कानपुर में वकीलों और पुलिस के बीच संघर्ष, एसएसपी ऑफिस पर पथराव

दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट के बाद यूपी में भी वकीलों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। यूपी के कानपुर में वकीलों ने एसएसपी दफ्तर पर पथराव किया और उन्होंने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इससे घटनास्थल पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। वकीलों और पुलिस के बवाल के बीच महिला कॉन्स्टेबलों ने मोर्चा संभाला।
दरअसल रविवार को नौबस्ता के केशव नगर स्थित एक रेस्तरां में बार व लॉयर्स असोसिएशन के पदाधिकारियों से मारपीट और दिल्ली में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई बबर्रता के विरोध में वकीलों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। इस दौरान वकीलों ने एसएसपी ऑफिस पर पत्थरबाजी भी की। यही नहीं वकीलों ने ट्रैफिक पुलिस को भी पीट दिया। वीआईपी रोड को जाम करके पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़े गए।
कानपुर किचन रेस्तरां में हुए बवाल में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सिपाही और मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात 150 वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं वकील की तहरीर पर पुलिसकर्मियों और रेस्तरां मालिक पर मुकदमा दर्ज हुआ।


ज्योतिष
Vastu Tips : घर में इस तरीकें से लगाए घोड़े की नाल,आयेगा सुख-सम्पत्ति,जानें लगाने की तारीकें

आप सभी ने कई बार देखा होगा लोग अपने घरों में घोड़े की नाल लगाते हैं. ऐसे में यदि ज्योतिषों का कहा माने तो घर में कई ऐसी चीज़े लगाई जा सकती हैं जो आपको सुख-सम्पत्ति दे सके और उन्ही में से एक है घोड़े की नाल. कहते हैं घोड़े की नाल लगाने से बहुत फायदा मिलता है. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल को आप दो तरह से लगा सकते हैं पहला यू पैटर्न में लगाया जा सकता है और दूसरा रिवर्स यू पैटर्न में लगाया जा सकता है. जी हाँ, अब आइए जानते हैं इन पैटर्न में लगाने के लाभ।
यू पैटर्न में लगाने से लाभ :-
कहते हैं जब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं ऊपर की ओर होती हैं, उसे यू पैटर्न कहा जाता है. वहीं इस तरह से घोड़े की नाल को लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर एवं दुकानों में लगाने के लिए घोड़े की नाल का यू पैटर्न अत्यधिक प्रभावशाली कहा जाता है.
रिवर्स यू पैटर्न में लगाने से लाभ – कहते हैं रिवर्स यू पैटर्न मतलब घोड़े की नाल की दोनों सिराएं नीचे की ओर हो जाती हैं. ऐसे घोड़े की नाल लगाने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और बंगले के लिए घोड़े की नाल का रिवर्स यू पैटर्न अधिक उपयुक्त माना जाता है. अगर ऐसे आप इसे घर में लगाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा वापस चली जाती है.
ध्यान रखने योग्य बातें-
- कहा जाता है अगर आपके मकान का मुख्य द्वार पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में है, तो इस दिशा में इसे नहीं लगाना चाहिए. आप सभी को बता दें कि घोड़े की नाल मेटल की होती है और इस दिशा में मेटल की वस्तु लगाना अशुभ माना जाता है.
- कहा जाता है घोड़े की वही नाल असरदार होती है जो काफी घिस चुकी हो यानि काफी चल चुकी हो. ऐसे में आजकल लोग काले घोड़े के पांव में नाल लगाते है और दो दिन या दो घंटे में उस नाल को सेल कर देते है इस तरह की नाल का कोई फायदा नही हो पाटा है.
- कहते हैं अगर रिवर्स यू में घोड़े की नाल मेन डोर पर लगाई गई हो तो ऊपर की दीवार पर आईना भी अवश्य लगा देना चाहिए इससे लाभ होता है.
Tech & Auto
MG मोटर जल्द लॉन्च करने जा रही है अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन और फीचर्स देख आप भी रह जायेंगे दंग…

