Connect with us

केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना KCR और टिकैत

Published

on

दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना

KCR और टिकैत एक साथ हुए शामिल

तेलंगाना सरकार की ओर से दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना 

“दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरना, KCR और टिकैत एक साथ हुए शामिल
तेलंगाना सरकार की ओर से दिल्ली में केंद्र की धान खरीद नीति के खिलाफ धरने का आयोजन किया गया है। इसमें तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीकेयू नेता राकेश टिकैत एक साथ शामिल हुए हैं। इसके अलावा तेलंगाना के सांसद, एमएलसी और अन्य नेता भी शामिल हुए हैं”
केंद्र सरकार की धान खरीद की जो पॉलिसी है, उसका अब विरोध हो रहा है। कई किसान संगठनों के नेता राजधानी दिल्ली आए हैं और बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों के साथ धरना शुरू किया गया है। तेलंगाना के सांसदों, एमएलसी और अन्य नेताओं द्वारा आयोजित इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी नजर आ रहे हैं।
श्री राव ने केंद्र से रबी सीजन के दौरान राज्य से पूरा धान खरीदने की मांग की है। तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता एवं केसीआर की पुत्री के. कविता ने ट्वीट करके कहा कि हम केंद्र सरकार से ‘एक देश एक खरीद नीतिÓ की मांग करते हैं।
 
यह दुखद है कि राज्य दर राज्य ऐसी मांगें सामने आ रही हैं जिन्हें राष्ट्रहित में खुद ही पूरा किया जाना चाहिए। टीआरएस कुछ समय से यह मांग उठाती रही है। पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विरोध-प्रदर्शन भी किया था और सत्र के एक बड़े हिस्से का बहिष्कार किया था।
तेलंगाना भवन में धरने पर तख्तियां लिए और पार्टी का गुलाबी स्कार्फ पहने सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी नेता मौजूद रहें। एकदिवसीय धरने को समेकित विपक्ष बनाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में मोदी सरकार को टीआरएस के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय तेलंगाना, जय केसीआर के नारे लगाए और श्री राव को राष्ट्रीय नेता बताया।
 
श्री राव भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता टिकैत के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए, जो 2020-21 के किसाप आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। टीआरएस सांसद, विधान पार्षद, विधायक, कैबिनेट मंत्री, साथ ही शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। उधर, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़े किसान आन्दोलन की जरुरत है, जिसकी सफलता के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी है। श्री टिकैत ने तेलंगना के किसानों से फसलों की खरीद को लेकर तेलंगना भावन पर जन प्रतिनिधियों के चल रहे धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के आन्दोलन के लिए स्थान और तिथि की घोषणा जल्दी ही की जायेगी।
 
उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की जानी चाहिए और ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्तारुढ दल का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के मदद की जरूरत है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
 
किसान नेता ने कहा कि तेरह माह के आन्दोलन के बाद किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण के लिए केन्द्र सरकार ने एक समिति गठित करने की घोषणा की और बाद में संयुक्त किसान मोर्चा से इसके लिए दो तीन नाम मांगे गए। मोर्चा की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया और और पूछा गया कि समिति में कितने लोग होंगे और उसकी शक्ति क्या होगी , इसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से समिति का गठन करना चाहती है और उसके निर्णय को किसानों पर थोपना चाहती है, जिसे किसान कभी सफल नहीं होने देंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी कानून चाहिए और इससे कम कुछ उसेनहीं स्वीकार होगा 
केंद्र सरकार की धान खरीद की जो पॉलिसी है, उसका अब विरोध हो रहा है। कई किसान संगठनों के नेता राजधानी दिल्ली आए हैं और बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों के साथ धरना शुरू किया गया है। तेलंगाना के सांसदों, एमएलसी और अन्य नेताओं द्वारा आयोजित इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी नजर आ रहे हैं।
श्री राव ने केंद्र से रबी सीजन के दौरान राज्य से पूरा धान खरीदने की मांग की है। तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता एवं केसीआर की पुत्री के. कविता ने ट्वीट करके कहा कि हम केंद्र सरकार से ‘एक देश एक खरीद नीतिÓ की मांग करते हैं।
 
