी पहुँचा @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/6IGmLjJKLz
— manish (@manishndtv) April 11, 2022
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़7 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…


















You must be logged in to post a comment Login