एमजी मोटर ने अपनी नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल से पर्दा हटा दिया है. इसका नाम MG4 EV है. आने वाली इलेक्ट्रिक कार किआ EV6 को टक्कर देगी. इस साल सितंबर के बाद साल के आखिर में यूके के बाजार में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. इसके बाद इसे कहीं और लॉन्च किया जाएगा.
नई MG4 EV को कंपनी के नए मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. इसका उपयोग MG भविष्य के कई इलेक्ट्रिक मॉडलों के लिए भी करेगी. नया प्लेटफार्म में 2650 मिमी से 3100 मिमी तक के व्हीलबेस की एक व्यापक वैराइटी मिलती है, इसलिए भविष्य में इसे एमजी कारों की एक सीरीज में देखा जा सकता है. इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 40 kWh से 150 kWh तक के बैटरी पैक के लिए भी किया जा सकता है.
बिल्कुल अलग होगा डिजाइन
नए इलेक्ट्रिक कार को फ्रेश और मॉडर्न डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. हैरानी की बात यह है कि बाहर से देखने पर यह MG जैसी नहीं लगती. आगे की तरफ, इसमें एक अलग फ्रंट एंड है, जिसमें ग्रिल नहीं है. इसके फ्रंट में स्थित MG लोगो को फ्लैंक करने वाले स्लीक, स्ट्रेचिंग एलईडी हेडलैंप दी गई है. इसके बाहरी डिजाइन के अन्य मुख्य आकर्षण में एक कांच की छत, पूर्ण-चौड़ाई वाली एलईडी टेल लाइट्स, रियर बम्पर पर एक स्किड प्लेट और एयरो-स्टाइल एलॉय व्हील हैं.
इन कारों से होगी टक्कर
नई MG4 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लंबाई में 4,287 मिमी, चौड़ाई में 1,836 मिमी और ऊंचाई में 1,506 मिमी और 2,705 मिमी व्हीलबेस है. इन आयामों पर MG4 अन्य बैटरी क्रॉसओवर जैसे कि किआ EV6, हुंडई Ioniq 5 और वोक्सवैगन ID.3 के प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी के रूप में बैठती है.काफी शानदार है MG ZS EV
फिलहाल एमजी मोटर भारत में एक इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV बेचती है, जिसका अपडेट मॉडल हाल ही में लॉन्च किया गया है. इस इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा रेंज और 75 कनेक्टेड फीचर्स के साथ उतारा गया है. इसके अलावा कार में कई नए एडवांस फीचर्स भी मिल रहे हैं. यह इलेक्ट्रि कार भारत में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कार में सबसे ज्यादा रेंज देती है. इसमें 50.3kWH बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है. यह बैटरी 143bhp की पावर और 353Nm का टार्क जनरेट करती है.
Tech & Auto
लॉन्च हुई सबसे स्पीड चार्जिंग वाली Realme की यह फ़ोन, जाने क्या है इसकी कीमत
रियलमी ने अपने Realme GT Neo 3 150W Thor: लव एंड थंडर लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। GT Neo 3 150W दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग फ्लैगशिप है। आइए जानते हैं रियलमी के इस फोन की कीमत:
मोस्ट ट्रस्टेड टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने अपने Realme GT Neo 3 150W Thor: लव एंड थंडर लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पेश करने का उद्देश्य भारत में रियलमी और मार्वल फैन्स को लिए स्पीड और पॉवर का बेजोड़ अनुभव प्रदान करना है। GT Neo 3 150W दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग फ्लैगशिप है। आइए जानते हैं रियलमी के इस शानदार फोन की कीमत और फीचर्स:
Realme GT NEO 3 150W Thor लव एंड थंडर लिमिटेड एडिशन की कीमत
रियलमी के इस स्पेशल एडिशन फोन को एक ही स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में नाइट्रो ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली सेल 13 जुलाई, 2022 से शुरू होगी। यूजर्स इस फोन को 7 जुलाई, दोपहर 12 बजे से realme.com से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
Realme GT NEO 3 150W Thor लव एंड थंडर लिमिटेड एडिशन: फीचर्स
रियलमी जीटी नियो 3 रियलमी का सबसे फ़ास्ट चलने वाला फोन है, ये दुनिया का सबसे तेज 150W चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन है। इसमें भारत का पहला डाइमेंशन 8100 5जी प्रोसेसर है। फोन सोनी IMX766 फ्लैगशिप सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा के साथ आया है। रियलमी जीटी नियो 3 रियलमी का सबसे फ़ास्ट चलने वाला फोन है, ये दुनिया का सबसे तेज 150W चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन है। इसमें भारत का पहला डाइमेंशन 8100 5जी प्रोसेसर है। फोन सोनी IMX766 फ्लैगशिप सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा के साथ आया है।
फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इस स्पेशल एडिशन में 4,500mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश5 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
































You must be logged in to post a comment Login