यह दुखद है कि राज्य दर राज्य ऐसी मांगें सामने आ रही हैं जिन्हें राष्ट्रहित में खुद ही पूरा किया जाना चाहिए। टीआरएस कुछ समय से यह मांग उठाती रही है। पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विरोध-प्रदर्शन भी किया था और सत्र के एक बड़े हिस्से का बहिष्कार किया था।
तेलंगाना भवन में धरने पर तख्तियां लिए और पार्टी का गुलाबी स्कार्फ पहने सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी नेता मौजूद रहें। एकदिवसीय धरने को समेकित विपक्ष बनाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में मोदी सरकार को टीआरएस के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय तेलंगाना, जय केसीआर के नारे लगाए और श्री राव को राष्ट्रीय नेता बताया।
 
श्री राव भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता टिकैत के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए, जो 2020-21 के किसाप आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। टीआरएस सांसद, विधान पार्षद, विधायक, कैबिनेट मंत्री, साथ ही शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।
उधर, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़े किसान आन्दोलन की जरुरत है, जिसकी सफलता के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी है। श्री टिकैत ने तेलंगना के किसानों से फसलों की खरीद को लेकर तेलंगना भावन पर जन प्रतिनिधियों के चल रहे धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के आन्दोलन के लिए स्थान और तिथि की घोषणा जल्दी ही की जायेगी।
 
उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक की जानी चाहिए और ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्तारुढ दल का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के मदद की जरूरत है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
 
किसान नेता ने कहा कि तेरह माह के आन्दोलन के बाद किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के निर्धारण के लिए केन्द्र सरकार ने एक समिति गठित करने की घोषणा की और बाद में संयुक्त किसान मोर्चा से इसके लिए दो तीन नाम मांगे गए। मोर्चा की ओर से सरकार को पत्र भेजा गया और और पूछा गया कि समिति में कितने लोग होंगे और उसकी शक्ति क्या होगी , इसका जवाब अब तक नहीं दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमाने ढंग से समिति का गठन करना चाहती है और उसके निर्णय को किसानों पर थोपना चाहती है, जिसे किसान कभी सफल नहीं होने देंगे। किसानों को एमएसपी गारंटी कानून चाहिए और इससे कम कुछ उसे मंजूर नहीं है।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च होने वाली है मारुति सुजुकी अर्टिगा, जल्द करे प्रीबुकिंग 11000 रुपए से शुरू…

Published

on

By

 

 

मारुति सुजुकी ने अपडेटेड अर्टिगा मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। इस शॉर्ट प्रोमो वीडियो में टीजर रिपोर्ट के मुताबिक 2022 मारुति अर्टिगा 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस कार की पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने के ग्राहक 11000 रुपए की टोकन अमाउंट का भुगतान कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग MPV का एक टीजर जारी किया है जिसमें कार के बारे में कई अहम जानकारियां पता चलती हैं।

कार का लुक
डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट में एक तराशा हुआ हुड, क्रोम ग्रिल, चौड़ा ब्लैक-आउट एयर वेंट, बम्पर पर फॉग लैंप और एक पावर एंटीना दिया जायेगा। इसके किनारों पर ब्लैक-आउट ड्यूल ऐरो कट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक विंडो वाइपर और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स मिलेंगे जो कार को बेहद आकर्षक बनाते हैं। डाइमेंशन के हिसाब से इसका व्हीलबेस 2,740mm और लंबाई 4,395mm होगा।

इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
मारुति की आने वाली अर्टिगा कार में 1.5-लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115bhp की पावर जनरेट करेगा जो K15B यूनिट से 10bhp ज्यादा है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। वहीं, 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के बजाय इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे CNG वैरिएंट में भी लॉन्च करने वाली है। भारत में इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है।

अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन मिलेगा
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन दिया जाएगा, जिसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, की-लेस एंट्री और एक फ्लैट-बॉटम पावर स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है।
इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट कंसोल भी मिल सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, क्रैश सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपए तक हो सकती है
भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट की कीमत कार के मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी। वर्तमान में कार के बेस LXI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 7.96 लाख रुपए और रेंज-टॉपिंग ZXI AT ट्रिम की कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Continue Reading

Accident

झारखंड केबल कार हादसे में 2 की मौत 48 अब भी फंसे हुए

Published

on

झारखंड केबल कार हादसा

2 की मौत, 48 लोग अब भी फंसे हुए हैं 

एयरफोर्स बचावकार्य में जुटी

देवघर के त्रिकूट रोपवे पर रविवार से फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम के अलावा सेना के जवान भी पहुंचे हैं. हेलिकॉप्टर से मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है
झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गई थीं, इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है, और कल के हादसे के बाद भी सोमवार की दोपहर तक 12 केबिनों में कम से कम 48 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है. दो लोगों की मौत की ख़बर की पुष्टि DC ने की है. घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप केबल कारों की टक्कर हुई.इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. एयरफोर्स का चॉपर सुबह से बचाव कार्य के लिए पहुंचा हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसा होने के बाद रोपवे मैनेजर और दूसरे कर्मचारी मौके से भाग गए थे.
हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद केबल कार से कूदने की कोशिश में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं.
Continue Reading

देश - दुनिया

रूस और युक्रेन युद्ध का आज 45 वा दिन, यूक्रेन ने किया दावा कहा- कीव के पास मिले 1200 नागरिकों के शव.. पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

रूस-यूक्रेन जंग के 45 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। इन दिनों में यूक्रेन के शहरों पर जो तबाही बरपी है उनसे पूरी मानवता को झकझोर दिया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं।

वहीं, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को जाएंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौर भी किया था। युद्ध शुरू होने के बाद चांसलर कार्ल नेहमर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने वाले यूरोपियन यूनियन के पहले नेता होंगे।

जंग के बड़े अपडेट्स…

न्यूजीलैंड 50 रक्षा बल कर्मियों के साथ C-130 हरक्यूलिस विमान यूक्रेन भेजेगा।
यूक्रेनी रिपोर्ट्स को मुताबिक जंग में अब तक 183 बच्चों की मौत हो गई है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में रविवार को भारी गोलाबारी की। जिसमें एक बच्चे सहित 10 नागरिकों की मौत हो गई। खार्किव के आसपास 11 अन्य घायल हो गए।
यूक्रेनी आर्मी का दावा है कि उसने 10 अप्रैल को रूसी सेना के 3 UAV ड्रोन, 3 मिसाइल और 4 हेलिकॉप्टर मार गिराए।
यूक्रेन के अलग अलग शहरों से 25 शवों को मुर्दाघर पहुंचाने के लिए इरपिन में एक जगह लाया गया।
रूसी हमले के बीच मारियुपोल और लुहान्स्क से बीते रोज 2,800 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।
यूक्रेन की सरकार ने अलग अलग शहरों में तबाह हुए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 32 मिलियन डॉलर आवंटित किए।

युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बौखला गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश वाले जनरल अलेक्सांद्र डोरनिकोव को नया कमांडर नियुक्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूक्रेन जंग में रूसी सैनिक बच्चों का खून बहने का डर दिखाकर लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके लिए वे बच्चों के खिलौनों और टेडी बियर में विस्फोटक भरकर धमाके कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान
दूसरी तरफ वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगभग आधी हो चुकी है। 10 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंग की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, दुनिया भर के प्रतिबंधों से रूस की GDP में 11.2% गिरावट का अनुमान है। वहीं, UN के मुताबिक, अब तक 45 लाख लोग यूक्रेन देश छोड़ चुके हैं। जिनमें 25 लाख से ज्यादा पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचे हैं, जबकि बाकियों ने रोमानिया, हंगरी और मोल्दोवा का रुख किया।

डोनबास पर फिर हमले की तैयारी में रूस
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।

लुहांस्क का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बर्बाद
लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई का कहना है कि रूसी हमले की वजह से शहर का बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। 10 अप्रैल को भी रूसी हमले की चपेट में आकर दो रिहायशी इमारतें और एक क्लिनिक डैमेज हो गया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़22 hours ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

  जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

  गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • देश - दुनिया5 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश5 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी 

  • देश4 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • रायपुर छत्तीसगढ़7 days ago

    बिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार

  • Tech & Auto5 days ago

    Hero के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..

  • देश - दुनिया4 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • Lifestyle6 days ago

    गर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह 

  • देश5 days ago

    रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी… 

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…